11 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

11 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

11 May 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में, कौन सा देश दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश बन गया है? भारत
  2. हाल ही में, यूरोपीय संघ और भारत के बीच आतंक रोधी वार्ता कहाँ आयोजित की?  नई दिल्ली
  3. हाल ही में, गगन स्ट्राइक – II अभ्यास का आयोजन कहाँ किया गया? पंजाब
  4. हाल ही में किस महिला न्यायाधीश को मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया गया है?  एम फातिमा बीवी
  5. हाल ही में किस देश की कंपनी ने मोमबत्ती के मोम से चलने वाले रॉकेट  “SR75” का परीक्षण किया है? जर्मनी
  6. हाल ही में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के लिए श्रीलंका का आधिकारिक प्रायोजक किसे नियुक्त किया गया है? अमूल
  7. हाल ही में ग्लोबल प्राइड ऑफ सिंधी अवार्ड 2024 से किसे सम्मानित किया गया है? पवन सिंधी
  8. 2024 के अनुसार, विश्व में सबसे अमीर शहर किसे घोषित किया गया है? न्यूयॉर्क
  9. हाल ही में एआई के लिए आईएसओ 42001:2023 प्रमाणन प्राप्त करने वाली विश्व  की पहली आईटी कंपनी कौन सी है?  इंफोसिस
  10. हाल ही में किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के लिए भारत का पहला त्वरक कार्यक्रम कहाँ लॉन्च  किया गया है?   बेंगलुरु
  • 1

    भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश बन गया है|

    वैश्विक ऊर्जा थिंक टैंक एम्बर ने ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी रिव्यू 2024 रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने 2023 में जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश बन गया है। यह रिपोर्ट राष्ट्रीय स्तर के डेटा 2023 के आधार पर तैयार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सौर ऊर्जा ने 2023 में वैश्विक बिजली का रिकॉर्ड 5.5 प्रतिशत उत्पादन किया है। जबकि भारत ने 2023 में अपनी बिजली का 5.8 प्रतिशत सौर ऊर्जा से उत्पन्न किया है।

  • 2

    यूरोपीय संघ और भारत के बीच आतंक रोधी वार्ता नई दिल्ली में आयोजित की|

    यूरोपीय संघ और भारत ने इस महीने की 7 तारीख को नई दिल्ली में आतंक रोधी वार्ता आयोजित की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह वार्ता भारत और यूरोपीय संघ के बीच आतंकवाद से निपटने के लिए रणनीतिक साझेदारी का एक अवसर है। यूरोपीय संघ और भारत ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की है और इसकी चुनौती से निपटने में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। दोनों पक्ष संयुक्त राष्ट्र जैसे बहुपक्षीय मंचों पर वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ सहयोग पर सहमत हुए।

  • 3

    गगन स्ट्राइक - II अभ्यास का आयोजन पंजाब में किया गया|

    सेना की पश्चिमी कमान के तत्वावधान में भारतीय सेना की खड़गा कोर ने पंजाब में कई स्थानों पर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के साथ तीन दिवसीय संयुक्त अभ्यास सफलतापूर्वक आयोजित किया।

    उद्देश्य- प्रक्रियाओं को परिष्कृत करना और विकसित इलाकों में मशीनीकृत संचालन के समर्थन में लड़ाकू हेलीकाप्टरों के रोजगार को मान्य करना है।

    राजधानी- चण्डीगढ़

    राज्यपाल- बनवारीलाल पुरोहित

    मुख्यमन्त्री-  भगवंत मान

  • 4

    आयुष मंत्रालय में निदेशक के रूप में सुबोध कुमार को नियुक्त किया गया है|

    तमिलनाडु कैडर के 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुबोध कुमार (आईएएस) को आयुष मंत्रालय में निदेशक नियुक्त किया गया है। पदभार संभालने की तारीख से प्रभावी नियुक्ति, शुरू में 8 अक्टूबर तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक है। वर्तमान में, कुमार खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में ‘अनिवार्य प्रतीक्षा’ पर हैं।

  • 5

    पहली महिला न्यायाधीश एम फातिमा बीवी को मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया गया है|

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति ने प्रसिद्ध कलाकार डॉ. वैजयंतीमाला बाली और तेलुगु फिल्म अभिनेता कोनिडेला चिरंजीवी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। एशिया में सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश एम फातिमा बीवी को भी मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया गया। प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्विन बालचंद मेहता और अनुभवी राजनीतिक नेता ओ. राजगोपाल को भी तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया। अध्यात्मवाद के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए तोगदान रिनपोछे को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया। खिलाडी जोशना चिनप्पा, कृषि के क्षेत्र में के चेल्लाम्मल, हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक सोम दत्त बट्टू और मूर्तिकार ए वेलु आनंद चारी को भी पद्म श्री से सम्‍मानित किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण समारोह-II में 2 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।

  • 6

    महाराणा प्रताप जयंती 9 मई को मनाई गई|

    हर साल 9 मई को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जाती है. साल 2024 में महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती मनाई जा रही है|

  • 7

    जर्मनी की कंपनी ने मोमबत्ती के मोम से चलने वाले रॉकेट “SR75” का परीक्षण किया है|

    जर्मन कंपनी हाईइंपल्स ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के कूनिब्बा में मोमबत्ती के मोम से चलने वाले रॉकेट “SR75” का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था| यह रॉकेट कम खर्चे में छोटे व्यावसायिक उपग्रहों को अंतरिक्ष तक पहुंचाने में सक्षम है| यह रॉकेट वाणिज्यिक उपग्रहों को एक परीक्षण उपकक्षा में ले जाने में भी सक्षम है|

    राजधानी- बर्लिन

    मुद्रा- यूरो

  • 8

    मातातीर्थ औंसी उत्सव नेपाल में मनाया गया |

    मातातीर्थ औंसी (अमावस्या) देश में श्रद्धा, भक्ति और सम्मान के साथ मां की पूजा करने के रूप में मनाया जाता है। दुनिया भर में मां के सम्मान में मनाए जाने वाले मदर्स डे से इतर नेपाल में मां को समर्पित माता तीर्थ पर्व सबसे बड़ा है।

  • 9

    विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2024 के अनुसार, वैश्विक प्रेषण के मामले में दुनिया का पहला देश भारत बना है |

    विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2024 के अनुसार, भारत आवक प्रेषण में $100 बिलियन से अधिक प्राप्त करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

    दूसरा देश  - मेक्सिको

    तीसरा देश  -  चीन

  • 10

    गूगल ने गूगल वॉलेट को भारत में लॉन्च किया है|

    गूगल ने  गूगल वॉलेट को भारत में लॉन्च किया है। भारत से पहले यह ग्लोबली उपलब्ध था। अन्य देशों में गूगल वॉलेट की सफलता के बाद ही इसे भारत में लॉन्च किया गया है।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *