16 April 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

16 April 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

16 April 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में अमेरिका की वीकली मैगजीन NEWSWEEK के कवर पेज पर छपने वाले दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री कौन बने हैं? नरेंद्र मोदी
  2. हाल ही में भारत ने किस देश को 35 एंबुलेंस और 66 स्कूल बसें उपहार में दीं हैं? नेपाल
  3. हाल ही में डाक विभाग के सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? वंदिता कौल
  4. हाल ही में विश्व कला दिवस (वर्ल्ड आर्ट डे) कब मनाया गया? 15 अप्रैल
  5. हाल ही में जारी वर्ल्‍ड साइबर क्राइम इंडेक्‍स में भारत किस स्थान पर रहा? 10वें
  6. हाल ही में वैश्विक व्यापार आउटलुक और सांख्यिकी रिपोर्ट किसने जारी की है? विश्व व्यापार संगठन
  7. हाल ही में ब्लू ओरिजिन एनएस-25 मिशन के तहत अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय कौन हैं? गोपीथोटाकुरा
  8. हाल ही में फसल उत्सव पुथंडु कहाँ मनाया गया? तमिलनाडु
  9. हाल ही में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी कौन बनें हैं?दीपेंद्र सिंह ऐरी
  10. हाल ही में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में, भारत का सर्वोच्च रैंक वाला विश्‍वविद्यालय कौनसा है? जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
  • 1

    अमेरिका की वीकली मैगजीन NEWSWEEK के कवर पेज पर छपने वाले दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं|

    अमेरिका की वीकली मैगजीन NEWSWEEK के कवर पेज पर छपने वाले दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री बने हैं| इंदिरा गांधी के बाद नरेंद्र मोदी दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें NEWSWEEK ने अपने कवर पेज पर जगह दी है।

  • 2

    भारत ने नेपाल को 35 एंबुलेंस और 66 स्कूल बसें उपहार में दीं हैं|

    काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने नेपाल के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले विभिन्न संगठनों को 35 एंबुलेंस और 66 स्कूल बसें सौंपी हैं।

    राजधानी- काठमाण्डू

    राष्ट्रपति-  रामचंद्र पौडेल

    मुद्रा- रुपैयाँ (एनपीआर)

  • 3

    डाक विभाग के सचिव के रूप में वंदिता कौल को नियुक्त किया गया है|

    हाल ही में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने वंदिता कौल को डाक विभाग का सचिव नियुक्त किया है| वंदिता कौल, 1989 बैच की भारतीय डाक सेवा की अधिकारी हैं|

  • 4

    प्रतिवर्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाती है|

    हर साल, अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। डॉ. भीमरावराव अम्बेडकर, जिन्हें बाबासाहेब अम्बेडकर के नाम से जाना जाता है, उन्हें भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने वाले दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में ख्याति प्राप्त है|

  • 5

    विश्व कला दिवस (वर्ल्ड आर्ट डे) 15 अप्रैल को मनाया गया|

    फाइन आर्ट्स के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यूनेस्को के सहयोग से हर साल 15 अप्रैल को विश्व कला दिवस मनाया जाता है| पहली बार 2012 में यह दिवस मनाया गया था|

  • 6

    वर्ल्‍ड साइबर क्राइम इंडेक्‍स में भारत 10वें स्थान पर रहा|

    रूस का वर्ल्‍ड साइबर क्राइम इंडेक्‍स स्‍कोर 100 में से 58.39 है. यूक्रेन का 36.44 और चीन का 27.86 है. वहीं, भारत का स्‍कोर 6.13  है| इस इंडेक्‍स में 100 देशों को शामिल किया गया है. दुनिया में सबसे ज्‍यादा साइबर अपराध रूस में होते है. इसके बाद यूक्रेन का नंबर आता है| ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ वेल्‍स के विशेषज्ञों ने तीन साल तक शोध करने के बाद वर्ल्‍ड साइबर क्राइम इंडेक्‍स तैयार किया है| यह रिसर्च शोध जर्नल ‘प्‍लस वन’ में प्रकाशित हुई है| शोध में 5 मुख्‍य साइबर अपराध श्रेणियों पर फोकस किया गया और हर देश को साइबर क्राइम के प्रभाव के आधार पर रैंक दी| शोध में रैनसमवेयर, क्रेडिट कार्ड चोरी और अन्‍य फ्रॉड समेत साइबर अपराध की अलग-अलग कैटेगरी के मुताबिक, मुख्‍य हॉट स्‍पॉट की पहचान की गई|

    प्रथम स्थान - रूस

    दूसरा स्थान - यूक्रेन

  • 7

    वैश्विक व्यापार आउटलुक और सांख्यिकी रिपोर्ट विश्व व्यापार संगठन ने जारी की है|

    डब्ल्यूटीओ का "वैश्विक व्यापार आउटलुक और सांख्यिकी" 2023 की चौथी तिमाही तक के हालिया वैश्विक व्यापार विकास का विश्लेषण करता है और 2024 और 2025 में विश्व व्यापार के लिए संगठन के पूर्वानुमान प्रस्तुत करता है। विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organization) ,1947 मे ITO (International Trade Union) की स्थापना हुई ,1948 मे ITO को GATT कहा जाने लगा ,GATT - General Agreement on tariff and Trade

    उरुगवे राउंड (1986-94) की समाप्ति के बाद, मराकाश संधि के तहत,1 जनवरी 1995 को WTO की स्थापना हुई।

    WTO का मुख्यालय - जिनेवा, स्विट्जरलैंड.

    WTO की प्रमुख - डॉ. नगोज़ी ओकोन्जो-इवेला

    (पहली महिला और अफ्रीकी)

    कुल सदस्य - 164 (164वां अफगानिस्तान)

  • 8

    ब्लू ओरिजिन एनएस-25 मिशन के तहत अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय गोपी थोटाकुरा हैं|

    अमेरिका ने दुनिया में पहली बार अंतरिक्ष पर्यटन की शुरुआत की है। गोपी थोटाकुरा अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन एनएस-25 मिशन पर एक सैलानी के रूप में अंतरिक्ष की सैर करने जाएंगे। गोपी थोटाकुरा अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय होंगे|

  • 9

    फसल उत्सव पुथंडु तमिलनाडु में मनाया गया|

    पुथंडू आमतौर पर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 14 अप्रैल को पड़ता है। यह उत्सव केवल तमिलनाडु, भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि श्रीलंका और मलेशिया के कुछ हिस्सों में भी मनाया जाता है। तमिल नव वर्ष पारंपरिक समारोहों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और दावतों के साथ मनाया जाता है। तमिल समुदाय अपने नए साल की शुरुआत बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाता है। इस त्योहार को पुथंडु के नाम से जाना जाता है, जिसका अनुवाद "नया साल" या पुथुवरुदम होता है, जिसका अर्थ "नया युग"है।

    राजधानी- चेन्नई

    राज्यपाल- रविन्द्र नारायण रवि

    मुख्यमंत्री- एम॰ के॰ स्टालिन

  • 10

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी दीपेंद्र सिंह ऐरी बनें हैं|

    नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बनें हैं|

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *