05 February Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today ( 05 February 2026)

 

1. हाल ही में विश्व कैंसर दिवस 2026 कब मनाया गया है? 4 फरवरी
2. हाल ही में किस देश की सरकार 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है? स्पेन
3. वर्ष 2027 में एशियन राइफल और पिस्टल चैंपियनशिप की मेजबानी कौन-सा देश करेगा? भारत
4. हाल ही में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल बैठक में हिस्सा लेने के लिए किस देश की यात्रा पर गए हैं? संयुक्त राज्य अमेरिका
5. हाल ही में नौसेना आयुध महानिदेशक (DGO(NA)) के रूप में कार्यभार किसने ग्रहण किया है? दिवाकर जयंत
6. हाल ही में स्वच्छता पखवाड़ा पुरस्कार 2025 के तहत किस बंदरगाह प्राधिकरण को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण
7. हाल ही में मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है? युमनाम खेमचंद सिंह
8. हाल ही में गोवा बुक फेस्टिवल 2026 का उद्घाटन किसने किया है? प्रमोद सावंत
9. हाल ही में आंध्र प्रदेश ने महिला उद्यमियों के लिए विशेष औद्योगिक पार्क स्थापित करने के लिए किसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? फिक्की लेडीज़ ऑर्गनाइजेशन
10. हाल ही में भारत का पहला क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) सह-ब्रांडेड रूपे क्रेडिट कार्ड किस ग्रामीण बैंक ने लॉन्च किया है? त्रिपुरा ग्रामीण बैंक

 

 

  • 1

    हाल ही में विश्व कैंसर दिवस 2026 4 फरवरी को मनाया गया है|

    विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है| वर्ष 2026 की थीम: "यूनाइटेड बाय यूनिक (United by Unique)" | यह पहल 2025 से 2027 तक चलने वाले तीन साल के अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और कार्रवाई करना है| उद्देश्य: कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाना, प्रारंभिक पहचान, रोकथाम और गुणवत्ता वाली देखभाल तक समान पहुंच के महत्व पर जोर देना | विश्व कैंसर दिवस पहली बार 4 फरवरी 2000 को न्यू मिलेनियम के लिए विश्व कैंसर विरोधी शिखर सम्मेलन (World Summit Against Cancer for the New Millennium) के दौरान पेरिस में मनाया गया था|

  • 2

    हाल ही में स्पेन की सरकार 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है|

    स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज (Spanish Prime Minister Pedro Sanchez) ने दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन (World Government Summit in Dubai) में घोषणा की कि उनकी सरकार ऑनलाइन सुरक्षा और हानिकारक डिजिटल सामग्री के बारे में चिंताओं के कारण 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (social media platforms) पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है| पहले, डेनमार्क (Denmark) ने 15 वर्ष से कम उम्र के लोगों को सोशल मीडिया से रोकने की योजना की घोषणा की थी, जबकि फ्रांस (France) इसी तरह की पाबंदियों को लागू करने की दिशा में काम कर रहा है|

  • 3

    वर्ष 2027 में एशियन राइफल और पिस्टल चैंपियनशिप की मेजबानी भारत देश करेगा|

    एशियन शूटिंग कॉन्फेडरेशन (Asian Shooting Confederation) ने घोषणा की कि भारत वर्ष 2027 में एशियन राइफल और पिस्टल चैंपियनशिप (Asian Rifle and Pistol Championships) की मेजबानी करेगा| यह 1 से 10 दिसंबर तक डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी| इस प्रतियोगिता के दौरान लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 (2028 Los Angeles Olympics) के लिए एशिया के आठ कोटा स्थान (Asian quota places) दिए जाएंगे|

  • 4

    हाल ही में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल बैठक में हिस्सा लेने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर गए हैं|

    हाल ही में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल बैठक (Critical Minerals Ministerial Meeting) में हिस्सा लेने के लिए 2 से 4 फरवरी तक संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) की यात्रा पर गए हैं| वह 4 फरवरी को अमेरिका के राज्य सचिव मार्को रुबियो द्वारा आयोजित क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल बैठक में भाग लेंगे| भारत सेमीकंडक्टर्स और एआई तकनीक के लिए सुरक्षित वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (global supply chains for semiconductors and AI technology) बनाने की अमेरिकी मुख्य पहल, पैक्स सिलिका (Pax Silica), में भी शामिल होने की उम्मीद है|

  • 5

    हाल ही में नौसेना आयुध महानिदेशक (DGO(NA)) के रूप में कार्यभार दिवाकर जयंत ने ग्रहण किया है|

    दिवाकर जयंत ने 2 फरवरी 2026 को रक्षा मंत्रालय के नौसेना मुख्यालय में नौसेना आयुध महानिदेशक (Director General of Naval Armament (DGONA)) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है| उन्होनें पी. उपाध्याय का स्थान लिया, जो 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए|

  • 6

    हाल ही में स्वच्छता पखवाड़ा पुरस्कार 2025 के तहत पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

    पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (MoPSW) की ओर से आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा पुरस्कार 2025 (Swachhata Pakhwada Awards 2025) में पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण (Paradip Port Authority (PPA)) को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया| यह पुरस्कार 3 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रदान किया |

  • 7

    हाल ही में मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में युमनाम खेमचंद सिंह ने शपथ ली है|

    भारतीय संविधान के अनुच्छेद 356 की धारा (2) (Section 2 of Article 356 of the Indian Constitution) द्वारा प्रदानित शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत की राष्ट्रपति ने 4 फरवरी 2026 से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन (President's Rule) समाप्त कर दिया| NDA विधायिका दल के नेता युमनाम खेमचंद सिंह ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है| मणिपुर में राष्ट्रपति शासन 13 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद लगाया गया था|

  • 8

    हाल ही में गोवा बुक फेस्टिवल 2026 का उद्घाटन प्रमोद सावंत ने किया है|

    गोवा बुक फेस्टिवल 2026 (Goa Book Festival 2026) का आयोजन 4 से 8 फरवरी तक पणजी में भाऊसाहेब दयानंद बंदोदकर मैदान में किया जा रहा है| इसका उद्घाटन गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने किया है|

  • 9

    हाल ही में आंध्र प्रदेश ने महिला उद्यमियों के लिए विशेष औद्योगिक पार्क स्थापित करने के लिए फिक्की लेडीज़ ऑर्गनाइजेशन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

    आंध्र प्रदेश सरकार महिलाओं उद्यमियों के लिए 30 एकड़ का विशेष औद्योगिक पार्क (industrial park for women entrepreneurs) स्थापित करेगी| इसके लिए आंध्र प्रदेश आर्थिक विकास बोर्ड (Andhra Pradesh Economic Development Board) और भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंडल की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन (फिक्की लेडीज़ ऑर्गनाइजेशन) (Ladies Organization of the Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry, FICCI Ladies Organization) के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित किया गया| इस पार्क को विशेष रूप से महिलाओं उद्यमियों के लिए विकसित किया जाएगा, जो FICCI-FLO की सदस्य हों|

  • 10

    हाल ही में भारत का पहला क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) सह-ब्रांडेड रूपे क्रेडिट कार्ड त्रिपुरा ग्रामीण बैंक ने लॉन्च किया है|

    त्रिपुरा ग्रामीण बैंक (Tripura Gramin Bank (TGB)) ने भारत का पहला क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) सह-ब्रांडेड रूपे क्रेडिट कार्ड (Regional Rural Bank (RRB) co-branded RuPay Credit Card) लॉन्च किया है| TGB ने यह अपने प्रायोजक बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank (PNB) के साथ साझेदारी में लॉन्च किया है| पंजाब नेशनल बैंक 8 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का प्रायोजक है|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top