15 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

15 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

15 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन बने हैं? पेमा खांडू
  2. हाल ही में प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव किसे नियुक्त किया गया है? डॉ पी.के. मिश्रा
  3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने बाल विवाह को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री निजुत मोइना योजना की घोषणा की है? असम
  4. हाल ही में ‘पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा’ का शुभारंभ कहाँ हुआ है? मध्य प्रदेश
  5. हाल ही में एशियन एसोसिएशन ऑफ हेयर रिस्टोरेशन सर्जन्स (AAHRS) के अध्यक्ष कौन बने हैं? डॉ. कपिल दुआ
  6. हाल ही में किस देश ने सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (सीएसटीओ) से बाहर आने की घोषणा की है? आर्मेनिया
  7. हाल ही में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने किस योजना को संचालित करने के लिए 11 व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया है? पंप एंड डंप योजना
  8. हाल ही में चर्चा में रहे, अबू मूसा, ग्रेटर टुनब और लेसर टुनब द्वीपों पर किन देशों ने विवाद प्रकट किया है? ईरान और संयुक्त अरब अमीरात
  9. हाल ही में थ्री स्टार ग्रां प्री प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय राइडर (घुड़सवार) कौन बनी हैं? श्रुति वोरा
  10. हाल ही में लड़कियों की विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप किसने जीती है? दिव्या देशमुख
  • 1

    लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू बने हैं|

    भारतीय जनता पार्टी के नेता पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ईटानगर के डी0 के0 कन्वेंशन हॉल में आयोजित एक समारोह में श्री खांडू के साथ 11 अन्य विधायकों को भी मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। अरूणाचल प्रदेश के राज्‍यपाल सेवानिृत्‍त लेफ्टिनेंट जनरल के0 टी0 परनायक ने मुख्‍यमंत्री और राज्य मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    राजधानी- ईटानगर

    मुख्यमंत्री- पेमा खांडू

  • 2

    प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव डॉ पी.के. मिश्रा को नियुक्त किया गया है|

    पूर्व आई.पी.एस. अधिकारी अजीत डोभाल को एक बार फिर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और पूर्व आई.ए.एस. डॉ पी.के. मिश्रा को दोबारा प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने कल इन नियुक्तियों को मंजूरी दी। ये नियुक्तियां 10 जून से प्रभावी होंगी। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने कहा है कि श्री डोभाल और श्री मिश्रा की नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेंगी। इन दोनों अधिकारियों को वरीयता में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। दोनों अधिकारियों की नियुक्ति सरकार के सचिव के रैंक और वेतनमान में 10 जून से दो साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी होगी। ये नियुक्तियाँ सामान्य नियमों और शर्तों के अनुसार अनुबंध के आधार पर होंगी।

  • 3

    असम सरकार ने बाल विवाह को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री निजुत मोइना योजना की घोषणा की है|

    असम सरकार ने राज्य में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और बाल विवाह को समाप्त करने के लिए एक नई योजना मुख्यमंत्री निजुत मोइना (एमएमएनएम) की घोषणा की है। असम सरकार कैबिनेट द्वारा इस योजना को मंजूरी देने के बाद 12 जून 2024 को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री निजुत मोइना योजना का उद्देश्य - राज्य सरकार से वित्तीय प्रोत्साहन और समर्थन के साथ राज्य की लड़कियों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देकर उन्हें सशक्त बनाना है। उच्च माध्यमिक शिक्षा में नामांकित छात्राओं को सरकार की ओर से प्रति माह 1000 रुपये मिलेंगे। तीन साल या चार साल के डिग्री स्नातक कोर्स में दाखिला लेने वाली छात्राओं को प्रति माह 1200 रुपये मिलेंगे। पोस्ट ग्रेजुएशन या बीएड डिग्री में नामांकित छात्राओं को प्रति माह 2500 रुपये मिलेंगे।मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के अनुसार, मंत्रियों और असम विधानसभा के सदस्यों (विधायकों) की बेटियां इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

     

    राजधानी- दिसपुर

    राज्यपाल- गुलाब चन्द कटारिया

    मुख्यमंत्री- हिमंता बिस्वा सरमा

  • 4

    जोशीमठ का नाम बदलकर ज्योतिर्मठ किया जायेगा|

    जोशीमठ का नया नाम -  ज्योतिर्मठ

    कोश्याकुटोली का नया नाम - श्रीकैंची धाम

    केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित जोशीमठ का नाम बदलने की मंजूरी दे दी। अब जोशीमठ को उसके प्राचीन नाम ज्योतिर्मठ से जाना जाएगा। नैनीताल जिले की कोश्याकुटोली तहसील का नया नाम श्रीकैंची धाम करने की भी मंजूरी दी। पिछले साल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में नाम बदलने की घोषणा की थी। जोशीमठ को बद्रीनाथ धाम का प्रवेशद्वार माना जाता है।मान्यता है कि 8वीं सदी में आदि गुरु शंकराचार्य ने इस इलाके में कल्पवृक्ष के नीचे तपस्या की थी। इस तपस्या के बाद उन्हें दिव्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। दिव्य ज्ञान ज्योति और ज्योतेश्वर महादेव की वजह से इस जगह को ज्योतिर्मठ कहा गया था।

  • 5

    एशियन एसोसिएशन ऑफ हेयर रिस्टोरेशन सर्जन्स (AAHRS) के अध्यक्ष डॉ. कपिल दुआ बने हैं|

