14 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

14 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

14 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में विश्व बैंक के कंटेनर पोर्ट प्रदर्शन सूचकांक में शीर्ष 20 रैंकिंग में शामिल होने वाला भारतीय पोर्ट कौनसा है? विशाखापत्तनम
  2. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2025 को किस क्षेत्र का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है? क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  3. हाल ही में यूरोपीय आयोग ने किस देश को संरक्षण अनुदान से बाहर रखा है? तंजानिया
  4. 18वें ग्लोबल पीस इंडेक्स 2024 के अनुसार, सबसे शांत देश कौन सा है? आइसलैंड
  5. हाल ही में गेल (इंडिया) 60,000 करोड़ रुपए के निवेश से भारत की सबसे बड़ी इथेन क्रैकर परियोजना कहां स्थापित करेगी? मध्य प्रदेश
  6. हाल ही में भारत एक्ज़िम बैंक ने पूर्वी अफ्रीका में अपने प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन कहाँ किया है? नैरोबी, केन्या
  7. प्रति वर्ष बाल श्रम निषेध दिवस कब मनाया जाता है? 12 जून
  8. हाल ही में टी के चथुन्नी का निधन हुआ है, वे किस क्षेत्र से सम्बंधित थे? फुटबॉल
  9. हाल ही में खबरों में रहा, सुहेलवा वन्यजीव अभयारण्य कहाँ स्थित है? उत्तर प्रदेश
  10. हाल ही में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) का सचिव किसे नियुक्त किया गया है? इंद्रपाल सिंह बिंद्रा
  • 1

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली जाएंगे|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली जाएंगे। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने नई दिल्‍ली में बताया कि शुक्रवार को होने वाले सम्‍मेलन में भारत को एक आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। शिखर सम्मेलन में भारत की यह 11वीं और श्री मोदी की लगातार पांचवीं भागीदारी होगी। श्री मोदी इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ बैठक करेंगे। विदेश सचिव ने कहा कि भारत स्विट्जरलैंड में होने वाले यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन में उचित स्तर पर शामिल होगा। इस महीने स्विट्जरलैंड में आयोजित सम्मेलन में लगभग 90 देश शामिल होंगे।

    राजधानी- रोम

    मुद्रा- Euro

  • 2

    संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2025 को क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है|

    संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2025 को क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है।   2024 -  अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। (बैक्ट्रियन ऊंट, ड्रोमेडरी ऊंट, लामा, अल्पाका, गुआनाको और विकुआना को कैमलिड्स या ऊंट जानवर माना जाता है।

  • 3

    यूरोपीय आयोग ने तंजानिया को संरक्षण अनुदान से बाहर रखा है|

    यूरोपीय आयोग (ईसी) ने 5 जून, 2024 को नेचरअफ्रीका कार्यक्रम के माध्यम से संरक्षण अनुदान प्राप्त करने की आवश्यकताओं को बदल दिया। यह एक बड़ा बदलाव था जिसने विशेष रूप से तंजानिया को प्रभावित किया। यह विकल्प “ईयू फंडिंग एंड टेंडर्स पोर्टल” पर “कॉरिजेंडम नंबर 4” में लिखा गया था। नेचरअफ्रीका परियोजना का लक्ष्य - अफ्रीका के सबसे महत्वपूर्ण परिदृश्यों में सतत विकास को बढ़ावा देकर जैव विविधता की रक्षा करना है। परियोजना का लक्ष्य पर्यावरण की रक्षा करना है, साथ ही स्थानीय समुदायों को आर्थिक और सामाजिक रूप से मदद करना है।

    राजधानी- डोडोमा

    राष्ट्रपति- सामिया सुलुहू हसन

    मुद्रा- तंजानियाई शिलिंग

  • 4

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) और भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने नेशनल हेल्थ क्लेम एक्सचेंज (NHCX) शुभारंभ की घोषणा की है|

    हाल ही में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (National Health Authority- NHA) और भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने स्वास्थ्य सेवा तथा स्वास्थ्य बीमा पारिस्थितिकी तंत्र में हितधारकों के बीच दावा-संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान की सुविधा के लिये नेशनल हेल्थ क्लेम एक्सचेंज (NHCX) का शुभारंभ किया। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे भारत में स्वास्थ्य बीमा दावों के प्रसंस्करण को सुव्यवस्थित करने के लिये डिज़ाइन किया गया है। यह सभी स्वास्थ्य दावों के लिये एक केंद्रीकृत केंद्र के रूप में कार्य करेगा, अस्पतालों पर प्रशासनिक बोझ को कम करेगा और एक निर्बाध, पेपरलेस और सुरक्षित संविदात्मक ढाँचा प्रदान करेगा। यह प्रणाली भारत की गतिशील और विविध स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को समायोजित करने के लिये डिज़ाइन की गई है, जो कि IRDAI के ‘2047 तक सभी के लिये बीमा’ प्राप्त करने के उद्देश्य के अनुरूप है। NHCX का लक्ष्य - नकदी रहित दावा प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाना है, जिससे संभावित रूप से प्रतीक्षा समय तथा मरीज़ों की आउट-ऑफ-पॉकेट व्यय (OOPE) में कमी आएगी।

  • 5

    कारगिल विजय के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय सेना ने 'डी5' मोटर साइकिल अभियान की शुरुआत की है|

    कारगिल युद्ध के वीरों की वीरता और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के रूप में, भारतीय सेना ने 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक अखिल भारतीय मोटरसाइकिल अभियान शुरू किया है। यह अभियान हमारे वीर सैनिकों के महत्वपूर्ण योगदान का प्रदर्शन और उनकी विरासत का सम्मान करता है। आठ मोटरसाइकिलों की तीन टीमों ने देश के तीन कोनों- पूर्व में दिनजन, पश्चिम में द्वारका और दक्षिण में धनुषकोडि से इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत की है।

  • 6

    भारत एक्ज़िम बैंक ने पूर्वी अफ्रीका में अपने प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन नैरोबी, केन्या में किया है|

    भारतीय निर्यात-आयात बैंक (इंडिया एक्ज़िम बैंक) ने केन्या के नैरोबी में अपने पूर्वी अफ्रीका प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन किया|

    उद्देश्य - संसाधन-समृद्ध और जनसांख्यिकी रूप से युवा पूर्वी अफ्रीका महाद्वीप में भारत के व्यापार पदचिह्न का विस्तार करना है।

    इस पहल का उद्देश्य भारत, केन्या और व्यापक पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाना है।

  • 7

    पहला अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 11 जून को मनाया गया|

    संयुक्त राष्ट्र ने 2024 से शुरू होने वाले 11 जून को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस घोषित किया है, ताकि प्रत्येक वयस्क को समय, स्थान और खेलने की पहुंच प्रदान करके प्रत्येक बच्चे के खेलने के अधिकार में निवेश, सुरक्षा और समर्थन करने का आग्रह किया जा सके।

  • 8

    प्रति वर्ष बाल श्रम निषेध दिवस 12 जून को मनाया जाता है|

    हर वर्ष यह दिन बालश्रम को समाप्‍त करने और इसके खिलाफ जागरूकता बढाने के उद्देश्‍य से मनाया जाता है।

    इस वर्ष का विषय - बालश्रम समाप्‍त करने की हमारी प्रतिबद्धताओं पर कार्य करें।

  • 9

    T.K चथुन्नी का निधन हुआ है, वे फुटबॉल से सम्बंधित थे|

    पूर्व भारतीय फुटबॉल प्लेयर और कोच टी के चथुन्नी का केरल के प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया। चथुन्नी ने डिफेंडर के तौर पर संतोष ट्रॉफी में केरल और गोवा के लिए खेला था।  उन्होंने मोहन बागान, डेम्पो गोवा और एफसी कोचीन समेत कई मशहूर टीमों को कोचिंग दी। 1979 में चथुन्नी केरल की संतोष ट्रॉफी टीम के कोच बने थे। उन्होंने 'फुटबॉल माय सोल' आत्मकथा भी लिखी थी।

  • 10

    खबरों में रहा, सुहेलवा वन्यजीव अभयारण्य उत्तर प्रदेश में स्थित है|

    सुहेलवा वन्यजीव अभयारण्य (एसडब्ल्यूएस) में बाघों की आबादी के साक्ष्य मिलने के बाद, उत्तर प्रदेश में जल्द ही एक नया बाघ अभयारण्य स्थापित किया जाएगा | यह उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा जिलों में स्थित है. इस अभयारण्य की स्थापना साल 1988 में की गयी थी.

    राजधानी- लखनऊ

    राज्यपाल- आनंदीबेन पटेल

    मुख्यमंत्री- योगी आदित्यनाथ

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *