09 February Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today ( 09 February 2026)

 

1. हाल ही में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने किसको हराकर अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीता है? इंग्लैंड
2. हाल ही में दक्षिण एशियाई फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) अंडर-19 महिला चैंपियनशिप का खिताब किसने जीता है? भारत
3. हाल ही में महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब किसने जीता है? रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
4. हाल ही में यूनीसेफ ने किसे बच्चों के यौन शोषण के रूप में मान्यता दी है और अपराध घोषित किया है? AI-निर्मित यौन चित्रण वाली छवियां
5. हाल ही में व्यापक बर्ड एटलस प्रकाशित करने वाला दूसरा राज्य कौन-सा बना है? गोवा
6. हाल ही में एंटी-ड्रोन सुरक्षा प्रणाली शुरू करने वाला पहला बंदरगाह कौन-सा बन गया है? वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट
7. हाल ही में भारत के पहले क्वांटम कंप्यूटिंग गांव परियोजना ‘क्वांटम वैली’ की आधारशिला कहाँ रखी गई है? आंध्र प्रदेश
8. हाल ही में वित्त वर्ष 27 के लिए समर्पित वरिष्ठ नागरिक बजट की घोषणा करने वाला पहला राज्य कौन-सा बन गया है? केरल
9. हाल ही में मेड-इन-इंडिया पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबोट एलिक्सिस-डब्ल्यू का अनावरण किसने किया है? एडवर्ब
10. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने वित्तीय वर्ष 2026 (FY26) के लिए वास्तविक GDP वृद्धि का अनुमान कितना प्रतिशत किया है? 7.4%

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    हाल ही में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को हराकर अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीता है|

    हाल ही में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड (England) को 100 रनों से हराकर छठी बार ICC पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप (ICC Men's U19 World Cup 2026) का खिताब जीता है| भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का नेतृत्व आयुष म्हात्रे ने किया| इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रन बना कर अंडर-19 विश्व कप फाइनल में सबसे अधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड (highest individual score in an Under-19 World Cup final) स्थापित किया| पिछली जीतें मोहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008), उद्द्मुक्त चंद (2012), पृथ्वी शॉ (2018), और यश ढुल (2022) के नेतृत्व में हासिल हुई थीं| भारत का अंडर-19 रिकॉर्ड, छह खिताब जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया (Australia) की पुरुष सीनियर क्रिकेट टीम के बराबर है, जिसने छह वन डे इंटरनेशनल (ODI) विश्व कप खिताब जीते हैं|

  • 2

    हाल ही में दक्षिण एशियाई फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) अंडर-19 महिला चैंपियनशिप का खिताब भारत ने जीता है|

    हाल ही में भारतीय अंडर-17 महिला टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को 4-0 से हराकर पोखरा रंगशाला स्टेडियम, नेपाल में दक्षिण एशियाई फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) अंडर-19 महिला चैंपियनशिप (South Asian Football Federation (SAFF) Under-19 Women's Championship) 2026 का खिताब जीता है| भारत ने SAFF अंडर-19 महिला चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए कैप्टन जुलान नोंग्मैथेम के नेतृत्व में अंडर-17 महिला राष्ट्रीय टीम को भेजा था, ताकि इस साल बाद में होने वाले AFC अंडर-17 महिला एशियाई कप (AFC Under-17 Women's Asian Cup) की तैयारी की जा सके|

  • 3

    हाल ही में महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता है|

    हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru (RCB)) ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 6 विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League (WPL) title) 2026 का खिताब जीता है|  यह उनका 2024 के बाद दूसरा विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) खिताब है| इसी के साथ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL और WPL दोनों खिताब एक साथ रखने वाली पहली फ्रेंचाइजी बन गईं| RCB ने 19.4 ओवर में 204 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा किया, जिस के साथ यह WPL में सबसे बड़ी टीम स्कोर का पीछा करने वाली टीम बन गई है|

  • 4

    हाल ही में यूनीसेफ ने AI-निर्मित यौन चित्रण वाली छवियां को बच्चों के यौन शोषण के रूप में मान्यता दी है और अपराध घोषित किया है|

    हाल ही में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष, यूनीसेफ (United Nations International Children's Emergency Fund, UNICEF) ने कहा कि बच्चों की यौन चित्रित छवियाँ जो एआई द्वारा उत्पन्न (AI-generated sexualised images of children) की गई हों, बाल यौन शोषण (child sexual abuse) का रूप हैं और उन्हें अपराध घोषित किया जाना चाहिए| "बच्चों की यौन उत्पीड़न वाली छवियाँ जो एआई उपकरणों का उपयोग करके बनाई या संशोधित की जाती हैं, बच्चों के यौन शोषण सामग्री (child sexual abuse material (CSAM) हैं| डीपफेक (Deepfake) दुरुपयोग दुरुपयोग है, और इसके कारण होने वाले नुकसान में कुछ भी नकली नहीं है| यूनीसेफ ने चेतावनी दी कि एआई उपकरणों के दुरुपयोग से अपमानजनक सामग्री उत्पन्न करने की घटना तेजी और चिंताजनक रूप से बढ़ रही है|

  • 5

    हाल ही में व्यापक बर्ड एटलस प्रकाशित करने वाला दूसरा राज्य गोवा बना है|

    गोवा का बर्ड एटलस (Bird Atlas of Goa) गोवा के नौवें बर्ड फेस्टिवल (Bird Festival of Goa) में 7 फरवरी, 2026 को जारी किया गया| जिससे केरल के बाद, गोवा एक व्यापक राज्य स्तर का बर्ड एटलस (comprehensive state-level bird atlas) प्रकाशित करने वाला भारत का दूसरा राज्य बन गया है| उद्देश्य (Objective) : पक्षियों के वितरण और संख्या का दस्तावेजीकरण करना (document bird distribution and abundance) |

  • 6

    हाल ही में एंटी-ड्रोन सुरक्षा प्रणाली शुरू करने वाला पहला बंदरगाह वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट बन गया है|

    वी.ओ. चिदंबरनर पोर्ट अथॉरिटी (V.O. Chidambaranar Port Authority) एंटी-ड्रोन सुरक्षा प्रणाली (anti-drone security system) शुरू करने वाला भारत का पहला पोर्ट बन गया है| इस परियोजना में एक व्यापक एकीकृत रेडियो फ्रीक्वेंसी | (comprehensive integrated Radio Frequency (RF) और रडार-आधारित ड्रोन पहचान और जामिंग प्रणाली (radar-based drone detection and jamming system) की तैनाती शामिल है, जिसे विशेष रूप से जटिल बंदरगाह वातावरण के लिए तैयार किया गया है, जो 360-डिग्री कवरेज और सर्वदिशात्मक संकेत (360-degree coverage and Omnidirectional bearing) प्रदान करती है| इसमें 5 किलोमीटर तक की कार्यशील दूरी शामिल है|

  • 7

    हाल ही में भारत के पहले क्वांटम कंप्यूटिंग गांव परियोजना 'क्वांटम वैली' की आधारशिला आंध्र प्रदेश में रखी गई है|

    केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री (Union Minister of Science and Technology) डॉ. जितेंद्र सिंह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ, अमरावती में राजधानी क्षेत्र के उद्दंदरायुनिपालेम गांव में “क्वांटम वैली” परियोजना (“Quantum Valley” project) का शिलान्यास किया| उद्देश्य: आंध्र प्रदेश में क्वांटम प्रौद्योगिकी (quantum technology) के लिए एक वैश्विक केंद्र स्थापित करना | इसका उद्देश्य भारत की पहली एकीकृत क्वांटम पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है, जिसमें क्वांटम कंप्यूटिंग हार्डवेयर, सॉफ़्टवेयर विकास, एल्गोरिदम डिज़ाइन, और कार्यबल प्रशिक्षण को एक ही परिसर में संयोजित किया जाएगा| राज्य सरकार अगस्त तक क्वांटम वैली परिसर पूरा करने और दिसंबर तक भारत का पहला 133-क्यूबिट क्वांटम कंप्यूटर (133-qubit quantum computer) स्थापित करने की योजना बना रही है|

  • 8

    हाल ही में वित्त वर्ष 27 के लिए समर्पित वरिष्ठ नागरिक बजट की घोषणा करने वाला पहला राज्य केरल बन गया है|

    केरल वित्त वर्ष 27 के लिए समर्पित वरिष्ठ नागरिक बजट (dedicated senior citizens budget) की घोषणा करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है| केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने हाल ही में समग्र बजट के भाग के रूप में एक 'वरिष्ठ नागरिक बजट' की घोषणा की है| जिसमें 2026-27 वित्तीय वर्ष में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ₹46,236.52 करोड़ का प्रावधान किया गया है|

  • 9

    हाल ही में मेड-इन-इंडिया पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबोट एलिक्सिस-डब्ल्यू का अनावरण एडवर्ब ने किया है|

    एडवर्ब (Addverb) ने मुंबई के बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित लोगिमैट इंडिया 2026 (LogiMAT India 2026) में अपना पहला मेड-इन-इंडिया पहियों वाला ह्यूमनॉइड, रोबोट एलिक्सिस-डब्ल्यू (Made-in-India wheeled humanoid robot, Elixis-W), का अनावरण किया है| लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस ऑपरेशन (logistics and warehouse operations) के लिए डिज़ाइन किया गया, Elixis-W पहला मेड-इन-इंडिया पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबोट है जिसे खास तौर पर लॉजिस्टिक्स इस्तेमाल के लिए बनाया गया है|

  • 10

    हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने वित्तीय वर्ष 2026 (FY26) के लिए वास्तविक GDP वृद्धि का अनुमान 7.4% प्रतिशत किया है|

    भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (Reserve Bank of India (RBI)’s Monetary Policy Committee (MPC)) - दर निर्धारित करने वाली पैनल - ने रेपो दर (repo rate) को 5.25% पर अपरिवर्तित रखा और 'न्यूट्रल' रुख बनाए रखा| वित्तीय वर्ष 2026 (FY26) के लिए वास्तविक GDP वृद्धि का अनुमान (real GDP growth estimate) 7.4 प्रतिशत तक बढ़ाया है|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top