07 April Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (07 April 2026)

 

  1. हाल ही में दिवंगत गिल्बर्टसन संगमा का संबंध किस खेल से था? फुटबॉल
  2. हाल ही में 2026 एबेल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? गेर्ड फाल्टिंग्स 
  3. हाल ही में कोफोर्ज ने अपना मुख्य संचालन अधिकारी (COO) किसे नियुक्त किया है? सुनील फर्नांडिस 
  4. हाल ही में 8वें क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स 2026 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसने जीता है? विशाल जेठवा 
  5. हाल ही में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी है? दिव्या सिंह 
  6. हाल ही में किस उच्च न्यायालय ने कोर्टरूम निर्णयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल पर रोक लगाई है? गुजरात उच्च न्यायालय 
  7. हाल ही में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने किसके साथ साझेदारी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्किल सेंटर स्थापित किया है? माइक्रोसॉफ्ट 
  8. हाल ही में आईपीएल में 200 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज कौन बने हैं? भुवनेश्वर कुमार 
  9. हाल ही में चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार किसने जीता है? आदित्य धर 
  10. हाल ही में किस हवाई अड्डे को वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) से स्टेज-1 पर्यावरणीय मंजूरी मिली है? श्री जगन्नाथ इंटरनेशनल हवाई अड्डा

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

  • 1

    हाल ही में दिवंगत गिल्बर्टसन संगमा का संबंध फुटबॉल से था|

    असम के फुटबॉलर गिलबर्टसन संगमा, जिन्हें 'गोल्डन बूट वाला खिलाड़ी (Golden Boot Player)' कहा जाता था, का 71 वर्ष की आयु में गुवाहाटी में निधन हो गया है| वह असम पुलिस की फुटबॉल टीम में शामिल हुए| 1973 में, उन्होंने केरल के कोच्चि में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में राज्य टीम का प्रतिनिधित्व किया| वह राज्य पुलिस टीम का हिस्सा थे और उन्होंने संतोष ट्रॉफी (Santosh Trophy) में कई सत्र तक असम का प्रतिनिधित्व भी किया था| उन को 1970 के दशक के मध्य में इंडोनेशिया और थाईलैंड में खेले गए तीन अंतर्राष्ट्रीय मैत्री मैचों के लिए भारतीय टीम में भी चुना गया था| फुटबॉल में उनके योगदान के लिए 2022 में उन को असम सौरभ पुरस्कार (Assam Saurabh Award) से सम्मानित किया गया, जो राज्य का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है|

  • 2

    हाल ही में 2026 एबेल पुरस्कार से गेर्ड फाल्टिंग्स को सम्मानित किया गया है|

    2026 एबेल पुरस्कार (2026 Abel Prize) से जर्मनी के बॉन में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर मैथमेटिक्स में निदेशक एमेरिटस (Max Planck Institute for Mathematics in Bonn, Germany) और बॉन विश्वविद्यालय (University of Bonn) में प्रोफेसर एमेरिटस गर्ड फाल्टिंग्स (Gerd Faltings) को सम्मनित किया जाएगा| वह यह पुरस्कार जीतने वाले पहले जर्मन गणितज्ञ (German mathematician) बने हैं| उन्हें यह पुरस्कार "अंक ज्यामिति (arithmetic geometry) में शक्तिशाली उपकरणों को पेश करने और मॉर्डेल और लैंग के दीर्घकालिक डायोफैंटाइन कंजेक्चर (Diophantine conjectures of Mordell and Lang) को हल करने के लिए" दिया गया, यह कार्य आधुनिक संख्या सिद्धांत और बीजगणितीय ज्यामिति के कुछ हिस्सों को पुनर्गठित करने वाला था| इसे "गणित का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize of Mathematics)" कहा जाता है| एबेल पुरस्कार नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स (Norwegian Academy of Science and Letters) द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है और नॉर्वे के राजा द्वारा प्रस्तुत किया जाता है|

  • 3

    हाल ही में कोफोर्ज ने अपना मुख्य संचालन अधिकारी (COO) सुनील फर्नांडिस को नियुक्त किया है|

    कोफोर्ज (Coforge), एक अग्रणी एआई-नेटिव इंजीनियरिंग सेवा फर्म, ने सुनील फर्नांडीस को मुख्य संचालन अधिकारी (Chief Operating Officer COO) के पद पर पदोन्नत किया है| पहले उन्होंने कार्यकारी उपाध्यक्ष और ग्लोबल डिलीवरी हेड के रूप में सेवा दी, अब वे वैश्विक डिलीवरी के साथ-साथ प्रशासन, सुविधाओं और आंतरिक आईटी सेवाओं सहित प्रमुख परिचालन कार्यों की निगरानी करेंगे|

  • 4

    हाल ही में 8वें क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स 2026 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार विशाल जेठवा ने जीता है|

    8वें क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स 2026 (8th Critics' Choice Awards 2026) विजेता: फ़ीचर फिल्में (Feature Films):
    सर्वश्रेष्ठ फिल्म: होमबाउंड (Homebound), सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: होमबाउंड के लिए नीरज घायवान, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: होमबाउंड के लिए विशाल जेठवा , सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: आगरा के लिए प्रियंका बोस
    सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: बाइसन कालामादन के लिए पशुपति
    सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: होमबाउंड के लिए शालिनी वत्सा सर्वश्रेष्ठ लेखन: सबार बोन्डा (कैक्टस पीयर्स) के लिए रोहन परशुराम कनावड़े|

  • 5

    हाल ही में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला दिव्या सिंह बनी है|

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की दिव्या सिंह 14 दिनों में साइकिल चलाकर काठमांडू से एवरेस्ट बेस कैंप (Everest Base Camp), लगभग 5,364 मीटर की ऊँचाई पर स्थित, तक पहुची है| इसी के साथ वह साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी है|

  • 6

    हाल ही में गुजरात उच्च न्यायालय ने कोर्टरूम निर्णयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल पर रोक लगाई है|

    गुजरात उच्च न्यायालय (Gujarat High Court) ने एक नीति जारी की है जो किसी भी प्रकार के निर्णय, तर्क, या न्यायनिर्माण की तैयारी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence (AI) के उपयोग पर रोक लगाती है| यह नीति, जिसे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश विक्रम नाथ द्वारा पेश किया गया, सभी न्यायिक अधिकारियों, कोर्ट स्टाफ, कानूनी सहायक, इंटर्न और हाईकोर्ट, जिला न्यायपालिका और संबद्ध संस्थाओं में पैरालिगल स्वयंसेवकों (para-legal volunteers) पर लागू होती है| इसमें जोर दिया गया है कि न्यायनिर्णय प्रक्रियाओं में, जिसमें न्यायिक निर्णय लेना (judicial decision-making), आदेश या निर्णय का मसौदा तैयार करना और साक्ष्यों का मूल्यांकन (evaluation of evidence) करना शामिल है, एआई का उपयोग नहीं किया जा सकता| यह न्यायाधीशों को उनके नाम पर जारी किए गए सभी आदेशों और निर्णयों के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराती है|

  • 7

    हाल ही में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्किल सेंटर स्थापित किया है|

    हाल ही में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (Chandigarh University) ने माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) कंपनी के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में एक अत्याधुनीक माइक्रोसॉफ्ट स्किल सेंटर (Microsoft Skill Center in Artificial Intelligence (AI)) स्थापित किया है| यह छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए AI और तकनीकी क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र प्रदान करता है| इसमें AI, ML, क्लाउड कंप्यूटिंग और उभरती तकनीकों में वास्तविक दुनिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण और लैब आधारित सीखना शामिल है|

  • 8

    हाल ही में आईपीएल में 200 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार बने हैं|

    हाल ही में भुवनेश्वर कुमार भारतीय प्रीमियर लीग (Indian Premier League (IPL) में 200 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बने हैं| उन्होनें यह उपलब्धि IPL 2026 के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच हुए मैच में, आयुष म्हात्रे (CSK) का विकेट लेकर हासिल की| IPL में उनका इकोनॉमी रेट 7.69 है, जो प्रभावशाली है, और वह लीग के सबसे लगातार गेंदबाजों में से एक रहे हैं, जिनके पास कई पांच विकेट के रिकॉर्ड और सबसे ज्यादा मेडन ओवर हैं| उनका करियर 16 सीज़न तक है, और उन्होंने विभिन्न टीमों, जिनमें पुणे वारियर्स इंडिया और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल हैं, के लिए 145 मैच खेले हैं|

  • 9

    हाल ही में चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार आदित्य धर ने जीता है|

    हाल ही में चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 (Chetak Screen Awards 2026) प्रदान किये गए है| विजेताओं की सूची-
    सर्वश्रेष्ठ फिल्म: होमबाउंड, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (Director): आदित्य धर (धुरंधर), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: रणवीर सिंह (धुरंधर), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: यामी गौतम (हक), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: अक्षय खन्ना (धुरंधर), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: शालिनी वत्स (होमबाउंड), सर्वश्रेष्ठ उभरता अभिनेता (Breakthrough Actor): अहान पांडे (सैयारा), सर्वश्रेष्ठ उभरती अभिनेत्री: अनीत पड्डा (सैयारा), सर्वश्रेष्ठ उभरते निर्देशक: शाज़िया इकबाल (धड़क 2)
    सर्वश्रेष्ठ गीत: सैयारा (टाइटल ट्रैक), सर्वश्रेष्ठ गीतकार: गुलजार (गुस्ताख इश्क़), सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक (Playback Singer): फहीम अब्दुल्लाह (सैयारा), सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका: श्रेया घोषाल (सैयारा)
    लैंगिक संवेदनशीलता के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Best Film for Gender Sensitivity): हक, सर्वश्रेष्ठ ओटीटी फिल्म: स्टोलन
    सर्वश्रेष्ठ ओटीटी अभिनेता: अभिषेक बनर्जी (स्टोलन)|

  • 10

    हाल ही में श्री जगन्नाथ इंटरनेशनल हवाई अड्डा को वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) से स्टेज-1 पर्यावरणीय मंजूरी मिली है|

    पुरी में प्रस्तावित श्री जगन्नाथ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Shree Jagannath International Airport) को वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) से वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम, 1980 (Van (Sanrakshan Evam Samvardhan) Adhiniyam, 1980) की धारा 2 (1) (ii) के तहत स्टेज-1 पर्यावरण मंजूरी (stage-1 environmental clearance) प्राप्त हुई है| इसमें पुरी जिला के पुरी वन प्रभाग में श्री जगन्नाथ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के निर्माण के लिए 27.88 हेक्टेयर वन भूमि के विचलन की अनुमति दी गई है|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top