15 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (15 August 2026)

 

  1. ‘IISc’ ने 13 अगस्त 2026 को किस नाम का ओपन-सोर्स बहुभाषी वाक्-पहचान मॉडल जारी किया? स्रावाणी
  2. विद्वान सुमित सरकार किस क्षेत्र से संबंधित थे? इतिहास
  3. 140 वर्ष पुराने परीछा वियर को किस आयोग ने विश्व धरोहर सिंचाई संरचना के रूप में नामित किया है? अंतर्राष्ट्रीय सिंचाई एवं जल निकासी आयोग
  4. पाकिस्तान के पहले चंद्र रोवर का नाम क्या रखा गया है? जिन्ना-1
  5. 19 अगस्त 2026 से लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस का नया नाम क्या होगा? स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस
  6. ‘संध्या किरण’ योजना किस राज्य सरकार ने मंजूर की है? कर्नाटक
  7. जम्मू क्षेत्र के सभी पुलिस थानों में एकल एकीकृत हेल्पलाइन के रूप में कौन-सी सेवा सक्रिय की गई है? डायल 112 सेवा
  8. अगस्त 2026 में विजयवाड़ा और वाराणसी के बीच सीधी हवाई सेवा किस एयरलाइन ने शुरू की? इंडिगो
  9. भारत 15 अगस्त 2026 को कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है? 80वां
  10. कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत ने कौन-सी ट्रॉफी जीतकर अपना पहला समग्र खिताब हासिल किया? विल्किंसन स्वॉर्ड ट्रॉफी

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

  • 1

    ‘IISc’ ने 13 अगस्त 2026 को स्रावाणी नाम का ओपन-सोर्स बहुभाषी वाक्-पहचान मॉडल जारी किया|

    भारतीय विज्ञान संस्थान (Indian Institute of Science–IISc) ने 13 अगस्त 2026 को ‘स्रावाणी (SraVaani)’ नामक ओपन-सोर्स बहुभाषी वाक्-पहचान मॉडल (Open-Source Multilingual Speech-Recognition Model) जारी किया। इसे SPIRE Lab ने ARTPARK और Google के सहयोग से विकसित किया है। स्रावाणी भारत की 65 भाषाओं और बोलियों (Languages and Dialects) को सपोर्ट करता है, जिसमें 40 से अधिक कम-संसाधन वाली गैर-अनुसूचित क्षेत्रीय भाषाएँ (Underserved, Non-Scheduled Regional Languages) शामिल हैं। यह मॉडल लगभग 25 करोड़ लोगों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है।

  • 2

    विद्वान सुमित सरकार इतिहास क्षेत्र से संबंधित थे|

    प्रख्यात मार्क्सवादी इतिहासकार (Marxist Historian) और आधुनिक भारतीय इतिहास (Modern Indian History) के विद्वान सुमित सरकार का 87 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय (University of Calcutta), बर्दवान विश्वविद्यालय (University of Burdwan) और दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) में अध्यापन किया तथा 1974 से 2004 तक दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्य किया। वे वुल्फसन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड (Wolfson College, Oxford) में फेलो (Fellow) भी रहे। सुमित सरकार को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन (Indian Freedom Movement) पर उनके कार्य के लिए 2003 में भारतीय इतिहास एवं संस्कृति सोसायटी (Indian History and Culture Society) द्वारा सरित चटर्जी मेमोरियल पुरस्कार (Sarit Chatterjee Memorial Award) प्रदान किया गया था। वे सबाल्टर्न स्टडीज कलेक्टिव (Subaltern Studies Collective) के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। उन्होंने 2004 का रवींद्र पुरस्कार (Rabindra Puraskar) 2007 में बंगाल में किसानों के साथ किए जा रहे व्यवहार के विरोध में वापस कर दिया था।

  • 3

    140 वर्ष पुराने परीछा वियर को अंतरराष्ट्रीय सिंचाई एवं जल निकासी आयोग ने विश्व धरोहर सिंचाई संरचना के रूप में नामित किया है|

    उत्तर प्रदेश के झांसी में स्थित 140 वर्ष पुराने परीछा वियर (Parichha Weir) को अंतरराष्ट्रीय सिंचाई एवं जल निकासी आयोग (International Commission on Irrigation and Drainage–ICID) ने विश्व धरोहर सिंचाई संरचना (World Heritage Irrigation Structure–WHIS) के रूप में नामित किया है। इसे सूखा-प्रवण बुंदेलखंड क्षेत्र में दीर्घकालिक इंजीनियरिंग और कृषि प्रभाव के लिए सम्मानित किया गया है। इसका आधिकारिक सम्मान अक्टूबर 2026 में फ्रांस में आयोजित होने वाले ICID अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस (ICID International Congress) में किया जाएगा।
    परीछा वियर (Parichha Weir) बेतवा नदी (Betwa River) पर वर्ष 1886 से संचालित है और इसे मजबूत रबल-स्टोन चिनाई (Rubble-Stone Masonry) से बनाया गया है। यह 2,654 किमी लंबी बेतवा नहर प्रणाली (Betwa Canal System) के मुख्य जल-नियंत्रण ढांचे (Headworks) के रूप में कार्य करता है, जो उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पांच जिलों में 4.28 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई करता है। इस वियर की लंबाई 1,174 मीटर है और यह नदी तल से 16.8 मीटर ऊंचा है। इसमें 318 स्टील फॉलिंग शटर (318 Steel Falling Shutters) लगे हैं।

