07 October Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (07 October 2025)

 

  1. हाल ही में तूफ़ान एमीका नामकरण किसने किया है? यूनाइटेड किंगडम
  2. हाल ही में विमोचित पुस्तक ‘दे विल शूट यू, मैडम’ किसका संस्मरण है? हरिंदर बावेजा
  3. हाल ही में आयात-निर्यात लेनदेन के लिए ‘ई-बॉन्ड’ प्रणाली शुरू करने वाला 16वाँ राज्य कौन सा बना है? महाराष्ट्र
  4. हाल ही में भारत ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में कुल कितने पदक जीते हैं? 22
  5. हाल ही में अरुणाचल प्रदेश की पहली वाणिज्यिक कोयला खदान का उद्घाटन कहाँ किया गया है? चांगलांग
  6. हाल ही में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किस राज्य के पहले नमो जैव विविधता पार्कका उद्घाटन किया है? राजस्थान
  7. हाल ही में टाइफून मैटमो कहाँ आया है? प्रशांत महासागर
  8. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने अपने पद से इस्तीफा दिया है? फ्रांस
  9. हाल ही में दिल्ली का नया मुख्य सचिव किसे नियुक्त किया गया है? राजीव वर्मा
  10. हाल ही में देश के पहले सहकारी मल्टी-फीड कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट का उद्घाटन कहाँ किया गया है? महाराष्ट्र

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

  • 1

    तूफ़ान 'एमी' का नामकरण यूनाइटेड किंगडम ने किया है|

    हाल ही में आए तूफ़ान ‘एमी’ (Storm Amy) ((जर्मनी में तूफ़ान डेटलेफ़ (Storm Detlef in Germany) के नाम से जाना जाता है) का नामकरण यूनाइटेड किंगडम मौसम कार्यालय (United Kingdom Met Office) द्वारा 1 अक्टूबर 2025 को किया गया है| यह इस मौसम का पहला नामित तूफ़ान है| इस तूफ़ान ने हाल ही में यूके, आयरलैंड, स्कैंडिनेविया, स्वीडन, डेनमार्क और नॉर्वे (UK, Ireland, Scandinavia, Sweden, Denmark, and Norway) को क्षतिग्रश्त्त किया है| यूके, आयरलैंड और नीदरलैंड संयुक्त रूप से तूफ़ानों के नामकरण की प्रक्रिया में भाग लेते हैं| ‘एमी’ नाम उस सूची से लिया गया था जिसे वर्ष 2025 के लिए ब्रिटिश मौसम विभाग (Met Office) ने जारी किया था| तूफानों के नामों की सूची हर साल 1 सितंबर को घोषित की जाती है और वर्णानुक्रम में चलती है| इस सीज़न में इसकी शुरुआत एमी से होती है, उसके बाद ब्रैम, फिर चंद्रा, डेव और एडी (Bram, then Chandra, Dave, and Eddie)|जब तूफानों के "मध्यम" या "उच्च" प्रभाव होने का अनुमान लगाया जाता है, तो उनका नाम यूके मौसम कार्यालय, आयरलैंड के मेट एरेन (Ireland's Met Éireann) या नीदरलैंड के केएनएमआई (Netherland's KNMI) द्वारा रखा जाता है|

  • 2

    यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर भारत यात्रा पर आएंगे|

    हाल ही में यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर (Keir Starmer) 8 अक्तूबर से दो दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगे| यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी| वह भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विविध पहलुओं में प्रगति का जायजा लेंगे| वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (Global Fintech Fest) के छठे संस्करण में भाग लेंगे और मुख्य भाषण देंगे|

  • 3

    विमोचित पुस्तक ‘दे विल शूट यू, मैडम’ हरिंदर बावेजा का संस्मरण है|

    पत्रकार-लेखिका हरिंदर बावेजा की की आत्मकथा 'दे विल शूट यू, मैडम: माई लाइफ थ्रू कॉन्फ्लिक्ट (They Will Shoot You, Madam: My Life Through Conflict)' का विमोचन दिल्ली में किया गया| इस पुस्तक में उन्होंने संघर्ष रिपोर्टिंग और देश भर में जटिल राजनीतिक-सामाजिक परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने अनुभव साझा किए हैं| चार दशकों में उन्होंने भारत के सबसे बड़े संघर्षों और अपराधों पर रिपोर्टिंग की - ऑपरेशन ब्लू स्टार, कश्मीर विद्रोह और यहां तक ​​कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का साक्षात्कार भी|

  • 4

    आयात-निर्यात लेनदेन के लिए ‘ई-बॉन्ड’ प्रणाली शुरू करने वाला 16वाँ राज्य महाराष्ट्र बना है|

    महाराष्ट्र आयात-निर्यात (import-export) लेनदेन के लिए पारंपरिक कागजी बॉन्ड की जगह 'ई-बॉन्ड' प्रणाली (e-bond system) शुरू करने वाला 16वाँ राज्य बन गया है| अब तक, व्यापारियों को पड़ोसी राज्यों गुजरात और कर्नाटक में पंजीकरण कराना पड़ता था, जिसके परिणामस्वरूप महाराष्ट्र को राजस्व का नुकसान होता था|

  • 5

    भारत ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में कुल 22 पदक जीते हैं?

