12 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (12 June 2026)

 

  1. हाल ही में दिवंगत भारती राजा को किस वर्ष के पद्म श्री से सम्मानित किया गया था? 2004
  2. टेक्सास स्पाइन एंड जॉइंट चैलेंजर मेन्स चैंपियनशिप 2026 में ATP चैलेंजर डबल्स खिताब किसने जीता है? रामकुमार रामनाथन और ऋत्विक बोलिपल्ली
  3. हाल ही में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता किसने की है? नरेन्द्र मोदी
  4. हाल ही में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए QR-कोड आधारित निगरानी प्रणाली कहाँ शुरू की गई है? अहमदाबाद
  5. हाल ही में पानी के भीतर सबसे ऊंचा मानव स्टैक बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कहाँ स्थापित किया गया है? अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
  6. हाल ही में भारत ने ICC पुरुष ODI टीम रैंकिंग में कौन सा स्थान हासिल किया है? पहला
  7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना ‘प्रियदर्शिनी’ को मंजूरी दी है? केरल
  8. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणी की देखभाल की हानि को किसके तहत एक अलग मुआवजे के रूप में मान्यता दी है? मोटर दुर्घटना दावे
  9. हाल ही में किसके द्वारा विकसित भारत के पहले स्वदेशी एचपीवी परीक्षण ट्रूनेट HR-HPV-प्लस को मान्यता दी गई है? मोलबायो डायग्नोस्टिक्स
  10. हाल ही में किस देश ने दुनिया के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र सुविधा, काशिवाज़ाकी-करीवा परमाणु संयंत्र को फिर से शुरू किया? जापान

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

  • 1

    हाल ही में दिवंगत भारती राजा को वर्ष 2004 के पद्म श्री से सम्मानित किया गया था|

    फिल्‍म निर्माता, अभिनेता और निर्देशक, भारती राजा का चेन्नई में 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| उन्होनें 1977 में फिल्म '16 वयाथिनिले' से अपने करियर की शुरुआत की थी| उन की प्रमुख फिल्मों में 'किझाके पोगुम रेल', 'सिगप्पु रोजक्कल', 'अलैगल ओइवथिल्लई', 'काधल ओवियम' और 'मुधल मरियाथाई' शामिल हैं|
    2004 में उन को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्मश्री (Padma Shri) से सम्मानित किया गया| उन्हें 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards), 6 तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स (Tamil Nadu State Film Awards) और 1 नंदी अवॉर्ड (Nandi Award) मिला| तमिल सिनेमा में उनके व्यापक काम के अलावा, उन्होंने तेलुगु और हिंदी में भी फिल्में निर्देशित कीं|

  • 2

    टेक्सास स्पाइन एंड जॉइंट चैलेंजर मेन्स चैंपियनशिप 2026 में ATP चैलेंजर डबल्स खिताब रामकुमार रामनाथन और ऋत्विक बोलिपल्ली ने जीता है|

    रामकुमार रामनाथन और ऋत्विक बोलिपल्ली ने टेक्सास में टेक्सास स्पाइन एंड जॉइंट चैलेंजर मेन्स चैंपियनशिप 2026 (Texas Spine and Joint Challenger Men’s Championship 2026) में ATP चैलेंजर डबल्स खिताब (ATP Challenger doubles title) जीता है|
    उन्होनें फाइनल में अमेरिकी जोड़ी ज़ैकरी फुच्स और वैली थायने (American pair Zachary Fuchs and Wally Thayne) को हराया| यह जीत उनकी टीम के रूप में पहला एटीपी चैलेंजर खिताब है|

  • 3

    हाल ही में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता नरेन्द्र मोदी ने की है|

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 11 जून, 2026 को नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक (Governing Council Meeting of NITI Aayog) की अध्यक्षता की| वर्ष 2026 की थीम: '2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास (Inclusive Human Development for Viksit Bharat @2047)'| उद्देश्य: उद्यमिता को बढ़ावा देने, कौशल विकास को सुधारने, और पूरे देश में स्थायी रोजगार के अवसर बनाने की रणनीतियों पर चर्चा करना
    यह राज्य-स्तरीय विकास दृष्टिकोणों को राष्ट्रीय समावेशी मानव विकास के लक्ष्य के साथ जोड़ने पर भी ध्यान केंद्रित करता था| इस शासी परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल एक साथ मिलकर समावेशी मानव विकास प्रारूप पर चर्चा की|

  • 4

    हाल ही में भारत ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों की सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) को 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान देने की घोषणा की है|

    हाल ही में भारत ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों की सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (United Nations Relief and Works Agency for Palestine Refugees (UNRWA) को 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान देने की घोषणा की है| यह राशि भारत की वार्षिक 5 मिलियन डॉलर सहायता का पहला हिस्सा है|
    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) में, भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने कहा कि दो-राज्य समाधान (two state solution) इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष को हल करने का एकमात्र स्पष्ट रास्ता है| इससे पहले भारत ने 2024-25 के लिए अपनी 5 मिलियन डॉलर की वार्षिक सहायता दो समान किश्तों में प्रदान की थी|

  • 5

    हाल ही में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए QR-कोड आधारित निगरानी प्रणाली अहमदाबाद में शुरू की गई है|

    अहमदाबाद ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों को बढ़ाने के लिए क्यूआर-कोड-आधारित स्ट्रीट फूड स्वच्छता निगरानी प्रणाली (QR-code-based street food hygiene monitoring system) शुरू की है| यह पहल ग्राहकों को विक्रेता पंजीकरण को सत्यापित करने (verify vendor registrations), स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा पर प्रतिक्रिया प्रस्तुत करने और स्वच्छता उल्लंघनों की रिपोर्ट करने के लिए स्ट्रीट फूड विक्रेताओं पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करने की अनुमति देती है| इस प्रणाली ने पहले ही 8,700 से अधिक स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को पंजीकृत किया है|

  • 6

    हाल ही में पानी के भीतर सबसे ऊंचा मानव स्टैक बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थापित किया गया है|

    हाल ही में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के स्वराज द्वीप पर लाइटहाउस डाइव साइट (Lighthouse Dive Site on Swaraj Dweep) पर "पानी के भीतर सबसे ऊंचा मानव स्टैक बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record for the Tallest Underwater Human Stack)" स्थापित किया गया है| 14 गोताखोरों (divers) की एक टीम ने 22.3 मीटर ऊँची एक वर्टिकल संरचना बनाई और इसे तीन मिनट तक बनाए रखा|

  • 7

    हाल ही में भारत ने ICC पुरुष ODI टीम रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है|

    11 जून को वार्षिक अपडेट के बाद भारत ने 118 अंकों के साथ ICC पुरुष ODI टीम रैंकिंग (ICC Men’s ODI Team Rankings) में पहला स्थान हासिल किया है| न्यूज़ीलैंड (New Zealand) 113 अंकों के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया (Australia) 109 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है| साउथ अफ्रीका (South Africa) (102 अंक) चौथे और पाकिस्तान (98 अंक) पाँचवें स्थान पर है| वार्षिक अपडेट में मई 2025 से खेले गए मैचों को 100 प्रतिशत पूर्ण वेटेज दिया गया है. वहीं, इससे पहले के दो वर्षों के परिणामों को 50 प्रतिशत यानी आधा वेटेज दिया गया है|

  • 8

    हाल ही में केरल राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना ‘प्रियदर्शिनी’ को मंजूरी दी है|

    केरल सरकार ने प्रियदर्शिनी मुफ्त यात्रा योजना (Priyadarshini Free Travel Scheme) को मंजूरी दी है, जो पूरे राज्य में महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को मुफ्त बस यात्रा प्रदान करती है| यह योजना, जिसे 10 जून 2026 को केरल कैबिनेट से मंजूरी मिली, 15 जून 2026 से लागू की जायेगी| उद्देश्य: महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए गतिशीलता बढ़ाना और परिवहन लागत को कम करना| यह पहल राज्य सरकार के इंदिरा गारंटी कार्यक्रम (Indira Guarantee programme) का हिस्सा है और केएसआरटीसी को प्रति माह 60 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आने की उम्मीद है, जबकि वार्षिक व्यय का अनुमान 750 करोड़ से 800 करोड़ रुपये के बीच है|

  • 9

    ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नए शोध के अनुसार, नागपुर और मदुरै दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अधिक गर्मी जोखिम वाले शहरों में शामिल किया गया है|

    ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (University of Oxford) के नए शोध में दुनिया के शीर्ष 50 सबसे अधिक गर्मी जोखिम वाले शहरों (world's top 50 facing significant heat risk) में भारत के 14 शहरों की पहचान की गई है, जिनमें नागपुर और मदुरै शीर्ष 10 में शामिल हैं| शीर्ष 50 की सूची में शामिल भारतीय शहर हैं: नागपुर, मदुरै, भोपाल, कानपुर, पुणे, पटना, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ और चेन्नई| अध्ययन में 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले 205 वैश्विक शहरों का विश्लेषण (analysed) किया गया| अल बसरा, इराक (Al Basrah, Iraq), को वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक जोखिम वाले शहर के रूप में चिन्हित किया गया है| भारत, पाकिस्तान, नाइजीरिया और घाना (India, Pakistan, Nigeria, and Ghana) में उच्च जोखिम स्कोर वाले शहरों की सबसे बड़ी संख्या स्थित है|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top