08 February Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

  1. हाल ही में, इंटरनेशनल लेदर एक्सपो 2025 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? नई दिल्ली
  2. हाल ही में, ‘शतावरी- बेहतर स्वास्थ्य के लिए’ अभियान किस मंत्रालय ने शुरू किया है? आयुष मंत्रालय
  3. हाल ही में, कोलकाता स्थित फोर्ट विलियम का नाम बदलकर क्या किया गया है? विजय दुर्ग
  4. हाल ही में, किस देश में ट्रांसजेंडर एथलीटों को महिला खेलों में भाग लेने से प्रतिबंधित किया गया है? अमेरिका
  5. हाल ही में 600 अंतर्राष्ट्रीय विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज कौन बने हैं? रवींद्र जडेजा
  6. फोर्ब्स की 2025 में दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में भारत ने क्या स्थान हासिल किया? 12वां
  7. हाल ही में, भारतीय संविधान का ब्रेल लिपि संस्करण कहाँ लॉन्च किया गया है? कर्नाटक
  8. अंतर्राष्ट्रीय शहरी सहयोग को मजबूत करने के लिए FICCI ने किसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? एक्सपो सिटी दुबई
  9. हाल ही में, कौन सा देश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बन गया है? भारत
  10. हाल ही में भारत ने कितने गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित की है? 100 गीगावाट

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  • 1

    इंटरनेशनल लेदर एक्सपो 2025 का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा|

    दिल्ली इंटरनेशनल लेदर एक्सपो (Delhi International Leather Expo DILEX 2025) का छठा संस्करण 20-21 फरवरी 2025 को द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा | काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स (Council for Leather Exports CLE) DILEX 2025 का आयोजन करने जा रहा है| काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स ने वर्ष 2030 तक 47 बिलियन ($47 billion) डॉलर का लक्ष्य (Target) रखा है, जिसमें फुटवियर और लेदर एक्सपोर्ट (Footwear & Leather Exports) पर विशेष ध्यान दिया जाएगा|

  • 2

    ‘शतावरी- बेहतर स्वास्थ्य के लिए’ अभियान आयुष मंत्रालय ने शुरू किया है|

    आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (Minister of State in the Ministry of AYUSH) (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने एक प्रजाति-केंद्रित (Species-Specific) “शतावरी-बेहतर स्वास्थ्य के लिए” अभियान (Shatavari – For Better Health Campaign) का शुभारंभ किया है|

    उद्देश्य : औषधीय पौधों, शतावरी, के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना |

  • 3

    कोलकाता स्थित फोर्ट विलियम का नाम बदलकर विजय दुर्ग किया गया है|

    कोलकाता स्थित भारतीय सेना (Indian Army) की पूर्वी कमान के मुख्यालय (Indian Army's Eastern Command HQ) फोर्ट विलियम (Fort William) का नाम बदलकर ‘विजय दुर्ग (Vijay Durg)' कर दिया गया है| इसी के साथ भारतीय सेना ने सेंट जॉर्ज गेट (St George's Gate) का नाम शिवाजी द्वार, किचनर हाउस का नाम बदलकर मानेकशॉ हाउस कर दिया है| सेना ने किले के अंदर रसेल ब्लॉक (Inside Russell Block) का नाम स्वतंत्रता सेनानी जतिंद्रनाथ मुखर्जी (Freedom fighter Jatindranath Mukherjee), बाघा जतिन, के नाम पर बदलकर बाघा जतिन ब्लॉक रख दिया है| चीन-भारत के बीच 1962 में हुए युद्ध के बाद, 1963 में पूर्वी सेना कमान (Eastern Army Command) का मुख्यालय मुख्याल (Headquarters) लखनऊ से बदलकर फोर्ट विलियम (fort William)  बनया गया|

  • 4

    अमेरिका में ट्रांसजेंडर एथलीटों को महिला खेलों में भाग लेने से प्रतिबंधित किया गया है|

    संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) ने "महिलाओं के खेलों से पुरुषों को दूर रखना (Keeping Men Out of Women's Sports)" शीर्षक से एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत ट्रांसजेंडर एथलीटों (transgender athletes) को लड़कियों और महिलाओं के खेलों में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया गया है|

  • 5

    600 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज रवींद्र जडेजा बने हैं|

    बाएं हाथ के स्पिनर (left arm spinner) रवींद्र जडेजा ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों- T20 (All three formats- T20), एक दिवसीय और टेस्ट मैच (One day and Test matches) में 600 अंतरराष्ट्रीय विकेट (international wickets) लेने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज बन गए है| उन्होनें यह उपलब्धि भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के मैच (India-England ODI series match) में इंग्लैंड के खिलाफ 3 विकेट लेकर हासिल की|

     

    पहला स्थान- अनिल कुंबले, 953 विकेट

    दूसरा स्थान- रविचंद्रन अश्विन, 765 विकेट

    तीसरा स्थान- हरभजन सिंह, 707 विकेट

    चौथा स्थान-  कपिल देव, 687 विकेट

    इसके साथ ही, रवींद्र जडेजा कपिल देव के बाद 6000 अंतरराष्ट्रीय रन और 600 विकेटकी दोहरी उपलब्धि दोहराने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं|

  • 6

    फोर्ब्स की 2025 में दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में भारत ने 12वां स्थान हासिल किया|

    फोर्ब्स (Forbes) की 2025 में दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की सूची (world's most powerful countries in 2025) में भारत अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (estimated GDP) 3.55 ट्रिलियन डॉलर के साथ 12वें स्थान पर है|

    इस सूची में शीर्ष 3 देश:

    पहला स्थान: अमेरिका (US), 30.34 ट्रिलियन डॉलर GDP

    दूसरा स्थान: चीन (China), 19.53 ट्रिलियन डॉलर GDP

    तीसरा स्थान: रूस (Russia), 2.2 ट्रिलियन डॉलर GDP

    रैंकिंग पांच प्रमुख मापदंडों द्वारा निर्धारित की जाती है: नेतृत्व, आर्थिक प्रभाव, राजनीतिक शक्ति, मजबूत अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन और सैन्य शक्ति (leadership, economic influence, political power, strong international alliances, and military strength).

  • 7

    भारत की पहली फेरेट अनुसंधान सुविधा हरियाणा में शुरू की गई है|

    भारत की पहली फेरेट अनुसंधान सुविधा (ferret research facility) फरीदाबाद, हरियाणा में ट्रांसलेशनल स्वास्थ्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (Translational Health Science and Technology Institute THSTI) में स्थापित की गई है| यह सुविधा इन्फ्लूएंजा (influenza) और SARS-CoV-2 जैसे वायरल रोगजनकों (viral pathogens) पर महत्वपूर्ण शोध को सक्षम करेगी| फेरेट अनुसंधान  (Ferret Research) में विभिन्न रोगों, विशेष रूप से श्वसन प्रणाली को प्रभावित करने वाली बीमारियों का अध्ययन (Study of diseases) करने के लिए पशु मॉडल के रूप में फेरेट का उपयोग किया जाता है| फेरेट छोटे, पालतू स्तनधारी (domesticated mammals) होते हैं जो वीज़ल परिवार, मस्टेलिडे (weasel family, Mustelidae) से संबंधित होते हैं|

  • 8

    भारतीय संविधान का ब्रेल लिपि संस्करण कर्नाटक में लॉन्च किया गया है|

    कर्नाटक के राज्यपाल (Governor) थावर चंद गहलोत ने संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय संविधान (Indian Constitution) का ब्रेल-सक्षम संस्करण (Braille-enabled version) लॉन्च किया है| यह परियोजना शंकर आई हॉस्पिटल बेंगलुरु (Sankara Eye Hospital Bengaluru) और सीआईआई यंग इंडियंस (CII Young Indians (Yi) Bengaluru) बेंगलुरु के सहयोग से की गई|

    उद्देश्य : समावेशिता (inclusivity) के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सभी के लिए अधिक सुलभ दुनिया बनाना

  • 9

    अंतर्राष्ट्रीय शहरी सहयोग को मजबूत करने के लिए FICCI ने एक्सपो सिटी दुबई के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

    अंतर्राष्ट्रीय शहरी सहयोग (international urban cooperation) को मजबूत करने के लिए, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry (FICCI)) ने सिटीज इन एक्शन फोरम 2025 (Cities in Action Forum 2025) के दौरान औपचारिक रूप से एक्सपो सिटी दुबई (Expo City Dubai) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

    उद्देश्य : अक्टूबर 2025 में होने वाले आगामी एशिया पैसिफिक सिटीज समिट (Asia Pacific Cities Summit APCS) और मेयर फोरम (Mayor’s Forum) में भारतीय भागीदारी को सुविधाजनक बनाना

    APCS और मेयर फोरम की मेजबानी एक्सपो सिटी दुबई में की जाएगी|

  • 10

    भारतीय कला इतिहास कांग्रेस का 32वां सत्र उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा|

    भारतीय कला इतिहास कांग्रेस (Indian Art History Congress) का 32वां सत्र (32nd Session) 8 से 10 फरवरी 2025 तक भारतीय विरासत संस्थान नोएडा, उत्तर प्रदेश (Indian Institute of Heritage Noida) में आयोजित किया जाएगा|

    थीम: “कला और संस्कृति में भारतीय महाकाव्यों का प्रतिपादन (Rendering of Indian Epics in Art and Culture)”

    भारतीय कला इतिहास कांग्रेस भारतीय कला विरासत (Indian Art Heritage) के अध्ययन का एक अखिल भारतीय निकाय (an all-India body) है, जिसका मुख्यालय गुवाहाटी में स्थित है|

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top