12 February 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

12 February 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

12 February 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वार्षिक जनजातीय-आदि महोत्‍सव का उद्घाटन कहाँ किया? नई दिल्‍ली
  2. हाल ही में ‘विकसित भारत, विकसित गुजरात’ कार्यक्रम को किसने संबोधित किया? नरेन्द्र मोदी
  3. हाल ही में नई दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किसने किया? धर्मेंद्र प्रधान
  4. हाल ही में कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का पहला पूर्वोत्तर राज्य कौनसा बना है? सिक्किम
  5. हाल ही में किसने महासागरों और वायुमंडल का अध्ययन करने के लिए ‘पीएसीई मिशन’ लॉन्च किया है? नासा
  6. टेनिस में, रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की भारतीय जोड़ी ने किस टूर्नामेंट का युगल ख़िताब जीता? चेन्नई ओपन
  7. हाल ही में नाडा ने “रोड टू पेरिस 2024: चैंपियनिंग क्लीन स्पोर्ट्स एंड यूनाइटिंग फॉर एंटी-डोपिंग” सम्मेलन की मेजबानी कहाँ की? नई दिल्ली
  8. हाल ही में चर्चा में रहा बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क कहाँ स्थित है? कर्नाटक
  9. टाईपबार टाइफाइड वैक्सीन विश्व की पहली चिकित्सकीय रूप से प्रामाणित कन्ज्यूगेट टाइफाइड वैक्सीन है, यह किसने निर्मित की है? भारत बायोटेक
  10. हाल ही में ICC पुरुष टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में कौन शीर्ष स्थान पर रहा? जसप्रीत बुमराह
  • 1

    राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वार्षिक जनजातीय-आदि महोत्‍सव का उद्घाटन नई दिल्‍ली किया

    राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्‍ली में वार्षिक जनजातीय- आदि महोत्‍सव का उद्घाटन किया।  नई दिल्ली के मेजर ध्‍यान चन्‍द स्‍टेडियम में, वार्षिक राष्‍ट्रीय जनजातीय महोत्सव के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि आदि महोत्सव जनजातीय संस्कृति और विरासत का अनूठा संगम है। उन्‍होंने कहा कि जनजातियों की भाषा, कलाकृतियां, व्‍यंजन, संस्कृति और पारंपरिक कला भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत उदाहरण हैं। राष्‍ट्रपति ने इसे गर्व का विषय बताया कि एक हजार से अधिक कारीगर इस महोत्सव में हिस्‍सा ले रहे हैं। उन्‍होंने सतत विकास के लिए प्रौद्योगिकी की आवश्यकता और वंचित वर्ग के उत्थान पर जोर दिया। भारत की जनजातीय विरासत की समृद्ध विविधता को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से जनजातीय कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में ट्राइफेड द्वारा आदि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह महोत्सव 10 से 18 फरवरी, 2024 तक आयोजित किया जा रहा है।

  • 2

    नरेन्द्र मोदी ने ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 का संबोधन नई दिल्‍ली

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 द्वारा चुने गए 'विघटन, विकास और विविधीकरण' विषय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की। प्रधानमंत्री ने विश्व में भारत के प्रति बढ़ते विश्वास पर गौर करते हुए कहा, “व्यवधान, विकास और विविधीकरण” की इस चर्चा में हर कोई इस बात पर सहमत है कि ये भारत का समय है।” दावोस में भारत के प्रति अभूतपूर्व उत्साह का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत को अभूतपूर्व आर्थिक सफलता की कहानी कहे जाने, उसके डिजिटल और फिजीकल बुनियादी ढांचे के नई ऊंचाई पर होने और दुनिया के हर क्षेत्र में भारत का दबदबा होने के बारे में हुई चर्चा को याद किया।

  • 3

    कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन ने वित्‍त वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर को 8.25 रखने का निर्णय लिया है

    कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन ने वित्‍त वर्ष 2023-24 के लिए कर्मचारियों की जमा राशि पर सवा आठ प्रतिशत की दर से ब्याज देने का निर्णय लिया है। संगठन के केंद्रीय न्‍यासी बोर्ड की नई दिल्‍ली में हुई बैठक में यह फैसला किया गया। श्रम और रोजगार मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि यह कार्यबलों की सामाजिक सुरक्षा मजबूत करने की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की गारंटी की दिशा में एक कदम है।

  • 4

    'विकसित भारत, विकसित गुजरात' कार्यक्रम को नरेन्द्र मोदी संबोधित किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 'विकसित भारत विकसित गुजरात' कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत पूरे गुजरात में निर्मित 1.3 लाख से अधिक मकानों का उद्घाटन और भूमि पूजन किया। उन्होंने आवास योजना के लाभार्थियों से भी बातचीत की। यह कार्यक्रम गुजरात के सभी जिलों में 180 से अधिक स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्य कार्यक्रम बनासकांठा जिले में आयोजित किया गया है। राज्यव्यापी कार्यक्रम में आवास योजनाओं सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के हजारों लाभार्थियों की भागीदारी देखी गई। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री, गुजरात सरकार के अन्य मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि शामिल हुए।

     

  • 5

    आरबीआई ने बैंकों के गैर कार्यकारी निदेशकों को दिए जाने वाले शुल्क की सीमा को 30 लाख रुपये प्रतिवर्ष रुपये प्रतिवर्ष किया है

    भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंको के गैर कार्यकारी निदेशकों को दिए जाने वाले शुल्‍क की सीमा वर्तमान के 20 लाख रूपये प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 30 लाख रूपये प्रतिवर्ष कर दी है। यह शुल्‍क संशोधन भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंको के निदेशकों के लिए नए दिशा निर्देशों के लाए जाने के 2 वर्ष बाद किया गया है। रिजर्व बैंक का कहना है कि बैंको के बोर्ड में गैर कार्यकारी कामों के महत्‍व को देखते हुए यह शुल्क संशोधन किया गया है ताकि कॉरर्पोरेट गर्वरनेंनस को और सशक्‍त बनाया जा सके।

  • 6

    नेपाल देश के तमांग समुदाय ने 'सोनम लोसार' के अवसर पर नया साल मनाया

     

    नेपाल के तमांग समुदाय ने 10 फरवरी को 'सोनम लोसार' के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर नया साल मनाया। यह हिमालयी राष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश है। बागमती क्षेत्र के विभिन्‍न जिलों में निवास करने वाले तमांग समुदाय के लोग इसे बड़े उल्‍लास के साथ मना रहे हैं। मंजुश्री कैलेंडर के अनुसार आज से उनका 2860वां वर्ष प्रारंभ होता है। इस अवसर पर काठमांडू घाटी के टुंडीखेल में भी अनेक सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

  • 7

    लिम्फेटिक फाइलेरियासिस उन्मूलन के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान अभियान को शुरू किया गया है

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल ने लिम्फेटिक फाइलेरियासिस उन्मूलन के लिए द्वि-वार्षिक देशव्यापी मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान के पहले चरण का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य बीमारी से प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को नि:शुल्क निवारक दवाएं प्रदान करके बीमारी के फैलाव को रोकना है। इस अभियान के अंतर्गत 11 राज्यों के 92 जिलों को कवर किया जाएगा और यह एक पखवाड़े (दो सप्ताह) तक चलेगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित थे।

  • 8

    नई दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन धर्मेंद्र प्रधान किया

    केंद्रीय शिक्षा तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। m इस अवसर पर उन्होंने बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय बाल और किशोर डिजिटल पुस्‍तकालय का भी शुभारंभ किया। 52वें नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए श्री प्रधान ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस वर्ष मेले की थीम 'बहुभाषी भारत: एक जीवंत परंपरा' भारत की भाषाई विविधता और वैश्विक साहित्यिक परंपराओं का उत्सव मना रही है। श्री प्रधान ने ‘ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म’, 'ई-जादुई पिटारा' का भी अनावरण किया, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप है और इसमें पहेलियां और कहानियां शामिल हैं।

  • 9

    मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों में परिवहन ईंधन के रूप में एलएनजी’ रिपोर्ट नीति आयोग और किंगडम ऑफ़ नीदरलैंड द्वारा जारी की गई है?

    नीति आयोग ने मध्यम और भारी कॉमर्शियल वीइकल्स में परिवहन ईंधन, यानी ट्रांसपोर्टेशन फ्यूल के रूप में तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय और गैर-वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करने की वकालत की है। आयोग ने ‘मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों में परिवहन ईंधन के रूप में एलएनजी’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता सेवाओं (ईईएसएल) की तरह एलएनजी ट्रक खरीदने के लिए एक मांग एग्रीगेटर कंपनी स्थापित करने का सुझाव दिया है। आयोग ने कहा कि भारत का तेजी से बढ़ता ट्रक बाजार उत्सर्जन को कम करने और वृद्धि के लिए निवेश को प्रोत्साहित करने की अपार संभावनाएं प्रदान करता है। इस बाजार के 2022 में 40 लाख ट्रक से बढ़कर 2050 तक लगभग 1.7 करोड़ ट्रक होने की उम्मीद है।

    आयोग ने सुझाव दिया कि एलएनजी को बढ़ावा देने के लिए गैर-वित्तीय प्रोत्साहन के रूप में एलएनजी वाहनों के लिए प्राथमिकता वाली लेन पहुंच प्रदान की जा सकती है।

     

     

  • 10

    कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का पहला पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम बना है

    पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए एक अभूतपूर्व कदम में, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य स्तरीय अस्थायी कर्मचारी सम्मेलन के दौरान 1 अप्रैल, 2006 को या उसके बाद नियुक्त राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के पुनरुद्धार की घोषणा की। यह निर्णय अपने कार्यबल के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *