07 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (07 July 2026)

 

  1. एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर 2026 का महिला एकल खिताब किसने जीता है? तन्वी खन्ना
  2. किस भारतीय कंपनी ने आईबीवी ब्रासिल पेट्रोलियो लिमिटेड का अधिग्रहण किया है? भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड 
  3. किस फुटबॉलर ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है? नेमार जूनियर
  4. दिल्ली में सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए कौन-सा मिशन शुरू किया गया है? मिशन कायाकल्प
    विश्व जूनोसिस दिवस 2026 कब मनाया गया है? 6 जुलाई
  5. UNCTAD के उपभोक्ता संरक्षण कानून एवं नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र की अध्यक्षता कौन करेगा? निधि खरे
  6. ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क’ की आधारशिला कहाँ रखी गई है? भोपाल
  7. किस राज्य के सीबकथॉर्न (छरमा) को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग दिया गया है? हिमाचल प्रदेश
  8. किस देश ने 5,000 टन के युद्धपोत ‘कांग कोन’ पर परमाणु क्षमता वाली क्रूज़ मिसाइल का परीक्षण किया है? उत्तर कोरिया
  9. इसरो ने किस मिशन के लिए पहले सब-ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल फॉर एक्सपेरिमेंट्स (SOLVE) का ग्राउंड टेस्ट किया है? गगनयान मिशन 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

  • 1

    एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर 2026 का महिला एकल खिताब तन्वी खन्ना ने जीता है|

    भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी तन्वी खन्ना ने मुंबई में आयोजित एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर 2026 (HCL Squash PSA Challenger Tour 2026) के महिला एकल (Women's Singles) का खिताब जीता है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने मिस्र (Egypt) की फरीदा वालिद (Farida Walid) को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। यह उन के करियर का पाँचवाँ पीएसए (PSA) खिताब है। पुरुष एकल (Men's Singles) वर्ग में मलेशिया (Malaysia) के मोहम्मद स्याफिक कमाल (Mohammad Syafiq Kamal) ने फाइनल में मिस्र (Egypt) के यासिन शोहदी (Yassin Shohdy) को पराजित कर यह खिताब जीता है। स्क्वैश पहली बार लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 (LA 2028 Olympics) में आधिकारिक पदक खेल (Medal Sport) के रूप में शामिल किया जाएगा।

  • 2

    भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने आईबीवी ब्रासिल पेट्रोलियो लिमिटेड का अधिग्रहण किया है|

    भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Bharat Petroleum Corporation Limited - BPCL) ने ब्राज़ील (Brazil) की तेल एवं गैस कंपनी आईबीवी ब्रासिल पेट्रोलियो लिमिटेड (IBV Brasil Petroleo Ltda) में शेष 39.14% हिस्सेदारी लगभग ₹2,312 करोड़ में खरीदकर कंपनी का 100% स्वामित्व (Full Ownership) प्राप्त कर लिया है। इस अधिग्रहण के साथ बीपीसीएल (BPCL) की ब्राज़ील स्थित इस कंपनी में अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी 60.86% से बढ़कर 100% हो गई है। यह अधिग्रहण 1 जुलाई 2026 को बीपीसीएल (BPCL) की पूर्ण स्वामित्व वाली अप्रत्यक्ष सहायक कंपनी भारत पेट्रोरिसोर्सेज लिमिटेड वेंचर्स बी.वी. (Bharat PetroResources Ltd. Ventures B.V. - BPRL Ventures B.V.) के माध्यम से पूरा किया गया।
    आईबीवी ब्रासिल पेट्रोलियो लिमिटेड (IBV Brasil Petroleo Ltda) ब्राज़ील में पंजीकृत कंपनी है, जो तेल एवं प्राकृतिक गैस के अन्वेषण और उत्पादन (Exploration and Production of Oil and Gas) के क्षेत्र में कार्यरत है। यह अधिग्रहण बीपीसीएल की वैश्विक ऊर्जा परिसंपत्तियों को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय तेल एवं गैस क्षेत्र में उसकी उपस्थिति बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • 3

    नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है|

    ब्राज़ील (Brazil) के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर (Neymar Jr.) ने फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) के राउंड ऑफ 16 में नॉर्वे (Norway) के खिलाफ 2-1 की हार के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल (International Football) से संन्यास की घोषणा की है। उन्होनें अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का समापन ब्राज़ील के सर्वकालिक सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी (Brazil’s All-time Leading Goal Scorer) के रूप में किया। उन्होंने 2010 में ब्राज़ील की सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया और अपने करियर में 129 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिनमें 80 गोल किए।

  • 4

    दिल्ली में सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए मिशन कायाकल्प शुरू किया गया है|

    दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक, सुरक्षित और छात्र-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से 'मिशन कायाकल्प (Mission Kayakalp)' की शुरुआत की है। इस पहल के तहत राजधानी के सभी जिलों में सरकारी विद्यालयों का व्यापक आधुनिकीकरण (Modernisation) किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। इस के अंतर्गत स्कूल भवनों की मरम्मत एवं नवीनीकरण (Repair and Renovation), आधुनिक प्रयोगशालाओं (Modern Laboratories) का निर्माण, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था तथा विद्यालय परिसर के समग्र विकास (Campus Development) से जुड़े कार्य किए जा रहे है।
    इस योजना का उद्देश्य छात्रों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करना है। उद्देश्य: सरकारी विद्यालयों को आधुनिक, स्वच्छ, प्रेरणादायक और समावेशी शिक्षण केंद्र (Modern, Clean, Inspiring and Student-friendly Learning Spaces) के रूप में विकसित करना |

  • 5

    विश्व जूनोसिस दिवस 2026 6 जुलाई को मनाया गया है|

    विश्व जूनोसिस दिवस (World Zoonoses Day) प्रत्येक वर्ष 6 जुलाई को मनाया जाता है। उद्देश्य: पशुओं से मनुष्यों में तथा मनुष्यों से पशुओं में फैलने वाली बीमारियों (Zoonotic Diseases / Zoonoses) के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा टीकाकरण (Vaccination), स्वच्छता (Hygiene), जिम्मेदार पशु देखभाल (Responsible Animal Care), खाद्य सुरक्षा (Food Safety) और पर्यावरणीय स्वच्छता (Environmental Hygiene) जैसे निवारक उपायों को बढ़ावा देना | यह दिवस 1885 में लुई पाश्चर (Louis Pasteur) द्वारा रेबीज़ (Rabies) का पहला सफल टीका लगाए जाने की ऐतिहासिक घटना की स्मृति में मनाया जाता है। अनुमानतः 60% संक्रामक रोग (Infectious Diseases) तथा 75% तक उभरते संक्रामक रोग (Emerging Infectious Diseases) जूनोटिक मूल के होते हैं। प्रमुख जूनोटिक रोगों में रेबीज़ (Rabies), कोविड-19 (COVID-19), बर्ड फ्लू (Bird Flu / Avian Influenza), स्वाइन फ्लू (Swine Flu / H1N1), इबोला वायरस रोग (Ebola Virus Disease) तथा लाइम रोग (Lyme Disease) शामिल हैं।

  • 6

    UNCTAD के उपभोक्ता संरक्षण कानून एवं नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र की अध्यक्षता निधि खरे करेगा|

    भारत 6 से 8 जुलाई 2026 तक स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित पैलेस दे नासियों (Palais des Nations, Geneva, Switzerland) में आयोजित संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास (United Nations Trade and Development - UNCTAD) द्वारा आयोजित उपभोक्ता संरक्षण कानून एवं नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह (Intergovernmental Group of Experts on Consumer Protection Law and Policy) के नौवें सत्र (Ninth Session) की अध्यक्षता करेगा। इस सत्र की अध्यक्षता उपभोक्ता मामले विभाग (Department of Consumer Affairs) की सचिव निधि खरे करेंगी। इस सत्र में सदस्य देश, अंतरराष्ट्रीय संगठन, उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (Consumer Protection Authorities), शैक्षणिक संस्थान तथा अन्य हितधारक (Stakeholders) भाग लेंगे और उपभोक्ता संरक्षण कानून एवं नीति से जुड़े उभरते मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। सत्र की प्रमुख विशेषताओं में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) द्वारा दिसंबर 2025 में अपनाए गए संयुक्त राष्ट्र उपभोक्ता उत्पाद सुरक्षा सिद्धांत (United Nations Principles for Consumer Product Safety) का औपचारिक शुभारंभ तथा “सिद्धांत क्यों मायने रखते हैं (Why the Principles Matter)” विषय पर एक उच्च स्तरीय फायरसाइड चैट (High-level Fireside Chat) शामिल है। उद्देश्य: वैश्विक स्तर पर उपभोक्ता सुरक्षा मानकों को मजबूत करने और प्रभावी उपभोक्ता संरक्षण नीतियों को बढ़ावा देना |

  • 7

    'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' की आधारशिला भोपाल में रखी गई है|

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के सतगढ़ी में 'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क (Dr. Shyama Prasad Mukherjee Smart Industrial Park)' की आधारशिला रखी। लगभग 173 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाला यह औद्योगिक पार्क 'वर्क-लिव-ग्रो (Work-Live-Grow)' मॉडल पर आधारित होगा। इसमें आधुनिक औद्योगिक अवसंरचना, आईटी (IT) एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence - AI) आधारित सुविधाएँ, लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग कॉम्प्लेक्स विकसित किए जाएंगे। इस पार्क में हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग (High-value Manufacturing), गारमेंट्स, टॉय उद्योग, आईटी तथा एआई से जुड़े उद्योग स्थापित किए जाएंगे, जिससे 15,000 से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है।
    परियोजना की एक प्रमुख विशेषता लगभग 25 एकड़ में बनने वाला विश्वस्तरीय कन्वेंशन एवं एग्ज़ीबिशन सेंटर (Convention and Exhibition Centre) होगा, जिसकी क्षमता 10,000 से अधिक लोगों की होगी।

  • 8

    हिमाचल प्रदेश के सीबकथॉर्न (छरमा) को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग दिया गया है|

    हिमाचल प्रदेश राज्य के आठ पारंपरिक उत्पादों (Traditional Products) को आधिकारिक रूप से भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication - GI) के रूप में पंजीकृत किया गया है। इन उत्पादों में स्पीति का सीबकथॉर्न/छरमा (Seabuckthorn/Chharma), चंबा का सलूनी सफेद मक्का (Salooni Safed Makka – White Maize) एवं चंबा धातु कला (Chamba Metal Art), सिरमौर की सिरमौरी लोइया (Sirmauri Loiya – Traditional Woollen Gown), किन्नौर की किन्नौरी टोपी (Kinnauri Topi), किन्नौरी सेब (Kinnauri Apple), किन्नौरी आभूषण (Kinnauri Jewellery) तथा मंडी का पारंपरिक व्यंजन सेपुवड़ी (Sepuvadi) शामिल हैं। इन नए पंजीकरणों के साथ हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (Himachal Pradesh Council for Science, Technology & Environment – HIMCOSTE) के माध्यम से राज्य के कुल 17 पारंपरिक उत्पादों को GI टैग प्राप्त हो चुका है। राज्य सरकार अब चार अन्य स्वदेशी उत्पादों के लिए भी GI पंजीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। इनमें चंबा के पांगी क्षेत्र का भोट जौ (Bhot Jau – Barley), चंबा चुख (Chamba Chukh), भरमौर क्षेत्र का प्लेक्ट्रैंथस शहद (Plectranthus Honey) तथा सिरमौर अदरक (Sirmaur Ginger) शामिल हैं।

  • 9

    उत्तर कोरिया ने 5,000 टन के युद्धपोत 'कांग कोन' पर परमाणु क्षमता वाली क्रूज़ मिसाइल का परीक्षण किया है|

    उत्तर कोरिया (North Korea) के नेता किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने 5,000 टन क्षमता वाले नए विध्वंसक युद्धपोत (Destroyer) कांग कॉन (Kang Kon) पर परमाणु क्षमता वाली क्रूज़ मिसाइल (Nuclear-capable Cruise Missile) सहित विभिन्न हथियार प्रणालियों के परीक्षणों की निगरानी की। यह युद्धपोत वर्ष 2025 एक असफल जलावतरण (Launch Ceremony) के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद इसकी मरम्मत की गई। परीक्षणों के दौरान रणनीतिक क्रूज़ मिसाइल (Strategic Cruise Missile) का प्रक्षेपण, मुख्य तोप (Main Gun) एवं स्वचालित तोपों (Automatic Cannons) की फायरिंग, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली (Electronic Warfare Systems) का परीक्षण तथा लक्ष्य पहचान (Target Detection) और सूचना प्रसंस्करण क्षमता (Information Processing Capability) का आकलन किया गया। ये परीक्षण ऐसे समय में हुए हैं जब जून 2026 में उत्तर कोरिया ने अपना पहला 5,000 टन का विध्वंसक युद्धपोत ‘चोए ह्योन (Choe Hyon)’ औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल किया था। चोए ह्योन को पहली बार अप्रैल 2025 में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया गया था।

     

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top