13 April Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (13 April 2026)

 

  1. हाल ही में दिवंगत मोहसिना किदवई का संबंध किस क्षेत्र से है? राजनीति
  2. हाल ही में किस राज्य को नक्सल मुक्त घोषित किया गया है? तेलंगाना
  3. हाल ही में निजार अमेदी को किस देश का नया राष्ट्रपति चुना गया है? इराक 
  4. हाल ही में जिबूती का राष्ट्रपति किसे चुना गया है? इस्माइल उमर गुलेह 
  5. हाल ही में एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत के विकास पूर्वानुमान को बढ़ाकर कितना किया है? 6.0% 
  6. हाल ही में महात्मा फुले जयंती 2026 कब मनाई गई? 11 अप्रैल 
  7. हाल ही में वन्यजीव संरक्षण और पशु चिकित्सा विज्ञान को समर्पित दुनिया का पहला एकीकृत वैश्विक विश्वविद्यालय, वंतारा यूनिवर्सिटी कहाँ स्थापित किया जाएगा? जामनगर 
  8. मादक पदार्थ अनुसंधान और प्रवर्तन को मजबूत करने के उद्देश्य से एआई-संचालित उपकरण लॉन्च करने वाली पहली राज्य पुलिस कौन सी बनी है? गुजरात 
  9. इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा ने भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा है? अनुच्छेद 217 
  10. हाल ही में भारतीय सेना ने ऑपरेशन हिम सेतु कहाँ शुरू किया? सिक्किम

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

 

  • 1

    हाल ही में दिवंगत मोहसिना किदवई का संबंध राजनीति से है|

    हाल ही में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का 94 साल की आयु में निधन हो गया है| 1960 में वह केवल 28 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश विधान परिषद (Uttar Pradesh Legislative Council) का सदस्य चुनी गयी| वह उत्तर प्रदेश के मेरठ से 1978 उपचुनाव, 1980 और 1984 में सांसद (Member of Parliament) रहीं| वह मेरठ की पहली और अब तक की अकेली महिला सांसद हैं| उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया| उन्होंने शहरी विकास और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली. वे लोकसभा और राज्यसभा दोनों की सदस्य रह चुकी है| वह दो बार छत्‍तीसगढ़ से राज्‍यसभा सदस्‍य भी चुनी गईं| साल 2022 में, उन्होंने अपनी आत्मकथा 'मेरी जीवन भारतीय राजनीति में (My Life in Indian Politics- memoir)' लिखी|

  • 2

    हाल ही में तेलंगाना को नक्सल मुक्त घोषित किया गया है|

    हाल ही में तेलंगाना में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (People's Liberation Guerrilla Army (PLGA) बटालियन नक्‍सली कमांडर सोडी मल्ला सहित 42 नक्‍सलियों के समर्पण के बाद राज्य को नक्सल मुक्त (Naxal-free) घोषित किया गया है| वर्ष 2024 और 2026 के बीच कुल 761 माओवादियों ने 302 आग्नेयास्त्रों के साथ तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है|

  • 3

    हाल ही में निजार अमेदी को इराक का नया राष्ट्रपति चुना गया है|

    इराक (Iraq) की संसद ने निज़ार अमेदी (Nizar Amedi) को देश का नया राष्ट्रपति चुना है, जो देश में असमाप्त चुनावों के बाद महीनों की राजनीतिक गतिरोध को समाप्त करता है| उन्हें पैट्रियॉटिक यूनियन ऑफ़ कुर्दिस्तान (Patriotic Union of Kurdistan (PUK) द्वारा नामित किया गया था, और उन्होंने मतदान के दूसरे चरण में 227 मत प्राप्त किए, स्वतंत्र उम्मीदवार मुथन्ना अमीन नादेर को हराते हुए, जिन्होंने 15 मत प्राप्त किए| वह 2003 में अमेरिका के नेतृत्व वाले आक्रमण के दौरान सद्दाम हुसैन के हटाए जाने के बाद से छठे राष्ट्राध्यक्ष बने हैं|

  • 4

    हाल ही में जिबूती का राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुलेह को चुना गया है|

    अफ्रीकी देश जिबूती (Djibouti) में इस्माइल उमर गुएलेह (Ismail Omar Guelleh) को छठी बार देश का राष्ट्रपति चुना गया है| उन्हें हाल ही में हुए चुनाव में 97.81 प्रतिशत वोट हासिल हुए| वह पहली बार वर्ष 1999 में जिबूती के राष्ट्रपति बने थे| उन्होंने अपने चाचा व पूर्व राष्ट्रपति हसन गौलेद अप्तिदोन का स्थान लिया था| यह लगभग 10 लाख आबादी वाला लाल सागर और अदन की खाड़ी (Red Sea and the Gulf of Aden) को जोड़ने वाले प्रमुख वैश्विक समुद्री मार्ग पर स्थित है|

  • 5

    हाल ही में दिवंगत सोनम वांगचुक को 1999 करगिल युद्ध के लिए परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था|

