15 April 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

15 April 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

15 April 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में 45वीं रैंक किस संस्थान ने हासिल की है? IIT बॉम्बे
  2. हाल ही में चर्चा में रहा, वायनाड वन्यजीव अभयारण्य कहाँ स्थित है? केरल
  3. हाल ही में उत्तर प्रदेश का पहला ‘ग्लास स्काई वाक ब्रिज’ कहाँ बनाया गया है? चित्रकूट
  4. हाल ही में अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क कहाँ बना रही है? गुजरात
  5. हाल ही में दो दिवसीय स्‍ट्रॉबेरी महोत्‍सव कहाँ शुरु हुआ है? मेघालय
  6. प्रति वर्ष ‘अंतर्राष्ट्रीय पगड़ी दिवस’ कब मनाया जाता है? 13 अप्रैल
  7. हाल ही में 13 अप्रैल को जलियांवाला बाग नरसंहार के कितने वर्ष पूरे हुए हैं? 105 वर्ष
  8. हाल ही में WTO के अनुसार, डिजिटल सर्विस सेक्टर में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा निर्यातक देश कौनसा है? भारत
  9. 20वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक किसने जीता? उदित
  10. हाल ही में अंडरवाटर ड्रोन ‘मांटा रे’ किस देश ने लॉन्च किया है? अमेरिका
  • 1

    वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में 45वीं रैंक IIT बॉम्बे संस्थान ने हासिल की है|

    IIT बॉम्बे 2024 क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 79.1/100 स्कोर के साथ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में 45वें स्थान पर पहुंच गया।

  • 2

    वायनाड वन्यजीव अभयारण्य केरल में स्थित है|

    केरल के वायनाड में स्थित वायनाड वन्यजीव अभयारण्य के भीतर सुल्तान बाथरी वन रेंज में हाल ही में आग से लगभग 100 हेक्टेयर जंगल नष्ट हो गए। 1973 में स्थापित, अभयारण्य लगभग 344.44 वर्ग किमी में फैला है और नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है। इसकी सीमाएँ कर्नाटक और तमिलनाडु के संरक्षित क्षेत्रों से लगती हैं।

    राजधानी- तिरुवनंतपुरम

    राज्यपाल- आरिफ़ मोहम्मद ख़ान

    मुख्यमंत्री- पिनाराई विजयन

  • 3

    अमेरिकी राष्ट्रपति के गोल्ड वालंटियर सर्विस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय भिक्षु आचार्य लोकेश मुनि बने हैं|

    जैन आचार्य लोकेश मुनि को सार्वजनिक भलाई और मानवता में उनके योगदान के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के गोल्ड वालंटियर सर्विस पुरस्कार से सम्मानित किया गया, इसी के साथ ही यह सम्मान पाने वाले वे पहले भारतीय भिक्षु बन गए हैं।

  • 4

    अमेरिका, जापान और फिलीपींस की पहली त्रिपक्षीय शिखर बैठक वाशिंगटन डी.सी. में संपन्न हुई|

    संयुक्त राज्य अमेरिका, फिलीपींस और जापान के नेताओं के बीच पहली त्रिपक्षीय शिखर बैठक व्हाइट हाउस, वाशिंगटन डी.सी. में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन द्वारा आयोजित की गई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने अपने करीबी सहयोगियों, जापान और फिलीपींस की रक्षा के लिए अमेरिकी सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। जापान और फिलीपींस,दोनों देश चीन के साथ क्षेत्रीय विवाद का सामना कर रहे हैं। फिलीपींस और जापान दोनों का संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) के साथ रक्षा समझौता है, और अमेरिकी सेना के जापान में स्थायी सैन्य अड्डे है जबकि उसको फिलीपींस के सैन्य अड्डों तक पहुंच का अधिकार रखती है।

  • 5

    भारत और उज्बेकिस्तान के बीच ‘डस्टलिक 2024’ संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित किया जाएगा|

    भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 'डस्टलिक' संयुक्त सैन्य अभ्यास का पांचवाँ संस्करण 15 अप्रैल से उज्बेकिस्तान के टर्मेज़ जिले में आयोजित किया जाएगा। एक्सरसाइज डस्टलिक 2024 भारत और उज्बेकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'डस्टलिक' का 5वां संस्करण है।

