1 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

1 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

1 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में अग्नि-3डी प्रिंटेड इंजन के साथ दुनिया का पहला रॉकेट किसने लॉन्च किया है? आईआईटी मद्रास
  2. हाल ही में किस उच्च न्यायालय ने भीषण गर्मी और शीत लहर को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने को कहा है? राजस्थान उच्च न्यायालय
  3. 77वें कांस फिल्म समारोह 2024 के प्रतिष्ठित ‘पियरे एंजेन्यूक्स एक्सिलेंस इन सिनेमैटोग्राफी’ सम्मान से किसे नवाजा गया? संतोष सिवन
  4. हाल ही में सरकार ने सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर कितना किया है? 25 लाख
  5. हाल ही में किस बैंक ने 2023 में भारत को 2.6 बिलियन डॉलर के संप्रभु ऋण को मंजूरी दी है? एशियाई विकास बैंक
  6. हाल ही में हिंदी पत्रकारिता दिवस कब मनाया गया? 30 मई
  7. हाल ही में किस भारतीय मूल के कलाकार को ‘हुरुन इंडिया आर्ट लिस्ट 2024’ में शीर्ष स्थान मिला है? अनीश कपूर
  8. हाल ही में विश्व में पहला लकड़ी का उपग्रह ‘लिग्नोसैट’ किसने बनाया है? जापान
  9. हाल ही में केंद्र सरकार ने बीमा दावों को सरल बनाने के लिए किस पोर्टल को लॉन्च करने की घोषणा की है? NHCX
  10. हाल ही में सोनी कंपनी ने भारत का नया सीईओ किसे नियुक्त किया है? गौरव बनर्जी
  • 1

    अग्नि-3डी प्रिंटेड इंजन के साथ दुनिया का पहला रॉकेट आईआईटी मद्रास ने लॉन्च किया है|

    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के स्टार्टअप, अग्निकुल कॉसमॉस ने सिंगल-पीस थ्री-डायमेंशनल (3डी) प्रिंटेड इंजन के साथ दुनिया का पहला रॉकेट लॉन्च कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। रॉकेट अग्निबाण सॉर्टेड यानि सबऑर्बिटल टेक्नोलॉजिकल डिमॉन्स्ट्रेटर भारत का पहला अर्ध-क्रायोजेनिक इंजन-संचालित रॉकेट प्रक्षेपण भी है। इसे पूरी तरह से स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है। रॉकेट आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में अग्निकुल द्वारा स्थापित भारत के पहले निजी रूप से विकसित लॉन्च पैड ‘धनुष’ से प्रक्षेपित किया गया।

    उद्देश्य - घरेलू प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करना, महत्वपूर्ण उड़ान डेटा एकत्र करना और अग्निकुल के कक्षीय प्रक्षेपण वाहन, ‘अग्निबाण’ के लिए प्रणाली की अधिकतम कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना है।

  • 2

    राजस्थान उच्च न्यायालय ने भीषण गर्मी और शीत लहर को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने को

    राजस्‍थान उच्‍च न्‍यायालय ने राज्‍य सरकार से भीषण गर्मी से मरने वालों के आश्रितों को मुआवजा देने को कहा है। न्‍यायालय ने कहा है कि भीषण गर्मी और शीत लहर को राष्‍ट्रीय आपदा घोषित करने की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के बारे में स्‍वत: संज्ञान लेते हुए उच्‍च न्‍यायालय ने राजस्‍थान के मुख्‍य सचिव को राज्‍य जलवायु परिवर्तन परियोजना के अन्‍तर्गत भीषण गर्मी कार्य योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए विभिन्‍न विभागों की समितियां बनाने का निर्देश दिया है।

  • 3

    गया77वें कांस फिल्म समारोह 2024 के प्रतिष्ठित ‘पियरे एंजेन्यूक्स एक्सिलेंस इन सिनेमैटोग्राफी’ सम्मान से संतोष सिवन को नवाजा ||

    77वें कांस फिल्म समारोह का समापन 25 मई को हो चुका है। इस बार एक ओर जहां 4 भारतीय फिल्मकारों को पुरस्कार मिले तो दूसरी ओर भारत के वर्ल्ड फेमस सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन को कांस 2024 के प्रतिष्ठित ‘पियरे एंजेन्यूक्स एक्सिलेंस इन सिनेमैटोग्राफी’ सम्मान से नवाजा गया। इस्टोनिया की युवा छायाकार कादरी कूप को स्पेशल एन्करेजमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया। फिल्मों की शूटिंग के लिए कैमरा और कैमरे का आधुनिक लेंस बनाने वाली कंपनी ‘एंजेन्यूक्स’ कांस फिल्म समारोह की ऑफिशियल पार्टनर है।

  • 4

    भारतीय वायु सेना बहुराष्ट्रीय युद्ध अभ्यास 'रेड फ्लैग 24' में भाग लेने के लिए अलास्का पहुंची है|

    भारतीय वायु सेना की एक टुकड़ी अमेरिका के अलास्का में अमेरिकी वायु सेना के ईल्सन वायु सेना बेस पर पहुंची। वायु सेना की टुकड़ी बहुराष्ट्रीय युद्ध अभ्यास रेड फ्लैग 24 के आगामी संस्करण में भाग लेने के लिए गई है।

    उद्देश्य -  बहुराष्ट्रीय सैन्य सदस्यों के बीच तालमेल बढ़ाना|

  • 5

    सरकार ने सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया है|

    सरकार ने सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक ज्ञापन जारी किया है। इसमें कहा गया कि संशोधित सीमा 1 जनवरी 2024 से लागू होगी।

  • 6

    एशियाई विकास बैंक ने 2023 में भारत को 2.6 बिलियन डॉलर के संप्रभु ऋण को मंजूरी दी है|

    एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने कैलेंडर वर्ष 2023 में भारत को 2.6 बिलियन डॉलर का संप्रभु ऋण स्वीकृत किया है। 2023 में एडीबी द्वारा स्वीकृत ऋण का उपयोग शहरी विकास परियोजनाओं को वित्तपोषित करने, बिजली क्षेत्र को बढ़ावा देने, औद्योगिक गलियारे के विकास का समर्थन करने, बागवानी का समर्थन करने, कनेक्टिविटी बढ़ाने और भारत की जलवायु लचीलापन को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।

  • 7

    हिंदी पत्रकारिता दिवस 30 मई को मनाया गया|

    प्रत्येक वर्ष 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस (Hindi Journalism Day) मनाया जाता है। हिन्दी पत्रकारिता की यात्रा 30 मई 1826 को पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा शुरू किए गए प्रथम हिन्दी समाचार पत्र “उदन्त मार्तण्ड” के प्रकाशन से प्रारम्भ हुई।

  • 8

    भारतीय मूल के कलाकार अनीश कपूर को ‘हुरुन इंडिया आर्ट लिस्ट 2024’ में शीर्ष स्थान मिला है|

    लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के कलाकार अनीश कपूर लगातार छठे साल हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा जारी की गई सबसे सफल भारतीय जीवित कलाकारों की हुरुन इंडिया आर्ट लिस्ट में शीर्ष स्थान पर हैं। इस सूची में 1 जनवरी, 2024 तक सार्वजनिक नीलामी में बेची गई उनकी कलाकृतियों की बिक्री के आधार पर शीर्ष 50 जीवित भारतीय कलाकारों को स्थान दिया गया है।

  • 9

    विश्व में पहला लकड़ी का उपग्रह ‘लिग्नोसैट' जापान ने बनाया है|

    विश्व में पहली बार, जापानी शोधकर्ताओं ने लिग्नोसैट नाम का एक छोटा लकड़ी का उपग्रह बनाया है जिसे सितंबर में अंतरिक्ष में लॉन्च किया जाएगा। लिग्नोसैट को मैगनोलिया लकड़ी से तैयार किया गया है, जिसे इसकी मजबूती और व्यावहारिकता के लिए चुना गया है।

  • 10

    विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) के महानिदेशक के रूप में . इमैनुएल सौबेरन चुना गया है|

    2024-2029 के कार्यकाल के लिए विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) के महानिदेशक के रूप में डॉ. इमैनुएल सौबेरन को चुना  गया है।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *