1 April 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

1 April 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit

1 April 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में 2022-23 में सबसे ज्यादा बाल विवाह किस राज्य में रोके गए? बिहार
  2. हाल ही में अडानी ने दुनिया के सबसे बड़े एकल-स्थान तांबा संयंत्र का परिचालन कहाँ शुरू किया है? गुजरात
  3. हाल ही में वर्ष 2024 का ‘अतर्राष्ट्रीय संस्कृति अवॉर्ड’ किसे दिया गया है? प्रो. मीना चरांदा
  4. हाल ही में फोर्स मोटर्स ने किस बिजनेस को बंद करने का निर्णय लिया है? ट्रैक्टर
  5. हाल ही में छठे शास्त्र रैपिड फिडे रेटेड शतरंज टूर्नामेंट की मेजबानी किसने की? आईआईटी मद्रास
  6. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस 2024 कब मनाया गया? 30 मार्च
  7. हाल ही में लुईस गॉसेट का निधन हुआ है, वह किस क्षेत्र से सम्बंधित थे? हॉलीवुड एक्टर
  8. हाल ही में आकाशवाणी की एकमात्र मिजो टॉप ग्रेड कलाकार वन्हलुपुई का निधन हुआ है, वह किस राज्य से सम्बंधित थी? मिज़ोरम
  9. हाल ही में किस संगठन ने कोरोना वायरस के लिए नया नेटवर्क CoViNet लॉन्च किया है? विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
  10. हाल ही में किस देश ने वायुमंडलीय अंतरिक्ष पर्यावरण निगरानी के लिए उपग्रह लांच किया है? चीन
  • 1

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 लोगों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया|

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्‍ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन और बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया।

    अलंकरण समारोह के दौरान, पुरस्कार विजेताओं के परिवारजनों ने पुरस्कार प्राप्त किए। राष्ट्रपति 31 मार्च को नई दिल्ली में पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश का शीर्ष नागरिक पुरस्कार प्रदान करेंगी। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह सम्मान असाधारण और उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

  • 2

    2022-23 में सबसे ज्यादा बाल विवाह बिहार में रोके गए|

    17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 265 जिलों के डेटा से पता चला कि 2022-23 में नागरिक समाज संगठनों के द्वारा पुलिस की मदद से 9,551 बाल विवाहों को रोका गया है. इसमें लगभग 60% लड़कियां 15-18 वर्ष आयु वर्ग की थी। इसके अलावा इसमें जिन लड़कियों की शादी रोकी गई उनमें से 26% लड़कियां 10 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की थी। इसके अलावा बता दें कि इसमें 9 वर्ष और उससे कम उम्र की लड़कियों की शादी के मामले 0.6% हैं। देश के 5 राज्यों में सबसे ज्यादा बाल विवाह रोका गया है।  इसमें बिहार में 31%, पश्चिम बंगाल में 11%, उत्तर प्रदेश में 11%, झारखंड में 10% और राजस्थान में 7% प्रतिशत मामले रोके गए हैं। वहीं, इस मामले में पश्चिम बंगाल (32%) बिहार (7%) असम (27%), ओडिशा (8%) और महाराष्ट्र (6%) में सबसे ज्यादा FIR दर्ज की गई है। 161 नागरिक समाज संगठनों के गठबंधन ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ द्वारा संकलित डेटा सामने आया है कि 2022-23 में 59,364 बाल विवाह रोके गए हैं। इसे 9,551 बाल विवाह मामलों में, कानूनी हस्तक्षेप के माध्यम से रोके गए हैं जबकि 49,813 बाल विवाह माता-पिता की काउंसलिंग और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से रोके गए हैं।

    राजधानी- पटना

    राज्यपाल- राजेंद्र आर्लेकर

    मुख्यमंत्री- नितीश कुमार

  • 3

    अडानी ने दुनिया के सबसे बड़े एकल-स्थान तांबा संयंत्र का परिचालन गुजरात में शुरू किया है|

    अडानी के नेतृत्व वाले समूह ने गुजरात के मुंद्रा में दुनिया के सबसे बड़े तांबा विनिर्माण संयंत्र के पहले चरण के शुरुआत की घोषणा की है। यह संयंत्र तांबे के आयात पर भारत की निर्भरता को कम करने और स्वच्छ ऊर्जा में परिवर्तन का समर्थन करने में मदद करेगा। अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी कच्छ कॉपर ने ग्रीनफील्ड कॉपर रिफाइनरी के पहले चरण को चालू कर दिया है। उन्होंने ग्राहकों के लिए कैथोड का पहला बैच भी भेज दिया है। यह सुविधा अपने परिचालन के पहले चरण के दौरान प्रति वर्ष 0.5 मिलियन टन परिष्कृत तांबे का उत्पादन करेगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मार्च 2029 तक यह सयंत्र 1 मिलियन टन की पूरी क्षमता के साथ कार्य करना प्रारंभ कर देगा। दूसरे चरण के पूरा होने पर, कच्छ कॉपर दुनिया का सबसे बड़ा एकल-स्थान कस्टम स्मेल्टर बन जाएगा, जो प्रति वर्ष 1 मिलियन टन तांबे का उत्पादन करेगा। कंपनी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और डिजिटलीकरण तकनीकी से युक्त मशीनों का प्रयोग करते हुए हुए ईएसजी प्रदर्शन मानकों के बेंचमार्क के अनुरूप कार्य करेगी।

    राजधानी- गाँधीनगर

    राज्यपाल- आचार्य देवव्रत

    मुख्यमंत्री- भूपेंद्रभाई पटेल

  • 4

    वर्ष 2024 का ‘अतर्राष्ट्रीय संस्कृति अवॉर्ड’ प्रो. मीना चरांदा को दिया गया है|

    दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर मीना चरांदा को वर्ष 2024 का ‘अतर्राष्ट्रीय संस्कृति अवॉर्ड’ को दिया गया। प्रो. मीना चरांदा को शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए यह सम्मान दिया गया है। प्रो. चरांदा को यह सम्मान 30 मार्च 2024 को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में एक कार्यक्रम में प्रदान किया गया। प्रोफेसर चरांदा को अवॉर्ड में यूनिवर्सिटी की ओर से स्मृति चिन्ह, पटका, शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

  • 5

    आईएनएस सुमेधा ने ईरान की मछली पकडने वाली नौका अल-कंबर को समुद्री लुटेरों से मुक्‍त कराया है|

    नौसैना के जहाज आईएनएस सुमेधा ने हिंद महासागर में ऑपरेशन संकल्प के तहत ईरान की मछली पकडने वाली नौका अल-कंबर को समुद्री लुटेरों से मुक्‍त करा लिया है। जहाज का अपहरण करने वाले नौ डाकुओं को आत्मसमर्पण के लिए बाध्य किया गया और उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए भारत लाया जा रहा है। आईएनएस सुमेधा ने आईएनएस त्रिशूल के साथ मिलकर ईरान के जहाज अल-कंबर को बीच समुद्र में रोका और उसे समुद्री लुटेरों से मुक्‍त कराने में सफलता हासिल की। जहाज में तैनात 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमाली समुद्री लुटेरों से बचाया है।

    राजधानी-  तेहरान

    मुद्रा- ईरानी रियाल

  • 6

    ऑटोमोटिव टायर मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन (ATMA) का नया चेयरमैन अर्नब बनर्जी को नियुक्त किया गया है|

    CEAT लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और सीईओ अर्नब बनर्जी को ऑटोमोटिव टायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ATMA) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया। उन्होंने जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज के MD अंशुमन सिंघानिया की जगह ली है।

  • 7

    तीन दिवसीय तवी साहित्य लोक उत्सव जम्मू-कश्मीर में शुरू हुआ है|

    जम्मू-कश्मीर में, क्षेत्रीय साहित्य और संस्कृति का तीन दिवसीय तवी साहित्य लोक उत्सव, शुक्रवार को अभिनव थिएटर जम्मू में शुरू हुआ। यह कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी (जेकेएएसीएल) ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए), जम्मू के सहयोग से आयोजित किया था। महोत्सव का उद्देश्य संवाद सत्रों, सांस्कृतिक प्रदर्शनियों और रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से जम्मू और कश्मीर की सांस्कृतिक विविधता और साहित्यिक विरासत को उजागर करना था।

  • 8

    वर्ष 2024-25 के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय शिक्षक संघ का अध्यक्ष सुश्री मौसमी बसु को चुना गया है|

    सुश्री मौसमी बसु को वर्ष 2024-25 के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय शिक्षक संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। सुश्री मीनाक्षी सुन्‍दरियाल और श्री प्रदीप के. शिंदे, संघ के उपाध्‍यक्ष होंगे। श्री सैयद अख्‍तर हुसैन को सचिव तथा विकास वाजपेयी तथा कौशल किशोर को संयुक्त सचिव निर्वाचित किया गया है। श्री विकास रावल कोषाध्‍यक्ष होंगे।

  • 9

    खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 का समापन समारोह रोम में आयोजित किया|

    खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने 29 मार्च 2024 को एफएओ मुख्यालय, रोम, इटली में अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष (आईवाईएम) 2023 का समापन समारोह आयोजित किया।उच्च-स्तरीय हाइब्रिड कार्यक्रम में प्रतिभागियों को व्यक्तिगत तौर पर और वर्चुअली दोनों तरह से शामिल होने की अनुमति दी गई और इसमें भारत सरकार की ओर से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अपर सचिव श्रीमती मनिंदर कौर द्विवेदी सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों से सम्मानित गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

  • 10

    दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'गवर्नमेंट ई-मार्केट' (GeM) बना है|

    भारत का 'गवर्नमेंट ई-मार्केट' (GeM) पोर्टल कोरिया के ऑन-लाइन ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम (KONEPS) और सिंगापुर के GeBIZ के बाद सार्वजनिक खरीद के लिए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। GeM के सीईओ पीके सिंह के अनुसार, GeM ने इस वित्तीय वर्ष में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक के सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) का लेनदेन किया है। जो कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में जीएमवी से लगभग 100% अधिक है। इस रिकॉर्ड के माध्यम से यह पोर्टल डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने की अपनी अनूठी क्षमता को प्रदर्शित करता है।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *