- हाल ही में चर्चा में रही “एपिकोकम इंडिकम” क्या है? फाइटोपैथोजेनिक कवक
- हाल ही में कौन सा राज्य सुप्रीम कोर्ट के ‘सम्मानपूर्वक मरने का अधिकार’ फैसले को लागू करने वाला पहला राज्य बना है? कर्नाटक
- हाल ही में, 38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का आयोजन कहाँ किया जाएगा? हरियाणा
- हाल ही में, 24वीं मेडलैब मिडिल ईस्ट प्रदर्शनी का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? दुबई
- हाल ही में चर्चा में रही “एलेटेरिया फेसिफेरा और एलेटेरिया ट्यूलिपिफेरा” क्या है? इलायची
- हाल ही में बजट 2025 में परमाणु ऊर्जा मिशन के लिए कितने करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं? 20,000 करोड़ रुपये
- हाल ही में बार्ट डी वेवर किस देश के प्रधानमंत्री बने हैं? बेल्जियम
- हाल ही में, संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एकुवेरिन’ के 13वें संस्करण की शुरुआत कहाँ की गई है? मालदीव
- हाल ही में, एशिया की सबसे तेज हाफ मैराथन में लावण्या का नाम दूसरी बार एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया, वह किस राज्य से है? हरियाणा
- हाल ही में श्रीमंत झा ने वर्ल्ड पैरा-आर्म रेसलिंग कप 2025 में कौन सा पदक जीता है? रजत पदक
05 February Current Affairs Rojgar With Ankit 2025
1
चर्चा में रही "एपिकोकम इंडिकम" यह एक फाइटोपैथोजेनिक कवक है|
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (Banaras Hindu University) के शोधकर्ताओं ने फाइटोपैथोजेनिक कवक (phytopathogenic fungi), एपिकोकम इंडिकम (Epicoccum indicum) की एक नई प्रजाति की पहचान की है| यह खोज क्राइसोपोगोन ज़िज़ानियोइड्स (Chrysopogon zizanioides), जिसे आमतौर पर वेटिवर या खस (vetiver or khus) कहा जाता है, को प्रभावित करने वाली एक उभरती हुई पत्ती धब्बा बीमारी से जुड़ी है|
2
कर्नाटक सुप्रीम कोर्ट के ‘सम्मानपूर्वक मरने का अधिकार’ फैसले को लागू करने वाला पहला राज्य बना है|
कर्नाटक सरकार ने सम्मानजनक मृत्यु (honorable death) के अनुरोधों (Requests) को सुविधाजनक (convenient) बनाने के लिए राज्य के अस्पतालों में मेडिकल बोर्ड (medical boards) स्थापित करने का निर्देश दिया है| यह निर्णय 2023 (Decision 2023) के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के निर्णय पर आधारित है, जिसमें कहा गया था कि संविधान के अनुच्छेद 21 (Article 21) के तहत जीवन के अधिकार (right to life) में सम्मान के साथ मरने का अधिकार (right to die with dignity) भी शामिल है| जीवन रक्षक उपचार (life-saving treatment) को रोकने या वापस लेने के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय ने उन असाध्य रोगियों (terminally ill patients) को 'सम्मान के साथ मरने का अधिकार' प्रदान किया है, जिनके ठीक होने की कोई उम्मीद नहीं है या जो लगातार निष्क्रिय अवस्था में हैं और अब जीवन रक्षक उपचार से लाभान्वित नहीं हो रहे हैं|
3
कमलिनी गुनेलान, आयुषी शुक्लाष, गोंगाडी त्रिशा और वैष्णवी शर्मा क्रिकेटर को ICC U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 टीम ऑफ द टूर्नामेंट के बेस्ट XI में शामिल किया गया है|
ICC U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 (ICC U19 Women's T20 World Cup 2025) में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता है| चार भारतीय खिलाड़ियों को ICC U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 टीम ऑफ द टूनार्मेंट के बेस्ट XI (Best XI of the Team of the Tournament) में शामिल किया गया है- गोंगाडी त्रिशा, कमलिनी गुनेलान, आयुषी शुक्ला और वैष्णवी शर्मा
4
38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का आयोजन हरियाणा में किया जाएगा|
38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले (38th Surajkund International Crafts Fair) का आयोजन 7 फरवरी से 23 फरवरी तक हरियाणा के फरीदाबाद में किया जाएगा|
थीम स्टेट (Theme State): उड़ीसा और मध्य प्रदेश
भागीदार देश (Partner Countries): बिम्सटेक (BIMSTEC)-बांग्लादेश, भूटान, इंडिया,म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका व थाईलैंड
कल्चरल पार्टनर (Cultural Partner): नॉर्थ ईस्ट हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन (Northeast Handloom and Handicraft Association)
सूरजकुंड मेले की शुरुआत साल 1987 में हुई थी|
5
24वीं मेडलैब मिडिल ईस्ट प्रदर्शनी का आयोजन दुबई में किया जा रहा है|
