10 April Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (10 April 2026)

 

  1. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो दर कितनी निर्धारित की है? 5.25%
  2. हाल ही में जनरल फान वान गियांग को किस देश का नया उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है? वियतनाम
  3. हाल ही में किस देश ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है? ग्रीस
  4. हाल ही में विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर कितने प्रतिशत किया है? 6.6%
  5. हाल ही में किस भारतीय को UN ECOSOC की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों समिति (CESCR) के लिए निर्वाचित किया गया है? प्रीति सरन
  6. हाल ही में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शौर्य दिवस 2026 कब मनाया गया है? 9 अप्रैल
  7. हाल ही में विश्व के सबसे बड़े विद्युत शो, इलेक्रमा 2027 के किस संस्करण का शुभारंभ किया गया? 17वें
  8. हाल ही में कौन सी कंपनी यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हुई है? क्रेडिटबी
  9. हाल ही में किस देश ने दुनिया का पहला वाणिज्यिक उच्च 6GHz (U6GHz) इंटरनेट नेटवर्क लॉन्च किया है? संयुक्त अरब अमीरात
  10. हाल ही में जारी भारत के महालेखाकार और नियंत्रक (CAG) की रिपोर्ट के अनुसार कहाँ की 300 से अधिक झीलें लुप्त हो गई हैं? जम्मू और कश्मीर

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

  • 1

    हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो दर 5.25% निर्धारित की है|

    भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee (MPC) ने रेपो दर (repo rate) को 5.25% पर अपरिवर्तित रखा और नीति रुख को 'सतत (neutral)' बनाए रखा है| मौद्रिक नीति समिति (MPC) की 60वीं बैठक और वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली बैठक 6 से 8 अप्रैल तक आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी| स्थायी जमा सुविधा (SDF) दर (Standing Deposit Facility (SDF) rate), जिस पर बैंक अपने अधिशेष फंड आरबीआई में जमा कर सकते हैं, 5% पर बनी हुई है| इसके अलावा, मार्जिनल स्टैंडिंग फ़ैसिलिटी दर (Marginal Standing Facility (MSF) rate) - वह दर जिस पर बैंक आपातकाल के दौरान आरबीआई से पैसा उधार ले सकते हैं - 5.50% पर बनी हुई है| बैंक दर (bank rate) 5.5 प्रतिशत है| इस वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि 6.9 प्रतिशत होने का अनुमान है, जिसमें Q1 6.8, Q2 6.7 प्रतिशत, Q3 7 प्रतिशत, और Q4 7.2 प्रतिशत है|

  • 2

    हाल ही में जनरल फान वान गियांग को वियतनाम का नया उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है|

    हाल ही में जनरल फान वान गियांग (General Phan Van Giang) को वियतनाम (Vietnam) का नया उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री (Deputy Prime Minister and Minister of National Defence) नियुक्त किया गया है| उनकी नियुक्ति 2026-2031 की अवधि के लिए प्रधान मंत्री ले मिन्ह हंग (Prime Minister Le Minh Hung) के तहत नए सरकार के भाग के रूप में की गई|

  • 3

    हाल ही में ग्रीस ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है|

    हाल ही में ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारियाकोस मित्सोटाकिस (Greek Prime Minister Kyriakos Mitsotakis) ने देश में 1 जनवरी 2027 से 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध (ban on social media) लगाने की घोषणा की है| उद्देश्य (Objective): युवाओं में बढ़ती चिंता और नींद की समस्याओं के साथ-साथ सोशल मीडिया की लत लगाने वाली प्रकृति से निपटना
    ग्रीस सरकार ने पहले ही स्कूलों में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगा दिया है और किशोरों के स्क्रीन टाइम को सीमित करने के लिए अभिभावक नियंत्रण प्लेटफॉर्म स्थापित किए हैं| दिसंबर, 2026 में ऑस्ट्रेलिया (Australia) 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला ऐसा देश बना था|

  • 4

    हाल ही में विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.6% किया है|

    हाल ही में विश्व बैंक (World Bank) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की वृद्धि दर (growth forecast) का पूर्वानुमान को 6.3% से बढ़ाकर 6.6% कर दिया है| इस समायोजन में मध्य पूर्व संघर्ष (Middle East conflict) का ऊर्जा आयात और महंगाई पर प्रभाव दर्ज किया गया है, जबकि देश की मजबूत घरेलू मांग और निर्यात लचीलापन (domestic demand and export resilience) को भी ध्यान में रखा गया है| यह अपडेटेड पूर्वानुमान विश्व बैंक की दक्षिण एशिया आर्थिक अपडेट (World Bank's South Asia Economic Update) का हिस्सा है, जो दक्षिण एशिया क्षेत्र में आर्थिक विकास और संभावनाओं की जांच करता है|

  • 5

    हाल ही में प्रीति सरन को UN ECOSOC की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों समिति (CESCR) के लिए निर्वाचित किया गया है|

    भारत ने संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद (UN Economic and Social Council (UN ECOSOC)) की चार निकाय चुनावों में सर्वसम्मति से जीत हासिल की है. ये चुनाव संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किए गए थे| वरिष्ठ पूर्व राजनयिक प्रीति सरन को UN ECOSOC की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों समिति (Committee on Economic, Social and Cultural Rights (CESCR)) के लिए पुनः निर्वाचित किया गया है. उन्होनें 2025 में भी इसकी अध्यक्षता की थी| भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विकास आयोग (Commission on Science and Technology for Development), गैर-सरकारी संगठनों की समितियों (committee on Non-Governmental Organisations) और कार्यक्रम और समन्वय की समितियों (committee for Programme and Coordination) में भी निर्वाचित किया गया|

  • 6

    हाल ही में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शौर्य दिवस 2026 9 अप्रैल को मनाया गया है?|

    केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force (CRPF)) शौर्य दिवस (Valour Day or Shaurya Diwas) प्रतिवर्ष 9 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिन 1965 में करीब 150 जवानों के गुजरात के कच्छ के रण में सरदार पोस्ट पर पाकिस्तानी सेना के करीब 3500 से ज्यादा सैनिकों के हमले को बहादुरी से विफल करने वाले CRPF जवानों की वीरता और बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है|

  • 7

    हाल ही में विश्व के सबसे बड़े विद्युत शो, इलेक्रमा 2027 के 17वें संस्करण का शुभारंभ किया गया|

    केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (Central Electricity Authority) के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने नई दिल्ली में विश्व के सबसे बड़े विद्युत शो (world’s largest electrical show), इलेक्रमा 2027 (ELECRAMA 2027) के 17वें संस्करण का औपचारिक शुभारंभ किया है| इस कार्यक्रम के दौरान इलेक्रमा 2027 के लोगो का भी अनावरण किया गया| इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता संघ (Indian Electrical and Electronics Manufacturers’ Association) द्वारा किया जा रहा है|

  • 8

    हाल ही में क्रेडिटबी कंपनी यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हुई है|

    हाल ही में बेंगलुरु की फिनटेक (fintech) कंपनी, डिजिटल लेंडिंग स्टार्टअप "क्रेडिटबी (KreditBee)" को यूनिकॉर्न क्लब (unicorn club) में शामिल हुई है| कंपनी ने हॉर्नबिल कैपिटल (Hornbill Capital) और MUFG-समर्थित ड्रैगन फंड्स (MUFG-backed Dragon Funds) द्वारा नेतृत्व किए गए इस राउंड में $280 मिलियन की फंडिंग हासिल की और $1.5 बिलियन के मूल्यांकन के साथ यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल किया है|

  • 9

    हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात ने दुनिया का पहला वाणिज्यिक उच्च 6GHz (U6GHz) इंटरनेट नेटवर्क लॉन्च किया है|

    संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates UAE) ने दुनिया का पहला वाणिज्यिक उच्च 6GHz (U6GHz) इंटरनेट नेटवर्क (commercial upper 6GHz (U6GHz) internet network) लॉन्च किया है| यह घोषणा SAMENA काउंसिल लीडर्स समिट 2026 (SAMENA Council Leaders’ Summit 2026) के दौरान की गई थी, और इसे दूरसंचार और डिजिटल सरकार नियामक प्राधिकरण (Telecommunications and Digital Government Regulatory Authority (TDRA)) द्वारा लागू किया गया था| U6GHz बैंड, जो 6425–7125 मेगाहर्ट्ज़ के बीच काम करता है, को अक्सर "गोल्डन स्पेक्ट्रम (golden spectrum)" कहा जाता है क्योंकि यह मजबूत कवरेज और उच्च गति दोनों प्रदान करता है|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top