13 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

13 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

13 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में अगला सेना प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है? उपेंद्र द्विवेदी
  2. हाल ही में चंद्रबाबू नायडू किस राज्य के मुख्यमंत्री बनें हैं? आंध्र प्रदेश
  3. हाल ही में ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री कौन बने हैं? मोहन चरण माझी
  4. हाल ही में किस देश ने गैर-नागरिकों को सशस्त्र बलों में शामिल होने की अनुमति दी है? ऑस्ट्रेलिया
  5. हाल ही में किस देश ने संत तिरुमंकई अलवर की 500 साल पुरानी कांसे की मूर्ति वापस लौटाने की घोषणा की है? ब्रिटेन
  6. वर्ष 2024 में, मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के कौनसे संस्करण का आयोजन किया जाएगा? 18वें
  7. न्यायमूर्ति पी. सी. घोष की अध्यक्षता वाले कालेश्वरम न्यायिक आयोग ने किस राज्य में कालेश्वरम परियोजना की व्यापक जांच शुरू की है? तेलंगाना
  8. हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी कौनसा देश करेगा? भारत
  9. हाल ही में मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) में शामिल होने वाले पहले भारतीय पुरुष कौन बने हैं? संग्राम सिंह
  10. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले का कहाँ दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया? न्यूयॉर्क
  • 1

    अगला सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी को नियुक्त किया गया है|

    केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नया आर्मी चीफ अपॉइंट किया है। वे मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को पदभार संभालेंगे। इसी दिन मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी 30वें सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

  • 2

    चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें हैं|

    आंध्र प्रदेश में भी NDA की सरकार बन गई है। तेलगु देशम पार्टी (TDP) सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। चंद्रबाबू ने राज्य की चौथी बार कमान संभाली। इसके साथ ही उन्होंने आंध्र में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जनसेना प्रमुख और एक्टर पवन कल्याण ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। उन्होंने शपथ लेने के बाद नायडू के पैर छुए। तीसरे नंबर पर नायडू के बेटे नारा लोकेश ने शपथ ली। नई सरकार में CM और डिप्टी CM समेत 25 सदस्य होंगे। इसमें TDP के 20, जनसेना के 3 और भाजपा के एक मंत्री शामिल हैं। एक पद खाली रखा गया है। राज्यपाल अब्दुल नजीर ने विजयवाड़ा में केसरपल्ली IT पार्क में CM और मंत्रियों को शपथ दिलाई।

    राज्यपाल- एस. अब्दुल नजीर

    मुख्यमंत्री- नारा चंद्रबाबू नायडू

  • 3

    ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी बने हैं|

    मोहन चरण माझी ने ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. राज्‍य में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने सर्वसम्‍मति से श्री माझी को अपना नेता चुना। 52 वर्षीय श्री माझी क्योंझर विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। वह 2000, 2004, 2019 और 2024 में इस क्षेत्र से चुने गए।

    उप मुख्यमंत्री - कनक वर्धन सिंह देव और प्रावती परिदा

  • 4

    ऑस्ट्रेलिया ने गैर-नागरिकों को सशस्त्र बलों में शामिल होने की अनुमति दी है|

    ऑस्ट्रेलिया जुलाई 2024 से उन गैर-नागरिक स्थायी निवासियों को ऑस्ट्रेलियाई सशस्त्र बलों में शामिल होने की अनुमति देगा जो कम-से-कम 12 महीने से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं।

    उद्देश्य - ऑस्ट्रेलिया का अपनी सेना के भर्ती लक्ष्य को प्राप्त करना है।

    फाइव आईज़ देशों (Five Eyes Countries) के नागरिकों को इसमें शामिल होने के लिये प्राथमिकता दी जाएगी।

    फाइव आईज़  -  फाइव आईज़ एक खुफिया गठबंधन है जिसमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूज़ीलैंड, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका शामिल हैं। ये देश बहुपक्षीय UK-USA समझौते के पक्ष में हैं। चीन से बढ़ते खतरे तथा वर्तमान में लगभग 90,000 रक्षा कार्मिकों की संख्या को बढ़ाकर ऑस्ट्रेलिया अपनी सेना को मज़बूत करना चाहता है।

    राजधानी- कैनबरा

    मुद्रा- ओस्ट्रलियन डॉलर

  • 5

    ब्रिटेन ने संत तिरुमंकई अलवर की 500 साल पुरानी कांसे की मूर्ति वापस लौटाने की घोषणा की है|

    ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने इंटरनल जांच के बाद भारत को 500 साल पुरानी एक कांसे की मूर्ति वापस लौटाने की घोषणा की है। यह मूर्ति संत तिरुमंकई अलवर की है, जो 16वीं सदी के दौरान तमिलनाडु के एक मंदिर से चोरी हो गई थी। संत तिरुमंकई अलवर दक्षिण भारत के 12वें अलवर संतों में से अंतिम थे। इस मूर्ति को देखने के लिए लगभग 1800 रुपए देने पड़ते हैं। संत तिरुमंकाई अलवर की यह मूर्ति 60 सेंटीमीटर ऊंची है। इसे 1967 में डॉ. जे.आर. बेलमोंट ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में रखवाया था।

  • 6

    यूजीसी ने अगले शैक्षणिक वर्ष से उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों को दो बार प्रवेश देने का निर्णय लिया है|

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-यूजीसी ने अगले शैक्षणिक वर्ष से उच्च शिक्षा संस्थानों को वर्ष में दो बार छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। प्रवेश अब जनवरी और फरवरी तथा जुलाई और अगस्त में खुले रहेंगे। वर्तमान में, यूजीसी विनियम एक वर्ष में एक शैक्षणिक सत्र में प्रवेश की अनुमति देते हैं।

  • 7

    भारत और जापान के बीच संयुक्त नौसेनिक अभ्यास जीमेक्स-24 योकोसुका में शुरू हुआ है|

    भारत और जापान के बीच संयुक्‍त नौसेनिक अभ्‍यास-जीमेक्‍स-24 जापान के योकोसुका में शुरू हो गया है। भारतीय नौसेना के अनुसार इस अभ्‍यास के दौरान दोनों देशों की नौसेनाएं समुद्र में अपने युद्ध कौशल का प्रदर्शन करेंगी। भारतीय नौसेना का स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस शिवालिक और जापान का युद्धपोत डिस्ट्रॉयर जे एस यूगिरी इस संयुक्‍त अभ्यास में भाग ले रहा है।

  • 8

    वर्ष 2024 में, मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 18वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा|

    18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-एमआईएफएफ 15 जून से 21 जून, 2024 तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा।  प्रतियोगिता वर्गों के लिए रिकॉर्ड संख्या में 1 हजार 18 फिल्में की प्रविष्टियां हैं। अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिता वर्गों के लिए प्रतिष्ठित फिल्म विशेषज्ञों की 3 चयन समितियों द्वारा 102 फिल्मों का चयन किया गया है। इस वर्ष महोत्‍सव में 59 देशों की 61 भाषाओं की कुल 314 फिल्में शामिल हैं। 8 विश्व प्रीमियर, 5 अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर, 18 एशिया प्रीमियर और 21 भारत प्रीमियर होंगे। 18वें एमआईएफएफ की ओपनिंग फिल्म “बिली एंड मौली, एन ऑटर लव स्टोरी” होगी।

  • 9

    पूर्ण सदस्यों के रूप में ब्रिक्स समूह में मिस्र, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और इथियोपिया देश शामिल हुए हैं|

    भारत ने रूस की मेजबानी में आयोजित ब्रिक्स की बैठक में पहली बार भाग लेने वाले नए सदस्य देशों – मिस्र, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और इथियोपिया के प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत किया है। 2023 में हुए ब्रिक्स के विस्तार के बाद निज़नी नोवगोरोड में संगठन के विदेश मंत्रियों की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक थी।

  • 10

    न्यायमूर्ति पी. सी. घोष की अध्यक्षता वाले कालेश्वरम न्यायिक आयोग ने तेलंगाना में कालेश्वरम परियोजना की व्यापक जांच शुरू की है|

    न्यायमूर्ति पी. सी. घोष की अध्यक्षता वाले कालेश्वरम न्यायिक आयोग ने तेलंगाना में कालेश्वरम परियोजना की व्यापक जांच शुरू कर दी है। न्यायमूर्ति घोष ने परियोजना स्थल का दौरा करने के बाद कहा कि विवरण उचित समय पर प्रस्तुत किए जाएंगे और इससे संबंधित जांच से जुड़े अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

    राजधानी- हैदराबाद

    राज्यपाल- सी.पी. राधाकृष्णन

    मुख्यमंत्री- अनुमुला रेवंत रेड्डी

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *