प्रसिद्ध हिंदी फिल्म सुपरस्टार हेमा मालिनी और सायरा बानो तथा कला और संस्कृति के क्षेत्र की अन्य प्रमुख आठ हस्तियों को प्रतिष्ठित पंडित लच्छू महाराज पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार, 31 अगस्त 2024 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयोजित एक समारोह में दिया जाएगा।
किसे किस वर्ष के लिए सम्मानित किया गया -
उमा शर्मा (2015),
रमा वैद्यनाथन नई दिल्ली (2016),
जयपुर की पद्मश्री उमा डोगरे (2017),
हेमा मालिनी मुंबई (2018),
सायरा बानो (मुंबई),
डा. संध्या पुरीचा एसएनए (2019),
डा. मालविका मित्रा कोलकाता (2021),
प्राची शाह मुंबई (2022),
असीम बंधु भट्टाचार्य, मुंबई (2023),
पंडित राजेन्द्र गंगानी जयपुर (2024)
पंडित लच्छू महाराज पुरस्कार - पंडित बाजीनाथ प्रसाद जिन्हें पंडित लच्छू महाराज (1901-1978) के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय शास्त्रीय नर्तक और कथक नृत्य के कोरियोग्राफर थे। 1957 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Responses