13 February Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today ( 13 February 2026)

 

1. हाल ही में किस कंपनी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस–संचालित सहायक ‘सरलाबेन’ का उद्घाटन किया गया है? अमूल
2. हाल ही में मेघालय में पहले स्केटपार्क का उद्घाटन कहाँ किया गया है? तुरा
3. हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने प्राइवेट भागीदारी से कहाँ पालतू पशु पार्क बनाने की घोषणा की है? चेन्नई और कोयंबटूर
4. हाल ही में भारत सरकार ने एआई-जनित और डीपफेक सामग्री हटाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स के लिए कितनी समय सीमा तय की है? 3 घंटे 
5. हाल ही में नई दिल्ली में हुई पहली ब्रिक्स (BRICS) शेरपा बैठक की अध्यक्षता किसने की? सुधाकर दलेला
6. हाल ही में किस भारतीय फ़ोटोग्राफ़र की कंडनार केलान थिय्यम अनुष्ठान की तस्वीर को नेशनल जियोग्राफ़िक 2026 कैलेंडर में शामिल किया गया है? राम्या श्रीराम
7. हाल ही में केंद्र सरकार ने संरक्षित स्मारकों की सूची से कितने स्मारकों को हटाया है? 18
8. हाल ही में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने कितने राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 3.25 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी है? 114
9. हाल ही में भारतीय वायु सेना ने मलक्का जलसंधि के पास किस देश की नौसेना के साथ संयुक्त इन-सीटू वायु अभ्यास किया है? थाईलैंड
10. हाल ही में भारत की पहली ‘म्यूज़िकल रोड’ कहाँ शुरू की गई है? मुंबई

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    हाल ही में अमूल कंपनी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस–संचालित सहायक ‘सरलाबेन’ का उद्घाटन किया गया है|

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने आनंद, जो कि भारत की दूध राजधानी है, में अमूल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-संचालित सहायक 'सरलाबेन' (Amul’s Artificial Intelligence-powered assistant ‘Sarlaben’) का उद्घाटन किया| उद्देश्य (Objective): सहकारी ढांचे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को एकीकृत करके डेयरी उद्योग को एक नई डिजिटल दिशा प्रदान करना | यह दूध किसानों को उनकी पसंदीदा भाषा में सत्यापित जानकारी प्रदान करेगा| एआई सहायक पशुओं, चारे, टीकाकरण और यहां तक कि सरकारी योजनाओं और सब्सिडियों पर व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान करेगा|

  • 2

    हाल ही में मेघालय में पहले स्केटपार्क का उद्घाटन तुरा में किया गया है|

    मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगा ने गारो हिल्स में तुरा के गवर्नमेंट कॉलेज में पहला स्केटपार्क (skatepark) का उद्घाटन किया है| नोक्रेक स्केट पार्क (Nokrek Skate Park) को खेल अवसंरचना विकास परियोजना (Sports Infrastructure Development Project) के तहत डेकाथलॉन (Decathlon) की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (Corporate Social Responsibility (CSR) initiative) पहल के माध्यम से विकसित किया गया है|

  • 3

    हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने प्राइवेट भागीदारी से चेन्नई और कोयंबटूर में पालतू पशु पार्क बनाने की घोषणा की है|

    तमिलनाडु सरकार ने निजी भागीदारी के माध्यम से चेन्नई और कोयंबटूर में पालतू पशु पार्क (pet parks) स्थापित करने की योजना की घोषणा की है| उद्देश्य (Objective): सुरक्षित पालतू पालन-पोषण को बढ़ावा देना और जानवरों के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करना | सरकार ने इस क्षेत्र में पहले से अनुभव रखने वाले निजी चैरिटेबल संगठन, गैर-सरकारी संगठन या पशु कल्याण संगठन पार्कों के विकास और रखरखाव के लिए आमंत्रित किए हैं| चयनित संगठन को पालतू जानवरों के लिए आवश्यक सुविधाएं स्थापित करने के लिए अपने स्वयं के फंड का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी, जैसे कि खेल उपकरण, हरे-भरे लॉन, पालतू भोजन और सामग्री से संबंधित दुकाने, प्रशिक्षण उपकरण और नियमों और दिशानिर्देशों वाली हैंडबुक|

  • 4

    हाल ही में भारत सरकार ने एआई-जनित और डीपफेक सामग्री हटाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स के लिए 3 घंटे की समय सीमा तय की है|

    हाल ही में भारत सरकार ने सरकार द्वारा चिन्हित या अदालत के आदेश पर एआई-जनित और डीपफेक सामग्री (AI-generated and deepfake content) हटाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स (social media platforms) के लिए 3 घंटे की समय सीमा तय की है| यह नया नियम 20 फरवरी 2026 से लागू होगा| उद्देश्य: सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर एआई और डीपफेक तकनीक के दुरुपयोग को रोकना | सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 (Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021) में संशोधनों के अंतर्गत, प्लेटफ़ॉर्म्स को एआई-जनित सामग्री को स्पष्ट रूप से लेबल करने और यह सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया गया है कि ऐसी सामग्री में उसके स्रोत को ट्रेस करने के लिए एम्बेडेड पहचानकर्ता शामिल हों|

  • 5

    हाल ही में नई दिल्ली में हुई पहली ब्रिक्स (BRICS) शेरपा बैठक की अध्यक्षता सुधाकर दलेला ने की|

    भारत की ब्रिक्स समूह की अध्यक्षता के तहत, नई दिल्ली में पहली BRICS शेरपा मीटिंग (BRICS Sherpa Meeting) 9-10 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई| इसकी अध्यक्षता सचिव (आर्थिक संबंध) सुधाकर दलेला, भारत के ब्रिक्स शेरपा (Secretary (Economic Relations) Sudhakar Dalela, India's BRICS Sherpa) ने की, और सहायता संयुक्त सचिव (बहुपक्षीय आर्थिक संबंध) शंभु एल. हक्की, भारत के ब्रिक्स सूस शेरपा (India's BRICS Sous Sherpa) ने की|

  • 6

    हाल ही में भारतीय फ़ोटोग्राफ़र राम्या श्रीराम की कंडनार केलान थिय्यम अनुष्ठान की तस्वीर को नेशनल जियोग्राफ़िक 2026 कैलेंडर में शामिल किया गया है |

    राम्या श्रीराम की केरल के कंदनार केलन थेय्यम समारोह की तस्वीर (Kerala’s Kandanar Kelan Theyyam ritual photograph) को नेशनल ज्योग्राफिक 2026 कैलेंडर (National Geographic 2026 calendar) में शामिल किया गया है| इस तस्वीर में थेय्यम समारोह की गहन और आध्यात्मिक प्रकृति को दर्शाया गया है, जो उत्तर केरल के कन्नूर-कासरगोड क्षेत्र में प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा है, जो पौराणिक कथाओं, प्रदर्शन कला और गहरी आध्यात्मिक आस्था को मिलाती है| वह चेन्नई स्थित भारतीय फोटोग्राफर हैं, जो यात्रा और सांस्कृतिक फोटोग्राफी में विशेषज्ञ हैं और जिन्होंने नेशनल ज्योग्राफिक इंडिया वर्ल्डवाइड कॉन्टेस्ट 2025 (National Geographic India Worldwide Contest 2025) जीता था|

  • 7

    हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू (IFR) 2026, अभ्यास मिलन 2026 और इंडियन ओशिन नेवल सिंपोजियम (IONS) कॉन्क्लेव ऑफ चीफ्स का आयोजन विशाखापत्तनम में किया जाएगा |

    भारत विशाखापत्तनम में 15 से 25 फरवरी, 2026 तक तीन प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कार्यक्रमों- अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू (International Fleet Review (IFR) 2026) 2026, अभ्यास मिलन 2026 (Exercise Milan 2026) और इंडियन ओशिन नेवल सिंपोजियम (IONS) कॉन्क्लेव ऑफ चीफ्स (Indian Ocean Naval Symposium (IONS) Conclave of Chiefs)- की मेजबानी करेगा| पहली बार इन तीनों महत्वपूर्ण समुद्री आयोजनों को एक ही स्थान पर एक साथ आयोजित किया जाएगा| इस कार्यक्रम की एक प्रमुख विशेषता समुद्र में राष्ट्रपति नौसैनिक समीक्षा (Presidential Naval Review) होगी, जहां भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू भारत की स्वदेशी नौसैनिक क्षमताओं का एक प्रभावशाली प्रदर्शन देखेंगी|