    राजधानी - ताशकंद

    मुद्रा- उज़्बेकिस्तानी सोम

  • 6

    कुप्रबंधित प्लास्टिक अपशिष्ट सूचकांक में इरीट्रिया देश शीर्ष पर है|

    स्विट्जरलैंड के गैर-लाभकारी समूह ईए अर्थ एक्शन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया के शीर्ष बारह ऐसे देशों में से एक है जो पृथ्वी के 60 प्रतिशत कुप्रबंधित प्लास्टिक कचरे के लिए जिम्मेदार है। प्लास्टिक ओवरशूट डे रिपोर्ट 12 अप्रैल 2024 को ईए अर्थ एक्शन द्वारा जारी की गई थी। कुप्रबंधित अपशिष्ट सूचकांक में इरीट्रिया शीर्ष पर है जबकि बरमूडा सबसे नीचे है। सूचकांक में देश की रैंक जितनी ऊंची रैंक होगी उस  देश में प्लास्टिक अपशिष्ट कुप्रबंधन उतना ही अधिक होगा।

    राजधानी- असमारा

    राष्ट्रपति - आईसाइस अफवेर्की

    मुद्रा- नाक्फा (ERN)

  • 7

    इजरायल ने पहली बार सी-डोम डिफेंस सिस्टम तैनात किया है|

    इजरायल ने पहली बार सी-डोम डिफेंस सिस्टम की तैनाती की है। इजरायल की ओर से इसकी जानकारी देते हुए कहा गया कि पहली बार दक्षिणी शहर इलियट के पास सी-डोम तैनात किया गया है। इजरायल ने अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाले संदिग्ध टारगेट को रोकने के लिए ये रक्षा प्रणाली तैनात की है। सी-डोम आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली का एक नौसैनिक संस्करण है।

    राजधानी- वास्तव में तेल अवीव

    राष्ट्रपति - इसाक हर्ज़ोग

    मुद्रा- इजरायली नई शेकेल

  • 8

    भारत से ईवी निर्यात करने वाली पहली बहुराष्ट्रीय कंपनी सिट्रोएन है|

    फ्रांसीसी वाहन निर्माता सिट्रोएन भारत में उत्पादित इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात करने वाली पहली बहुराष्ट्रीय कार निर्माता बन गई है। कंपनी ने कामराजार बंदरगाह से इंडोनेशिया को 500 इकाइयों की प्रारंभिक शिपमेंट भेजकर अपने स्थानीय रूप से निर्मित ë-C3 के निर्यात की शुरुआत की घोषणा की।

  • 9

    अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क गुजरात में बना रही है|

    अदाणी समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड गुजरात के कच्छ जिले के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बना रही है। यह पार्क 538 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो फ्रांस की राजधानी पेरिस के कुल आकार से लगभग पांच गुना बड़ा है। खावड़ा प्लांट की कुल क्षमता 30 गीगावॉट होगी।इस प्रोजेक्ट में अडानी ग्रुप 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। वर्तमान में, इस पार्क से 2 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है, और मार्च 2025 तक 4 गीगावॉट क्षमता जोड़ी जाएगी। इसके बाद हर साल 5 गीगावॉट क्षमता बढ़ाई जाएगी।

    राजधानी- गाँधीनगर

    राज्यपाल- आचार्य देवव्रत

    मुख्यमंत्री- भूपेंद्रभाई पटेल

  • 10

    दो दिवसीय स्‍ट्रॉबेरी महोत्‍सव मेघालय में शुरु हुआ है|

    मेघालय में दो दिनों का स्‍ट्रॉबेरी महोत्‍सव शुरु हो गया है। इसका उद्देश्‍य किसानों को स्‍ट्रॉबेरी की खेती के लिए प्रोत्‍साहित करना और राज्‍य में कृषि पर्यटन को बढ़ावा देना है।

    राजधानी- शिलांग

    मुख्यमंत्री- कॉनराड संगमा

    राज्यपाल- फागु चौहान

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *