09 May Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

  1. हाल ही में SAFF U-19 चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? अरुणाचल प्रदेश
  2. हाल ही में महिला सशक्तिकरण के लिए आदिशक्ति अभियानकहाँ शुरू किया जाएगा? महाराष्ट्र    
  3. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने किसके जीवन पर आधारित बायोपिक बनाने की घोषणा की है? अहिल्याबाई होल्कर
  4. हाल ही में वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन (GLEX 2025) कहाँ आयोजित किया गया है? नई दिल्ली
  5. हाल ही में मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट-2025 का छठा संस्करण कहाँ आयोजित किया गया है? चंडीगढ़
  6. संगठन (WHO) के आयु-अनुकूल शहरों और समुदायों के वैश्विक नेटवर्क की सदस्यता प्राप्त हुई है? कोझिकोड
  7. हाल ही में विश्व रेड क्रॉस दिवस 2025 कब मनाया गया है? 8 मई
  8. हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है? रोहित शर्मा
  9. हाल ही में MRSAM-इंडिया इको-सिस्टम समिट 2.0 का आयोजन कहाँ किया गया है? नई दिल्ली
  10. हाल ही में विमोचित “द अनडाइंग लाइट: ए पर्सनल हिस्ट्री ऑफ़ इंडिपेंडेंट इंडिया” पुस्तक के लेखक कौन हैं? गोपालकृष्ण गांधी

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  • 1

    SAFF U-19 चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन अरुणाचल प्रदेश में किया जाएगा|

    दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFF) U-19 फुटबॉल चैम्पियनशिप 2025 (South Asian Football Federation (SAFF) U-19 Football Championship 2025) का आयोजन 9-18 मई 2025 तक अरुणाचल प्रदेश में किया जाएगा| SAFF U-19 चैम्पियनशिप 2025 की टीमें- बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव, भारत |

  • 2

    महिला सशक्तिकरण के लिए 'आदिशक्ति अभियान' महाराष्ट्र में शुरू किया जाएगा|

    अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर उनके जन्मस्थान चौंडी में आयोजित एक विशेष कैबिनेट बैठक के दौरान, महाराष्ट्र कैबिनेट ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आदिशक्ति अभियान (Aadishakti Abhiyan) शुरू करने को मंजूरी दे दी है| आदि शक्ति अभियान का बजट- 10.50 करोड़ रुपए | आदि शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और जागरूकता सुनिश्चित करना है| इसमें कुपोषण (malnutrition), शिशु और मातृ मृत्यु दर (infant and maternal mortality), घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और बाल विवाह जैसे प्रमुख मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा|

  • 3

    महाराष्ट्र सरकार ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित बायोपिक बनाने की घोषणा की है|

    रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाने के लिए, महाराष्ट्र सरकार ने अहिल्याबाई पर बायोपिक (biopic) बनाने की घोषणा की है| यह फिल्म मराठी और कई क्षेत्रीय भाषाओं में बनाई जाएगी, जिसे दूरदर्शन और प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने की योजना है| इस परियोजना का क्रियान्वयन महाराष्ट्र फिल्म, रंगमंच और सांस्कृतिक विकास निगम (Maharashtra Film, Theatre and Cultural Development Corporation) के माध्यम से किया जाएगा और गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी (Goregaon-based Film City) को फिल्म के निर्माण की देखरेख का काम सौंपा गया है| 31 मई 1725 को जन्मी अहिल्याबाई होल्कर को मराठा-मालवा क्षेत्र की सबसे सम्मानित शासकों में से एक माना जाता है|

  • 4

    वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन (GLEX 2025) नई दिल्ली में आयोजित किया गया है|

    वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन (Global Space Exploration Conference GLEX 2025) का 12वां संस्करण 7 से 9 मई, 2025 तक नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित किया गया | इसका उद्घाटन केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया |

    थीम : “नई दुनिया तक पहुँचना: अंतरिक्ष अन्वेषण पुनर्जागरण (Reaching New Worlds: A Space Exploration Renaissance)”

    यह सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान महासंघ (International Astronautical Federation IAF) द्वारा आयोजित किया गया |

    जिसकी मेज़बानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation (ISRO)) ने की, और भारतीय खगोल विज्ञान सोसायटी (Astronautical Society of India (ASI) ने सह- मेज़बानी की |

  • 5

    मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट-2025 का छठा संस्करण चंडीगढ़ में आयोजित किया गया है|

    मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट -2025 का छठा संस्करण 29 अप्रैल से 6 मई 2025 तक चंडीगढ़ के रघुबीर सिंह भोला हॉकी स्टेडियम, 3 बेस रिपेयर डिपो, एयर फोर्स स्टेशन में आयोजित किया गया | इस टूर्नामेंट का आयोजन एयर फोर्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (Air Force Sports Control Board) द्वारा किया गया |

    भारतीय रेलवे (Indian Railways) की टीम ने फाइनल मैच में रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला को हराकर यह टूर्नामेंट जीता | अतुलदीप और अमृतपाल सिंह को क्रमशः मैन ऑफ द मैच तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया | इस टूर्नामेंट का नाम वायुसेना के महान मार्शल अर्जन सिंह डीएफसी के नाम पर रखा गया है |

  • 6

    विश्व रेड क्रॉस दिवस 8 मई 2025 को मनाया गया है|

    8 मई 2025 को विश्व रेड क्रॉस दिवस (World Red Cross Day), इसके संस्थापक जीन हेनरी डुनेंट (Jean Henry Dunant) की 197वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाया गया है|

    विश्व रेड क्रॉस दिवस 2025 की थीम: “मानवता को जीवित रखना (Keeping Humanity Alive)”

    विश्व रेड क्रॉस या रेड क्रिसेंट दिवस (World Red Cross or Red Crescent Day) हर वर्ष 8 मई को मनाया जाता है| हेनरी ड्यूनेंट ने 1863 में इंटरनेशनल कमेटी ऑफ़ द रेड क्रॉस (International Committee of the Red Cross ICRC) की स्थापना की थी और उन्हें 1901 में पहला नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) मिला था| इस दिन का उद्देश्य मानवीय सेवा के सिद्धांतों को सम्मानित करना और दुनिया भर में रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट के कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है|

  • 7

    रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है|

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने  टेस्ट क्रिकेट (Test cricket) से संन्यास लेने की घोषणा की है| उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 4,301 रन बनाए, जिसमें 12 शतक (centuries) शामिल हैं, और उनका औसत 40.57 रहा | हालांकि, वे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (One Day International (ODI) cricket) क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे|

  • 8

    पंडित लखमी चंद कलाकार सामाजिक सम्मान योजना" हरियाणा में शुरू की गई है|

    हरियाणा सरकार ने "पंडित लखमी चंद कलाकार सामाजिक सम्मान योजना (Pandit Lakhmi Chand Kalakar Samajik Samman Yojana)" की शुरुआत की है, जिसके तहत राज्य के वरिष्ठ कलाकारों को ₹10,000 मासिक मानदेय (monthly honorarium) प्रदान की जाएगी| हरियाणा का कोई भी निवासी जिसने गायन, अभिनय, नृत्य, नाटक, चित्रकला या दृश्य कला के अन्य रूपों जैसे क्षेत्रों में कलाकार के रूप में कम से कम 20 वर्षों तक काम किया है या कला के क्षेत्र में योगदान दिया है, वह इस योजना के लिए पात्र होगा| आवेदक की आयु 60 वर्ष या अधिक होनी चाहिए|

    उद्देश्य : वरिष्ठ कलाकारों और कला विद्वानों की वित्तीय और सामाजिक-आर्थिक स्थिति (financial and socio-economic conditions) में सुधार करना

  • 9

    MRSAM-इंडिया इको-सिस्टम समिट 2.0 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है|

    मीडियम-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल) MRSAM-इंडिया इको-सिस्टम समिट 2.0 (Medium-Range Surface-to-Air Missile (MRSAM) India Eco-System Summit 2.0) का आयोजन 7 मई 2025 को नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर के ज़ोरावर हॉल में किया गया| इस कार्यक्रम का आयोजन सेंटर फॉर जॉइंट वारफेयर स्टडीज (Centre for Joint Warfare Studies CENJOWS) द्वारा एयरोस्पेस सर्विसेज इंडिया (Aerospace Services India (ASI)) और इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (Israel Aerospace Industries (IAI) के सहयोग से किया गया|

  • 10

    हाल ही में 'ज्योति' योजना केरल में शुरू की गई है|

    केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ‘ज्योति’ योजना (Jyothi scheme) शुरू की है| यह अंतर-राज्यीय प्रवासी श्रमिकों (inter-state migrant workers) के बच्चों के लिए स्कूली शिक्षा सुनिश्चित करने और उनके बीच स्कूल छोड़ने की दर को रोकने के लिए एक राज्यव्यापी विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम (state-wide special educational programme) है| 'ज्योति' तीन से छह वर्ष की आयु के सभी प्रवासी बच्चों को आंगनवाड़ी (सरकारी संचालित बाल देखभाल केंद्र) में लाएगा और छह वर्ष और उससे अधिक आयु के बच्चों को सरकारी स्कूलों में शामिल करेगा|

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *