07 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (07 March 2026)

 

  1. हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने अपने पद से त्याग पत्र दिया है? पश्चिम बंगाल 
  2. हाल ही में किस देश ने भारत से पोल्ट्री और अंडों के आयात पर प्रतिबंध लगाया है? सऊदी अरब 
  3. हाल ही में सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) प्रमुखों का 7वाँ अखिल भारत सम्मेलन किसकी अध्यक्षता में आयोजित किया गया है? सोनाली मिश्रा 
  4. हाल ही में दिवंगत जतिंदर मेहरा का संबंध किस उद्योग से था? इस्पात और धातु 
  5. हाल ही में ‘मीहेल्थ’ मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ कहाँ किया गया है? केरल
  6. हाल ही में विश्व की पहली पेशेवर फ्रेंचाइजी आधारित रोड साइक्लिंग लीग का आयोजन कौन सा देश करेगा? भारत 
  7. हाल ही में CISF के 57वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कौन शामिल हुए? अमित शाह 
  8. हाल ही में किस राज्य ने प्रजनन दर बढ़ाने के लिए दूसरे और तीसरे बच्चे के लिए 25,000 रुपये का प्रोत्साहन घोषित किया है? आंध्र प्रदेश 
  9. हाल ही में यूनेस्को के सतत विकास के लिए विश्व इंजीनियरिंग दिवस (WED) 2026 के लिए आधिकारिक साझेदार के रूप में किसे चुना गया है? अदानी समूह 
  10. हाल ही में लद्दाख का उपराज्यपाल किसे नियुक्त किया गया है? विनय कुमार सक्सेना 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    हाल ही में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने अपने पद से त्याग पत्र दिया है|

    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल (governor) सीवी आनंद बोस ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले 5 मार्च 2026 अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र राष्ट्रपति भवन में जमा किया| वह नवंबर 2022 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने थे| उनके स्थान पर आर एन रवि को नियुक्त किया जाएगा|

  • 2

    हाल ही में सऊदी अरब ने भारत से पोल्ट्री और अंडों के आयात पर प्रतिबंध लगाया है|

    सऊदी खाद्य और औषधि प्राधिकरण (Saudi Food and Drug Authority) ने पक्षी फ्लू (bird flu) को रोकने के लिए भारत सहित 40 देशों से मुर्गी का मांस और अंडे (poultry meat and eggs) के आयात (import) पर प्रतिबंध (ban) लगा दिया है| इसमें बांग्लादेश, चीन, इंडोनेशिया, ईरान और यूनाइटेड किंगडम भी शामिल है| 16 अन्य देशों के कुछ क्षेत्रों में आंशिक प्रतिबंध (Partial ban) लागू हैं| इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, फिलिपींस और कनाडा भी शामिल है| प्रमाणित संसाधित उत्पादों (Certified processed products) को छूट दी जाती है|

  • 3

    हाल ही में सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) प्रमुखों का 7वाँ अखिल भारत सम्मेलन सोनाली मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है|

    रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force (RPF) द्वारा आयोजित सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) प्रमुखों का 7वाँ अखिल भारत सम्मेलन (7th All India Conference of Chiefs of Government Railway Police (GRP) 24 फरवरी, 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ| यह RPF की महानिदेशक सोनाली मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया| इस कॉन्फ्रेंस में अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के DGPs, ADGPs और सीनियर अधिकारियों ने हिस्सा लिया|

  • 4

    हाल ही में दिवंगत जतिंदर मेहरा का संबंध इस्पात और धातु उद्योग से था|

    हाल ही में भारत के इस्पात और धातु उद्योग (steel and metals industry) के दिग्गज जतिंदर मेहरा का 86 वर्ष की आयु की निधन हो गया है| वह वर्तमान में एस्सार ग्रुप के धातु एवं खनन प्रभाग (Metals and Mining Division of Essar Group) में वाइस चेयरमैन के पद पर कार्यरत थे| उन्होनें एस्सार में अपने कार्यकाल के दौरान, हजीरा में इस्पात उत्पादन क्षमता के विस्तार और ओडिशा में प्रस्तावित पारादीप इस्पात संयंत्र (Paradip Steel Plant) सहित एकीकृत इस्पात परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई| वह स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल Steel Authority of India Limited (SAIL)) में कार्यकारी निदेशक रहे और बाद में उन्होंने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (Rashtriya Ispat Nigam Limited (RINL) के चेयरमैन-सह-प्रबंध निदेशक के रूप में भी सेवाएं दीं|

  • 5

    हाल ही में ‘मीहेल्थ’ मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ केरल में किया गया है|