  • 4

    पाकिस्तान के पहले चंद्र रोवर का नाम जिन्ना-1 रखा गया है|

    पाकिस्तान अंतरिक्ष एवं ऊपरी वायुमंडल अनुसंधान आयोग (Pakistan Space and Upper Atmosphere Research Commission–SUPARCO) ने अगस्त 2026 में पाकिस्तान के पहले चंद्र रोवर (Lunar Rover) का नाम ‘जिन्ना-1 (Jinnah-1)’ रखा। जिन्ना-1 को 2029 में चीन के चांग’ई-8 मिशन (Chang’e-8 Mission) के जरिए चंद्रमा पर भेजे जाने की योजना है। यह रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (Lunar South Pole) का अध्ययन करेगा तथा वहां की सतही भूविज्ञान (Surface Geology), विकिरण (Radiation) और प्लाज्मा (Plasma) से संबंधित जानकारी एकत्र करेगा।
    इस रोवर का नाम पाकिस्तान के संस्थापक कायदे-ए-आज़म मुहम्मद अली जिन्ना के सम्मान में रखा गया है।

  • 5

    19 अगस्त 2026 से लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस का नया नाम स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस होगा|

    लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस (Lucknow-New Delhi Tejas Express) का नाम बदलकर ‘स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस’ (Sprite Tejas Express) कर दिया जाएगा। यह बदलाव 19 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा, जिससे यह भारत की पहली व्यावसायिक ब्रांड-नाम वाली ट्रेन (Commercial Brand-Named Train) बन जाएगी। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (Indian Railway Catering and Tourism Corporation–IRCTC) ने स्प्राइट (Sprite) को 83 दिनों के ब्रांडिंग अभियान (83-Day Branding Campaign) के लिए अधिकार दिए हैं, जो 11 नवंबर 2026 तक चलेगा। ट्रेन नंबर (Train Numbers): 82501 और 82502.

  • 6

    ‘संध्या किरण’ योजना कर्नाटक राज्य सरकार ने मंजूर की है|

    कर्नाटक मंत्रिमंडल ने ‘संध्या किरण’ योजना (Sandhya Kiran Scheme) को मंजूरी दी है। यह नकदरहित स्वास्थ्य सेवा योजना (Cashless Healthcare Scheme) राज्य के 70 वर्ष से कम आयु के पेंशनभोगियों (Pensioners), पारिवारिक पेंशनभोगियों (Family Pensioners) और उनके पात्र आश्रितों के लिए शुरू की जाएगी। उद्देश्य: सेवानिवृत्त कर्मचारियों (Retired Employees) और उनके परिवारों को वित्तीय एवं स्वास्थ्य सुरक्षा (Financial and Health Security) प्रदान करना | इसके प्रारंभिक चरण में लगभग 4.93 लाख लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा, जिसमें 3.11 लाख राज्य सरकारी पेंशनभोगी (State Government Pensioners) और उनके पात्र आश्रित शामिल हैं। ‘संध्या किरण’ योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों (Empanelled Hospitals) में द्वितीयक, तृतीयक और आपातकालीन उपचार (Secondary, Tertiary and Emergency Care) के लिए प्रति वर्ष ₹5 लाख तक की नकदरहित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। यह योजना आयुष्मान भारत–आरोग्य कर्नाटक (Ayushman Bharat–Arogya Karnataka–AB-ArK) नियमों के तहत तैयार की गई है।

  • 7

    जम्मू क्षेत्र के सभी पुलिस थानों में एकल एकीकृत हेल्पलाइन के रूप में डायल 112 सेवा सक्रिय की गई है|

    जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police–JKP) ने जम्मू क्षेत्र (Jammu Zone) के सभी पुलिस थानों में राष्ट्रीय सामान्य आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली (National General Emergency Response System–NGER) के तहत डायल 112 सेवा को एकल एकीकृत हेल्पलाइन (Single Unified Helpline) के रूप में सक्रिय किया है। इस सेवा का उद्देश्य आपात स्थिति (Emergency Situations) में लोगों को तत्काल सहायता (Immediate Assistance) उपलब्ध कराना है। डायल 112 के माध्यम से पुलिस सहायता (Police Response), अग्निशमन सेवा (Fire Services), चिकित्सा आपातकाल (Medical Emergencies), महिला सुरक्षा सहायता (Women’s Safety Support) और आपदा सहायता (Disaster Aid) प्राप्त की जा सकेगी।

  • 8

    : राजस्थान मंत्रिमंडल ने 2026 में राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक, 2026 का प्रारूप मंजूर किया|

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई राजस्थान मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक, 2026 (Rajasthan Uniform Civil Code Bill 2026) का प्रारूप (Draft) भी शामिल है। प्रस्तावित विधेयक में राज्य में विवाह (Marriage), तलाक (Divorce), विरासत (Inheritance), भरण-पोषण (Maintenance) और लिव-इन संबंधों (Live-in Relationships) से संबंधित समान प्रावधान (Uniform Provisions) किए जाएंगे। जनजातीय समुदायों की परंपराओं एवं रीति-रिवाजों (Rituals and Customs of Tribal Communities) को इस प्रारूप UCC के दायरे से बाहर रखा गया है।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top