  • 8

    हाल ही में केंद्र सरकार ने संरक्षित स्मारकों की सूची से 18 स्मारकों को हटाया है|

    केंद्रीय सरकार ने 18 स्मारकों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की 3,693 केंद्रीय संरक्षित स्मारकों की सूची (Archaeological Survey of India's list of 3,693 centrally protected monuments) से हटा दिया है क्योंकि उनका राष्ट्रीय महत्व समाप्त हो गया है| यह निर्णय प्राचीन स्मारक और पुरातात्त्विक स्थलों और अवशेषों अधिनियम, 1958 (Ancient Monuments and Archaeological Sites and Remains Act, 1958) की प्रावधानों के आधार पर लिया गया है| हटाए गए स्मारक:-
    हरियाणा का कोस मीनार संख्या 13 (Kos Minar No. 13), अरुणाचल प्रदेश का तांबे का मंदिर, झांसी में गनर बर्किल का मकबरा, दिल्ली का बड़ा खंबा कब्रिस्तान (Bada Khamba cemetery) और इन्चला वाली गुमटी, मध्य प्रदेश के बच्चाऊं किले में शिलालेख, राजस्थान के बारां में 12वीं सदी का एक मंदिर, जयपुर किले में एक शिलालेख, उत्तराखंड के कुटुम्बरी क्षेत्र के 13/16 नालियों और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में टेलिया नाला बौद्ध अवशेष, गाजीपुर का बरगद का बगीचा, कटरा नौका बंद कब्रिस्तान, रंगून में गनर बर्किट का मकबरा, गाउघाट कब्रिस्तान, जहराइला रोड पर 6 और 8 मील पर कब्रिस्तान, लखनऊ-फैजाबाद रोड पर 3, 4 और 5 मील पर मकबरे, तीन छोटे लिंग मंदिरों के अवशेष|

  • 9

    हाल ही में दिवंगत पी. रमैया पत्रकार थे|

    कर्नाटक विधान परिषद के पूर्व सदस्य और पत्रकार पी. रमैया, जिन्हें लोकप्रिय रूप से 'हिंदू रामैया' के नाम से जाना जाता था, का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| वह1950 के दशक की शुरुआत में द हिंदू (The Hindu) में शामिल हुए और संगठन में लगभग आधी सदी तक सेवा की, 1998 में कर्नाटक ब्यूरो के प्रमुख (Chief of Bureau of Karnataka) के रूप में सेवानिवृत्त हुए.
    उनके बाद उन्हें उस समय की जनता दल सरकार द्वारा MLC के रूप में नामांकित किया गया और उन्होंने 2004 तक कर्नाटक विधान परिषद (Karnataka Legislative Council) में सेवा दी| उन्होंनें कर्नाटक पत्रिका अकादमी, राज्य मान्यता समिति, दूरसंचार सलाहकार समिति के मेंबर के तौर पर भी काम किया| उन्हें राज्योत्सव पुरस्कार, बेंगलुरु नगर निगम केम्पेगौड़ा दिवस पुरस्कार और कर्नाटक मीडिया अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया|

  • 10

    हाल ही में भारतीय वायु सेना ने मलक्का जलसंधि के पास थाईलैंड की नौसेना के साथ संयुक्त इन-सीटू वायु अभ्यास किया है|

    हाल ही में भारतीय वायु सेना (Indian Air Force (IAF) ने मलक्का जलसंधि (Strait of Malacca) के पास थाईलैंड की नौसेना- रॉयल थाई वायु सेना (Royal Thai Air Force (RTAF)) के साथ संयुक्त इन-सीटू वायु अभ्यास (joint in-situ air exercise) किया है| यह अभ्यास 9 से 13 फरवरी तक आयोजित किया गया है| IAF के Su-30MKI, AWACS, AEW&C और IL-78 ईंधन भरने वाले विमान अभ्यास में भाग ले रहे हैं, साथ ही RTAF के ग्रिपेन विमान भी इसमें शामिल हैं|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top