12 December Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today ( 12 December 2025)

 

  1. हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने वर्ष 2026-2029 में भारत में कितना निवेश करने की घोषणा की है? 17.5 अरब डॉलर
  2. हाल ही में 2025 के लिए TIME का एंटरटेनर ऑफ़ द ईयर किसे चुना गया है? लियोनार्डो डिकैप्रियो 
  3. हाल ही में भारत ने FIH पुरुष जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में कौन सा पदक जीता है? कांस्य पदक  
  4. हाल ही में भारत के पहले स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन सेल पोत का शुभारंभ कहाँ किया गया है? वाराणसी 
  5. हाल ही में ब्रिज समिट 2025, दुनिया की सबसे बड़ी डेब्यू मीडिया इवेंट कहाँ आयोजित की गई है? अबू धाबी 
  6. हाल ही में UNEP 2025 चैंपियंस ऑफ़ द अर्थ अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया है? सुप्रिया साहू 
  7. हाल ही में TIME मैगज़ीन द्वारा ‘2025 के वर्ष के सीईओके रूप में किसे नामित किया गया है? नील मोहन 
  8. हाल ही में अमेज़न ने वर्ष 2030 तक भारत में कितना निवेश करने की घोषणा की है? 35 अरब डॉलर 
  9. वर्ष 2026 में पहले कॉमनवेल्थ खो-खो चैंपियनशिप की मेजबानी कौन सा देश करेगा?भारत 
  10. हाल ही में बैंक ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2025 में ‘भारत में सर्वश्रेष्ठ बैंक’ के खिताब से किस बैंक को सम्मानित किया गया है? बैंक ऑफ बड़ौदा

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    माइक्रोसॉफ्ट ने वर्ष 2026-2029 में भारत में 17.5 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की है|

    माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अगले चार वर्षों (2026-2029) में भारत में 17.5 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है, जो एशिया (Asia) में इसका सबसे बड़ा निवेश है| उद्देश्य (Objective): भारत में क्लाउड और कृत्रिम बुद्धिमत्ता अवसंरचना (cloud and artificial intelligence infrastructure) को बढ़ाना|

  • 2

    2025 के लिए TIME का एंटरटेनर ऑफ़ द ईयर लियोनार्डो डिकैप्रियो को चुना गया है|

    लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) को 2025 के लिए TIME का एंटरटेनर ऑफ़ द ईयर (TIME's Entertainer of the Year for 2025) चुना गया है| पॉल थॉमस एंडरसन (Paul Thomas Anderson) की फिल्म "वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another)" में उनके प्रदर्शन की विशेष रूप से प्रशंसा की गई है, जिसमें वह एक पूर्व क्रांतिकारी और एकल पिता की भूमिका निभाते हैं| यह सम्मान उनके टाइटेनिक और द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट जैसी फिल्मों में उनके प्रतिष्ठित किरदारों की सराहना करता है|

  • 3

    भारत ने FIH पुरुष जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में कांस्य पदक जीता है|

    हाल ही में भारत ने चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में अर्जेंटीना (Argentina) को 4-2 से हराकर FIH पुरुष जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 (FIH Men’s Junior Hockey World Cup 2025) में कांस्य पदक जीता है| अनकित पाल, मनमीत सिंह, शारदानंद तिवारी और अनमोल एक्का ने भारत के लिए गोल किए, जबकि निकोलस रोड्रिगेज और सैंटियागो फर्नांडीज ने अर्जेंटीना के लिए गोल किये| FIH पुरुष जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप फाइनल में, वर्तमान चैंपियन जर्मनी (Germany) ने शूट-आउट में स्पेन (Spain) को 3-2 से हराकर आठवीं बार खिताब जीता है|

  • 4

    भारत के पहले स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन सेल पोत का शुभारंभ वाराणसी में किया गया है|

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (Union Minister of Ports, Shipping and Waterways) सर्बानंद सोनोवाल ने वाराणसी में नमो घाट से भारत के पहले स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन सेल पोत (Hydrogen Fuel Cell Vessel) लांच किया है| इसी के साथ, भारत चीन, नॉर्वे और जापान जैसे देशों में शामिल हो गया है, जो हाइड्रोजन चालित जहाजों का संचालन करते हैं| कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (Cochin Shipyard Limited) द्वारा डिजाइन और निर्मित यह पोत 24-मीटर का हाइड्रोजन-चालित कैटामरन (hydrogen-powered catamaran) है, जो एयर कंडीशन्ड केबिन में 50 यात्रियों तक को ले जा सकता है| यह हाइड्रोजन फ्यूल सेल सिस्टम (hydrogen fuel cell system) के साथ बैटरी तकनीक का उपयोग करके संचालित होता है, जो शून्य उत्सर्जन के साथ बिजली उत्पन्न करता है, जिससे केवल पानी और गर्मी निकलती है|

  • 5

    ब्रिज समिट 2025, दुनिया की सबसे बड़ी डेब्यू मीडिया इवेंट अबू धाबी में आयोजित की गई है|

    हाल ही में ब्रिज समिट 2025 (Bridge Summit 2025), दुनिया की सबसे बड़ी डेब्यू मीडिया इवेंट, 8-10 दिसंबर को अबू धाबी नेशनल एग्जीबिशन सेंटर (Abu Dhabi National Exhibition Centre) में आयोजित की गई| इस सम्मेलन में 132 देशों से 60,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और इसमें 400 से अधिक अंतरराष्ट्रीय वक्ता और 300 प्रदर्शक थे, जो 300 से अधिक सत्रों में मीडिया, क्रिएटर इकॉनमी, संगीत, गेमिंग, प्रौद्योगिकी, मार्केटिंग और विजुअल स्टोरीटेलिंग को कवर किया गया|

  • 6

    UNEP 2025 चैंपियंस ऑफ़ द अर्थ अवार्ड से सुप्रिया साहू को सम्मानित किया गया है|

    सुप्रिया साहू, तमिलनाडु के पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव, को यूएन एनवायर्नमेंट प्रोग्राम के 2025 चैंपियंस ऑफ़ द अर्थ अवार्ड (UN Environment Programme’s 2025 Champions of the Earth Award) से सम्मानित किया गया है| यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जो नैरोबी में यूएन एनवायरनमेंट असेंबली (UN Environment Assembly in Nairobi) के दौरान प्रस्तुत किया गया, उनके सतत शीतलन, पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली और जलवायु अनुकूलन में अग्रणी योगदान को मान्यता देता है|

  • 7

    TIME मैगज़ीन द्वारा '2025 के वर्ष के सीईओ' के रूप में नील मोहन को नामित किया गया है|

    यूट्यूब (YouTube) के भारतीय मूल के सीईओ नील मोहन को उनके परिवर्तनकारी नेतृत्व और वैश्विक प्रभाव के लिए TIME मैगज़ीन ने 2025 का सीईओ ऑफ द ईयर (TIME Magazine’s 2025 CEO of the Year) चुना है|

  • 8

    अमेज़न ने वर्ष 2030 तक भारत में 35 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की है|

    हाल ही में अमेरिका स्थित तकनीकी दिग्गज अमेज़न (Amazon) ने 2030 तक भारत में 35 बिलियन डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है| उद्देश्य (Objective): देश के डिजिटल ढाँचे को सशक्त बनाना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना| यह निवेश तीन मुख्य क्षेत्रों पर केंद्रित होगा: एआई-संचालित डिजिटलीकरण, निर्यात वृद्धि, और रोजगार सृजन|

  • 9

    रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड का अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेयंद्रन वेणुगोपाल को नियुक्त किया गया है|

    रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (Reliance Retail Ventures Ltd (RRVL), भारत की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Ltd (RIL) की सहायक कंपनी, ने जेयंद्रन वेणुगोपाल, को अपना अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है| वह फ्लिपकार्ट (Flipkart) में पूर्व मुख्य उत्पाद और प्रौद्योगिकी अधिकारी थे|

  • 10

    पहले कॉमनवेल्थ खो-खो चैंपियनशिप की मेजबानी भारत करेगा|

    भारत मार्च 9 से मार्च 14, 2026 तक पहले कॉमनवेल्थ खो-खो चैंपियनशिप (Commonwealth Kho Kho Championship) की मेज़बानी करेगा| इस आयोजन में 24 से अधिक कॉमनवेल्थ देशों की 16 पुरुष और 16 महिला टीमें हिस्सा लेंगी|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top