मेडलैब मिडिल ईस्ट (MedLab Middle East) का 24वां संस्करण (24th Edition,), MENA क्षेत्र की सबसे बड़ी चिकित्सा प्रयोगशाला प्रदर्शनी और सम्मेलन (medical laboratory exhibition and conference) का आयोजन 3-6 फरवरी तक दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (Dubai World Trade Centre) में किया जा रहा है| इसका आयोजन इंफॉर्मा मार्केट्स लंदन, यूके (Informa Markets (London, UK)) द्वारा किया जा रहा है|
थीम: ‘कल के भविष्य के लिए आज की चिकित्सा प्रयोगशालाओं को सशक्त बनाना (Empowering today’s medical labs for tomorrow’s future)’
इसमें 40 देशों के 800 से अधिक प्रदर्शक और 20,000 आगंतुक भाग ले रहे हैं. इनमें भारत की 62 कंपनियां भी शामिल हैं|
6
चर्चा में रही "एलेटेरिया फेसिफेरा और एलेटेरिया ट्यूलिपिफेरा" यह एक इलायची है|
शोधकर्ताओं (Researchers) की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने एलेटेरिया कार्डामोमम- हरी इलायची (Elettaria cardamomum- green cardamom), की छह प्रजातियों की पहचान की है| इनमें से चार प्रजातियों (Four species) को पहले एक अलग वंश, अल्पिनिया (genus- Alpinia) के अंतर्गत रखा गया था| केरल के पश्चिमी घाट में दो नई प्रजातियाँ - एलेटारिया फेसिफेरा और एलेटारिया ट्यूलिपिफेरा (Elettaria facifera and Elettaria tulipifera) खोजी गईं|
एलेटारिया फेसिफेरा: इसे पेरियार टाइगर रिजर्व, इडुक्की (Periyar Tiger Reserve, Idukki) जिले में पाया गया|
इसे स्थानीय रूप से मन्नान जनजाति द्वारा 'वाई नोकी एलम (vai noki elam)' कहा जाता है|
पहचान- खुले मुँह के आकार का फल
एलेटेरिया ट्यूलिपिफेरा: इसे अगस्त्यमलाई हिल्स, तिरुवनंतपुरम और मुन्नार, इडुक्की (Agasthyamalai Hills, Thiruvananthapuram and Munnar, Idukki) में पाया गया|
पहचान- ट्यूलिप के आकार का फूल जिसमें बड़े, लाल रंग के पत्ते होते हैं|
7
बजट 2025 में परमाणु ऊर्जा मिशन के लिए 20,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं|
केंद्रीय वित्त मंत्री (Union Finance Minister) निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में छोटे मॉडुलर रिएक्टरों (small modular reactors SMR) में अनुसंधान एवं विकास (research and development R&D) के लिए 20,000 करोड़ रुपये के परमाणु ऊर्जा मिशन (nuclear power mission) की घोषणा की है|
लक्ष्य: 2033 तक में कम से कम पांच रिएक्टर चालु करना और 2047 तक 100 गीगावाट स्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता
वर्तमान में, भारत में 462 गीगावाट बिजली उत्पादन क्षमता है, जिसमें आठ गीगावाट परमाणु ऊर्जा (nuclear power) शामिल है|
8
बार्ट डी वेवर बेल्जियम के प्रधानमंत्री बने हैं|
बार्ट डी वेवर (Bart De Wever) ने बेल्जियम (Belgium) के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है| उन्होनें कार्यवाहक प्रधानमंत्री (acting Prime Minister) अलेक्जेंडर डि क्रू (Alexander De Croo) की जगह ली|
9
संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एकुवेरिन’ के 13वें संस्करण की शुरुआत मालदीव में की गई है|
भारतीय सेना (Indian Army) और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बलों (Maldives National Defence Forces (MNDF)) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एकुवेरिन (joint military exercise ‘Ekuverin’)’ के 13वें संस्करण की मेजबानी मालदीव (Maldives) द्वारा 2-15 फरवरी 2025 तक की जा रही है| एकुवेरिन अभ्यास का 12वां संस्करण 11-24 जून 2023 तक उत्तराखंड के चौबटिया में आयोजित किया गया था| धिवेही भाषा (Dhivehi) में एकुवेरिन का अर्थ "मित्र" है, यह अभ्यास 2009 में शुरू हुआ था| यह द्विवार्षिक अभ्यास (biennial exercise) भारत और मालदीव में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है|
10
एशिया की सबसे तेज हाफ मैराथन में लावण्या का नाम दूसरी बार एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया, वह हरियाणा से है|
हरियाणा की 11 वर्षीय एथलीट लावण्या ने एशिया की सबसे तेज हाफ मैराथन (Asia's fastest half marathon) में 21.10 किलोमीटर दूरी बिना रुके 2 घंटे 3 मिनट में पूरी कर दूसरी बार एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड (Asia Book of Records) में नाम दर्ज कराया| इससे पहले लावण्या और उनके भाई हार्दिक ने यह मैराथन 2 घंटे 4 मिनट और 18 सेकंड में पूरी की थी. तब उनका नाम इंडिया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था|
Responses