संयुक्त राष्ट्र निकाय विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) (UN body World Intellectual Property Organization (WIPO) की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, 2014 से 2023 तक भारत ने इस चर्चित तकनीक के बारे में केवल 1,350 पेटेंट दायर किए हैं, जो पेटेंट किए गए GenAI आविष्कारों की कुल संख्या के मामले में चीन (38,210), अमेरिका (6,276), कोरिया गणराज्य (4,155) और जापान (3,409) के बाद पांचवें स्थान पर है। प्रकाशित GenAI पेटेंट की संख्या के मामले में भारत ने यूके (714 पेटेंट के साथ छठे स्थान पर) और जर्मनी (708) को भी पीछे छोड़ दिया है।