    महावीर चक्र (Mahavir Chakra) से सम्मानित पूर्व सेना अधिकारी कर्नल सोनम वांगचुक, जिन्हें प्रसिद्ध रूप से 'लद्दाख का शेर (Lion of Ladakh)' कहा जाता था, का 61 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| उन्हें वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध (1999 Kargil War) में वीरता के लिए महावीर चक्र से सम्मानित किया गया, जो भारत का दूसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है| 30 मई, 1999 को, उन्होनें, ऑपरेशन विजय (Operation Vijay) के दौरान बटालिक सेक्टर में जारी अभियानों के तहत, लद्दाख स्काउट्स की सिंधु शाखा (Indus Branch of the Ladakh Scouts) की एक टुकड़ी का नेतृत्व किया था| इस टुकड़ी को लगभग 5,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हिमनदी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर रिज लाइन पर कब्जा करने का कार्य सौंपा गया और चोरबाट ला दर्रे (Chorbat La Pass) पर कब्जा किया गया. 16000 फीट पर तिरंगा फहराया था| उनके नेतृत्व ने बटालिक सेक्टर में चोरबाट ला दर्रे पर दुश्मन को समाप्त करने और नियंत्रण रेखा की सुरक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई| उनके सम्मान में सेक्टर में दो पोस्ट, ‘सोनम 1’ और ‘सोनम 2’ का नाम रखा गया |

  • 6

    हाल ही में दिवंगत गायिका आशा भोसले को 2008 वर्ष में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था|

    आशा भोसले, प्रसिद्ध पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) पुरस्कृत, का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं| उन्हें 1995 में उस्ताद अली अकबर खां के साथ एल्बम के लिए ग्रैमी में नॉमिनेट (Grammy nominate) किया जा चुका है| वह पहली भारतीय गायिका थीं जिन्हें ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकन मिला था| उनका नाम दो बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) में दर्ज हुआ| उन्हें वर्ष 2000 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) और 2008 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया| उन्होंने 10 साल की उम्र में 1943 की मराठी फिल्म माझा बाल के लिए "चला चला नव बाल" के साथ अपनी शुरुआत की| 948 में उन्होनें हिंदी सिनेमा में "सावन आया" के साथ चुन्नरिया (1948) में प्रवेश की। उन्होंने 20 से ज़्यादा अलग-अलग भारतीय और विदेशी भाषाओं में 12,000 से ज़्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं|

  • 7

    हाल ही में एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत के विकास पूर्वानुमान को बढ़ाकर 6.9% किया है|

    एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank (ADB) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत के विकास पूर्वानुमान (growth forecast) को 6.5% से बढ़ाकर 6.9% कर दिया है| एडीबी के एशियाई विकास आउटलुक (ADB's Asian Development Outlook) के अनुसार मजबूत घरेलू मांग, आसान वित्तपोषण स्थितियों और भारतीय वस्तुओं पर अमरीकी टैरिफ में कमी की वजह से चालू वित्त वर्ष में भारत में विकास मजबूत रहने की उम्मीद है| पश्चिम एशिया संघर्ष (West Asia conflict) और निरंतर व्यापार अनिश्चितता के कारण एशिया और प्रशांत क्षेत्र (Asia and Pacific region) में आर्थिक विकास दर पिछले वर्ष के 5.4% से घटकर वर्ष 2026-27 में 5.1 प्रतिशत रहने की उम्मीद है|

  • 8

    हाल ही में विश्व पार्किंसंस दिवस 2026 11 अप्रैल को मनाया गया है|

    विश्व पार्किंसंस दिवस (World Parkinson's Day) हर वर्ष 11 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिन डॉ. जेम्स पार्किंसन (Dr. James Parkinson) की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्होंने 1817 में 'एन एसे ऑन द शेकिंग पाल्सी (An Essay on the Shaking Palsy)' नामक लेख प्रकाशित कर पहली बार इस रोग को चिकित्सा क्षेत्र में पहचाना था| उद्देश्य: पार्किंसंस रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इससे पीड़ित लोगों के प्रति सहानुभूति प्रकट करना | विश्व पार्किंसंस दिवस 2026 की थीम: "देखभाल के अंतर को पाटें (Bridge the Care Gap)"| पार्किंसंस रोग एक प्रगतिशील विकार (progressive disorder) है जो तंत्रिका तंत्र (nervous system) को प्रभावित करता है, विशेष रूप से मस्तिष्क की डोपामाइन (dopamine) उत्पन्न करने की क्षमता को प्रभावित करता है, जो गति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक न्यूरोट्रांसमीटर (neurotransmitter) है|

  • 9

    हाल ही में महात्मा फुले जयंती 2026 11 अप्रैल को मनाई गई|

    11 अप्रैल 2026 को 200वीं महात्मा फुले जयंती (Mahatma Phule Jayanti) मनाई गई है| महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया गया| महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती हर वर्ष 11 अप्रैल को मनाई जाती है| भारत के सबसे महान समाज सुधारकों में से एक, ज्योतिराव गोविंदराव फुले के जीवन और विरासत को याद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिनका जन्म 11 अप्रैल 1827 को महाराष्ट्र में हुआ था| वह एक महान समाज सुधारक (social reformer), शिक्षाविद (educationist) और लेखक थे, जिन्होंने महिलाओं और दलितों की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया| 1848 में, अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर उन्होंने पुणे में लड़कियों के लिए भारत का पहला स्कूल खोला| 1873 में उन्होंने सत्यशोधक समाज (Satyashodhak Samaj) की स्थापना की| उन्होंने बाल विधवाओं के पुनर्विवाह को बढ़ावा देने, बाल विवाह का विरोध करने और हिंदू समाज में महिलाओं के साथ व्यवहार की आलोचना करने के लिए बाल विधवा विवाह प्रतिनिधि समाज (Bal Vidhwa Vivah Pratinidhi Samaj) की स्थापना की|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top