    केरल स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं (Kerala Health Department has launched public health services) तक पहुंच बढ़ाने के लिए ‘मीहेल्थ’ मोबाइल एप्लिकेशन (MeHEALTH mobile application) लॉन्च किया है| उपयोगकर्ता आसानी से 10 किलोमीटर की दूरी के भीतर निकटतम सरकारी अस्पतालों को खोज सकते हैं, जिनमें विशेषज्ञताएँ, लैब परीक्षण और उनकी दरों के विवरण शामिल हैं| यह ऐप मरीजों को सीधे डॉक्टर की अपॉइंटमेंट बुक करने की सुविधा भी देता है, जिससे सुविधा बढ़ती है और प्रतीक्षा समय घटता है|

  • 6

    हाल ही में विश्व की पहली पेशेवर फ्रेंचाइजी आधारित रोड साइक्लिंग लीग का आयोजन भारत करेगा|

    केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री (Union Minister of Youth Affairs and Sports) डॉ. मनसुख मांडविया ने विश्व की पहली फ्रेंचाइजी-आधारित रोड साइक्लिंग लीग (franchise-based Road Cycling League), "साइक्लिंग लीग ऑफ इंडिया (Cycling League of India)", के लोगो का अनावरण किया| भारत अहमदाबाद में विश्व की पहली पेशेवर फ्रेंचाइजी आधारित रोड साइक्लिंग लीग का आयोजन करेगा| इस लीग में शहर या क्षेत्र आधारित आठ फ्रेंचाइजी होंगी, जिनमें से प्रत्येक में दस साइकिल चालक होंगे- टीम में दो अंतरराष्ट्रीय राइडर शामिल होंगे|

  • 7

    हाल ही में CISF के 57वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अमित शाह शामिल हुए|

    केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री (Union Home Minister and Minister of Cooperation) अमित शाह ने 6 मार्च को मुण्डाली, ओडिशा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force (CISF) के 57वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया| उन्होनें ₹890 करोड़ की लागत से CISF से जुड़े 3 आवासीय परिसरों (CISF residential complexes) -कामरूप, नासिक और सीहोर, का शिलान्यास और 2 आवासीय परिसरों (residential complexes)- राजरहाट और दिल्ली, का लोकार्पण भी किय| हाल ही में गृह मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि सारे बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपी जाएगी| वर्तमान में CISF भारत के 70 हवाई अड्डों सहित देश के 361 महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा कर रहा है|

  • 8

    हाल ही में आंध्र प्रदेश ने प्रजनन दर बढ़ाने के लिए दूसरे और तीसरे बच्चे के लिए 25,000 रुपये का प्रोत्साहन घोषित किया है|

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दूसरे और तीसरे बच्चे के लिए दंपतियों के लिए 25,000 रुपये का वित्तीय प्रोत्साहन (financial incentive) घोषित किया है| यह पहल राज्य की घटती प्रजनन दर (fertility rate) और बढ़ती उम्रदराज़ आबादी की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए शुरू किए गए नए जनसंख्या वृद्धि नीति का हिस्सा है| यह राशि माता-पिता का दूसरा या उससे अधिक बच्चा होता है तो उन्हें प्रसव के समय प्रदान किया जाएगा| उद्देश्य (Objective): परिवारों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना और जनसांख्यिकीय संतुलन बनाए रखना |

  • 9

    हाल ही में यूनेस्को के सतत विकास के लिए विश्व इंजीनियरिंग दिवस (WED) 2026 के लिए आधिकारिक साझेदार के रूप में अदानी समूह को चुना गया है|

    अदानी समूह (Adani Group) को यूनेस्को के सतत विकास के लिए विश्व इंजीनियरिंग दिवस (WED) 2026 (UNESCO’s World Engineering Day for Sustainable Development (WED) 2026) के लिए आधिकारिक साझेदार (official partner) के रूप में चुना गया| गुजरात में खावड़ा नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना (Khavda renewable energy project) दुनिया की सबसे बड़ी है, जिसकी योजना 2029 तक 30 GW की क्षमता की है, और इसे WFEO के कार्यक्रम में भारत के हरित ट्रांज़िशन (green transition) के एक प्रमुख उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया है|

  • 10

    हाल ही में लद्दाख का उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को नियुक्त किया गया है|

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, जिनमें दिल्ली, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु शामिल हैं, में नए राज्यपालों (governors) और उपराज्यपालों (lieutenant governors) को नियुक्त किया है| विनय कुमार सक्सेना, जो वर्तमान में दिल्ली के उपराज्यपाल हैं, को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है|
    तरनजीत सिंह संधू जो अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत थे, उन्हें अब दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है|

     

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top