    भारत ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (World Para Athletics Championships 2025) में 6 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदक  सहित  कुल 22 पदक जीते हैं और पदक तालिका में 10वां स्थान हासिल किया| यह भारत का इस चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा| ब्राज़ील (Brazil) ने 15 स्वर्ण पदक, 20 रजत पदक और नौ कांस्य पदक सहित 44 पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया| चीन (China)- कुल 52 पदक (13 स्वर्ण, 22 रजत और 17 कांस्य) , ईरान (Iran)- 16 पदक (9 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य)| भारत के स्वर्ण पदक विजेताओं की सूची: महिलाओं की 100 मीटर T12 - सिमरन शर्मा , पुरुषों की ऊँची कूद T47 - निषाद कुमार , पुरुषों की भाला फेंक F64 - सुमित अंतिल , पुरुषों की भाला फेंक F44 - संदीप संजय सर्गर , पुरुषों की भाला फेंक F46 - रिंकू हुड्डा और पुरुषों की ऊँची कूद T63 - शैलेश कुमार|

  • 6

    2025 अल ऐन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल खिताब मालविका बनसोड़ ने जीता है|

    भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेयांशी वलीशेट्टी ने अबू धाबी (Abu Dhabi) के खलीफा बिन जायद स्टेडियम में अल ऐन मास्टर्स 2025 (Al Ain Masters 2025) में महिला एकल (Women’s Singles) के फाइनल में हमवतन तस्नीम को हराकर यह खिताब जीता है| पुरुष युगल में, हरिहरन अम्साकरुनन और अर्जुन मदाथिल रामचंद्रन की भारतीय जोड़ी ने फाइनल में इंडोनेशिया के रेमंड इंद्र और निकोलस जोआक्विन को हराकर पुरुष युगल खिताब (Men’s Doubles titles) जीता है|

  • 7

    कोल इंडिया की पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित पहली केंद्रीय भंडार इकाई का उद्घाटन एसईसीएल कोरबा में किया गया है|

    कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited (CIL)) की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (South Eastern Coalfields Limited (SECL) ने कोरबा स्थित अपने केंद्रीय वर्कशॉप में कंपनी की पहली पूर्णतः महिला-संचालित केंद्रीय स्टोर इकाई (fully women-operated Central Store Unit) का उद्घाटन किया है|

  • 8

    अरुणाचल प्रदेश की पहली वाणिज्यिक कोयला खदान का उद्घाटन चांगलांग में किया गया है|

    अरुणाचल प्रदेश की पहली वाणिज्यिक कोयला खदान (commercial coal mine) का उद्घाटन हाल ही में चांगलांग जिले में नामचिक-नामफुक कोयला खदान (Namchik-Namphuk coal block) का किया गया है| इसका उद्घाटन केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री (Union Minister of Coal and Mines) जी. किशन रेड्डी ने किया| नामचिक नामफुक कोयला खदान की कोयला भंडार क्षमता 1.5 करोड़ टन है| भारत कोयले का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है और दुनिया भर में पाँचवाँ सबसे बड़ा कोयला भंडार रखता है| इस खदान से राज्य को सालाना 100 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिलने की उम्मीद है|

  • 9

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के पहले 'नमो जैव विविधता पार्क' का उद्घाटन किया है|

    केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री (Union Minister for Environment, Forest and Climate Change) भूपेंद्र यादव ने प्रताप बांध, अलवर में राजस्थान के पहले 'नमो जैव विविधता पार्क (Namo Biodiversity Park)', इसे नमो वन (NAMO VAN) भी कहा जाता है, का उद्घाटन किया है| यह पर्यावरणीय, शैक्षणिक और मनोरंजक का कार्य करेगा| यह अलवर और उसके आसपास शहरी वनीकरण और सूक्ष्म जलवायु संतुलन को बढ़ावा देगा, पर्यावरण शिक्षा और जागरूकता के केंद्र के रूप में कार्य करेगा|

  • 10

    टाइफून मैटमो प्रशांत महासागर में आया है|

    2025 प्रशांत महासागर (Pacific ocean) क्षेत्र के टाइफून सीज़न का 21वाँ नामित उष्णकटिबंधीय चक्रवात, टाइफून मैटमो (Typhoon Matmo), ने दक्षिण  चीन (southern China) को प्रभावित किया है| इसके चलते 151,000 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाया गया है| लाओस ने भी चेतावनी जारी की है|

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top