    13 जून एशियन एसोसिएशन ऑफ हेयर रिस्टोरेशन सर्जन्स (AAHRS) ने डॉ. कपिल दुआ को अध्यक्ष नियुक्त किया। यह घोषणा चीन में आयोजित AAHRS की 8वीं वार्षिक वैज्ञानिक बैठक और सर्जिकल कार्यशाला में हुई।

  • 6

    भारत का पहला डिफेंस ETF मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) ने शुरू किया है|

    एसेट मैनजमेंट कंपनी मोतीलाल ओसवाल यानी AMC ने 13 जून को 'मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड' लॉन्च किया है। यह एक ओपन-एंडेड फंड है, जो निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स के कुल रिटर्न को रेप्लिकेट या ट्रैक करता है। ओपन एंडेड में स्टॉक्स को किसी भी समय खरीदा या बेचा जा सकता है। इन्वेस्टर्स इस डिफेंस इंडेक्स फंड में कम से कम 500 रुपए और इसके बाद 1 रुपए के मल्‍टीपल में कितना भी निवेश कर सकते हैं। मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड में निवेश करने वाले इन्वेस्टर्स का पैसा डिफेंस से जुड़ी कंपनियों में जाएगा। निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स में 15 कंपनियां शामिल हैं, जो निफ्टी टोटल मार्केट का भी हिस्सा हैं। भारत में लिस्‍टेड डिफेंस कंपनियों में निवेश का ऑप्शन देने वाला यह पहला इंडेक्स म्यूचुअल फंड है।

    फंड का उद्देश्य - निवेशकों को डिफेंस सेक्टर की ग्रोथ पोटेंशियल में शामिल होने का मौका देना है।

    म्यूचुअल फंड के लिस्टेड होने पर, उसे NFO कहा जाता है। सभी मौजूदा म्यूचुअल फंड इसी तरह NFO लाकर लिस्ट होते हैं।

  • 7

    आर्मेनिया ने सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (सीएसटीओ) से बाहर आने की घोषणा की है|

    आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान ने घोषणा की है कि उनका देश सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन सीएसटीओ से बाहर आयेगा। श्री पाशिनयान ने गठबंधन के सदस्‍य देशों पर अजरबैजान का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। सीएसटीओ का गठन रूस के पूर्ववर्ती सोवियत संघ के नेतृत्‍व में किया गया था जिसमें सदस्‍य देश हमला होने पर एक दूसरे की सहायता करने की शपथ लेते है।

    राजधानी- येरेवान

    राष्ट्रपति-  आर्मेन सार्गस्यान

    मुद्रा- द्राम

  • 8

    भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने पंप एंड डंप योजना को संचालित करने के लिए 11 व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया है|

    हाल ही में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities Exchange Board of India- SEBI) ने कथित तौर पर ‘पंप एंड डंप’ योजना संचालित करने के लिये 11 व्यक्तियों पर ज़ुर्माना लगाया है। पंप-एंड-डंप योजना - एक प्रकार की हेरफेर गतिविधि है, जिसमें झूठी और भ्रामक जानकारी के माध्यम से स्टॉक की कीमत को कृत्रिम रूप से बढ़ाया जाता है, ताकि स्टॉक को बढ़ी हुई कीमत पर बेचा जा सके तथा निवेशकों को भारी नुकसान हो। यह हेरफेर रणनीति विशेष रूप से माइक्रो-कैप और स्मॉल-कैप क्षेत्रों में प्रचलित है, जहाँ कंपनियों के बारे में अक्सर सार्वजनिक जानकारी सीमित होती है तथा ट्रेडिंग वॉल्यूम कम होता है। SEBI के दिशा-निर्देशों के तहत पंप-एंड-डंप योजनाओं पर पूरी तरह प्रतिबंध है। पंप-एंड-डंप में हेरफेर करने वालों को कानूनी दंड दिया जा सकता है, जिसमें ज़ुर्माना, अर्जित लाभ की वापसी करना और कारावास आदि शामिल हैं।

  • 9

    चर्चा में रहे, अबू मूसा, ग्रेटर टुनब और लेसर टुनब द्वीपों पर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात ने विवाद प्रकट किया है|

    हाल ही में ईरान ने चीन के राजदूत को बुलाकर अबू मूसा, ग्रेटर टुनब और लेसर टुनब द्वीपों की संप्रभुता के संबंध में चीन तथा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) द्वारा दिये गए संयुक्त बयान पर विरोध दर्ज़ कराया। ये ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच छोटे विवादित द्वीप हैं, जो फारस की खाड़ी में होर्मुज़ जलडमरूमध्य के प्रवेश द्वार पर स्थित हैं।

  • 10

    थ्री स्टार ग्रां प्री प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय राइडर (घुड़सवार) श्रुति वोरा बनी हैं|

    श्रुति ने स्लोवेनिया के लिपिका में आयोजित सीडीआई-3 प्रतियोगिता में 67 दशमलव सात छह एक अंक हासिल किए। मोलदोवा की तातियाना एंटोनेंको दूसरे स्‍थान पर रहीं, जिन्होंने 66 दशमलव पांच दो दो अंक हासिल किए। ऑस्ट्रिया की जूलियन जेरिच ने 66 दशमलव शून्‍य आठ सात अंकों के साथ शीर्ष तीन में जगह बनाई।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *