04 February Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today ( 04 February 2026)

 

1. हाल ही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का नया मुख्य महाप्रबंधक किसे नियुक्त किया गया है? सर्वेश रंजन
2. हाल ही में फ्यूचर वॉरफेयर कोर्स का कौन-सा संस्करण शुरू हुआ है? तीसरा
3. हाल ही में सिंगापुर एयर शो 2026 में भारतीय वायु सेना की कौन-सी टीम भाग ले रही है? सारंग एरोबैटिक टीम
4. हाल ही में 6वीं बैडमिंटन टीम एशिया चैंपियनशिप 2026 कहाँ शुरू हुई है? चीन
5. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भारत की यात्रा पर आएंगे? सेशेल्स
6. हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने किसे ‘मिनीरत्न’ श्रेणी-I का दर्जा देने की मंजूरी दी है? यंत्र इंडिया लिमिटेड
7. हाल ही में वॉइस-आधारित बिलिंग एजेंट ‘पिल्लू AI’ किसने लॉन्च किया है? आंध्र प्रदेश
8. हाल ही में जियोसाइंसेज़ में 2026 का क्राफूर्ड प्राइज़ किसे प्रदान किया जाएगा? वीरभद्रन रामनाथन
9. हाल ही में एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में बोर्ड-स्तरीय एचआर पद संभालने वाली पहली महिला कौन बनी हैं? निवेदिता दुबे
10. हाल ही में आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर क्या किया गया है? श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    हाल ही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का नया मुख्य महाप्रबंधक सर्वेश रंजन को नियुक्त किया गया है|

    हाल ही में सर्वेश रंजन को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) का नया मुख्य महाप्रबंधक (Chief General Manager) नियुक्त किया गया है| उन्होनें भास्कर राव कारे का स्थान लिया है| मुख्य महाप्रबंधक (CGM) के रूप में कार्यरत भास्कर राव कारे 31 जनवरी 2026 को बैंक की सेवाओं से सेवानिवृत्त हो गए है|

  • 2

    हाल ही में सरस मेले के विस्तृत संस्करण का आयोजन जम्मू और कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन कर रहा है|

    जम्मू और कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन (Jammu and Kashmir Rural Livelihood Mission (JKRLM) 31 जनवरी से 9 फरवरी, 2026 तक कला केन्द्र, जम्मू में "सरस मेला का एक विस्तृत संस्करण (expansive edition of the Saras Mela)" आयोजित कर रहा है| उद्देश्य (Objective): ग्रामीण जम्मू और कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक शिल्प को प्रदर्शित करना |

  • 3

    हाल ही में सिंगापुर एयर शो 2026 में भारतीय वायु सेना की सारंग एरोबैटिक टीम भाग ले रही है|

    सिंगापुर एयर शो 2026 (Singapore Air Show 2026) का आयोजन 3 से 8 फरवरी तक चांगी एग्जीबिशन सेंटर (Changi Exhibition Centre) में किया जा रहा है| यह एशिया के प्रमुख द्विवार्षिक एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी कार्यक्रम है| इसमें भारतीय वायु सेना (Indian Air Force (IAF) की सारंग एरोबैटिक टीम (Sarang Aerobatic Team) स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ‘ध्रुव’ (Advanced Light Helicopter (ALH) 'Dhruv') के साथ भाग ले रही है| सारंग एरोबैटिक टीम का गठन वर्ष 2005 में किया गया था और यह पांच अत्याधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) से सुसज्जित है|

  • 4

    हाल ही में 6वीं बैडमिंटन टीम एशिया चैंपियनशिप 2026 चीन में शुरू हुई है|

    6वीं बैडमिंटन टीम एशिया चैंपियनशिप 2026 (6th Badminton Team Asia Championships 2026) का आयोजन 3- 8 फरवरी तक चीन के किंगदाओ (Qingdao, China) में किया जा रहा है| भारतीय टीम: भारतीय महिला टीम- तन्वी शर्मा, उन्‍नति हुड्डा, मालविका बंसोड और त्रिशा जॉली तथा गायत्री गोपीचंद की जोडी
    भारतीय पुरुष टीम- लक्ष्‍य सेन, एच एस प्रणय, किदांबी श्रीकांत तथा सात्विकसाईंराज रंडी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोडी|

  • 5

    हाल ही में सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भारत की यात्रा पर आएंगे|

    सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी (Seychelles President Patrick Herminie) 5 से 10 फरवरी तक भारत की यात्रा पर आयेंगे| अक्टूबर, 2025 में पदभार ग्रहण करने के बाद से यह उनका पहला भारत दौरा होगा| भारत- सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है| वह नई दिल्‍ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय तथा पारस्परिक हित के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे|

  • 6

    हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने यंत्र इंडिया लिमिटेड को ‘मिनीरत्न’ श्रेणी-I का दर्जा देने की मंजूरी दी है|

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यंत्र इंडिया लिमिटेड (Yantra India Limited (YIL) को 'मिनीरत्न' श्रेणी-I (‘Miniratna’ Category-I status) का दर्जा देने की मंजूरी दे दी है| इस से YIL के बोर्ड को सरकार की मंजूरी के बिना नए प्रोजेक्ट, आधुनिकीकरण, उपकरण खरीद आदि पर 500 करोड़ रुपये तक का पूंजीगत व्यय करने का अधिकार प्राप्त हो गया है| YILने स्थापना के बाद से, 2021-22 (दूसरी छमाही) में 956.32 करोड़ रुपये की बिक्री से वित्त वर्ष 2024-25 में 3,108.79 करोड़ रुपये तक की उल्‍लेखनीय वृद्धि शामिल है| सरकार ने पूर्ववर्ती आयुध कारखाना बोर्ड (Ordnance Factory Board (OFB) का निगमीकरण करके सात नए रक्षा उपक्रमों (DPSUs) का गठन किया था| YIL नवगठित अनुसूची 'ए' के ​​डीपीएसयू में से एक है, जो रक्षा उत्पादन विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत है|

  • 7

    हाल ही में वॉइस-आधारित बिलिंग एजेंट ‘पिल्लू AI’ आंध्र प्रदेश ने लॉन्च किया है|

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक वॉइस-आधारित बिलिंग और लेखांकन एजेंट - ‘पिल्लू AI’ (Pilloo AI- voice-based billing and accounting agent) लॉन्च किया है|  यह आंध्र प्रदेश में छोटे व्यवसायों के लिए लेखांकन को सरल बनाता है| यह उपयोगकर्ताओं को केवल अपनी मातृभाषा में बोलकर चालान बनाने, लेनदेन रिकॉर्ड करने, रिपोर्ट तैयार करने और खातों का प्रबंधन करने की सुविधा देता है, इसके लिए किसी लेखांकन विशेषज्ञता या जटिल सॉफ़्टवेयर (accounting expertise or complex software) की आवश्यकता नहीं है|

  • 8

    हाल ही में जियोसाइंसेज़ में 2026 का क्राफूर्ड प्राइज़ वीरभद्रन रामनाथन को प्रदान किया जाएगा|

    वीरभद्रन रामनाथन, भारतीय मूल के अमेरिकी जलवायु वैज्ञानिक (climate scientist), को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज़ (Royal Swedish Academy of Sciences) द्वारा 2026 का क्राफोर्ड पुरस्कार (जियोसाइंसेज़ में) (2026 Crafoord Prize in Geosciences) प्रदान किया गया है| इस पुरस्कार को अक्सर 'जियोसाइंसेज़ का नोबेल पुरस्कार (Nobel of Geosciences)' कहा जाता है|

  • 9

    हाल ही में एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में बोर्ड-स्तरीय एचआर पद संभालने वाली पहली महिला निवेदिता दुबे बनी हैं|

    निवेदिता दुबे हाल ही में एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airports Authority of India (AAI)) में बोर्ड-स्तरीय एचआर पद (Board-level HR position) संभालने वाली पहली महिला बनी हैं| उन्होंने मेंबर (मानव संसाधन Member (Human Resources) के रूप में अपना कार्यभार संभाला| इस से पहले, वह कोलकाता, एएआई में क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्वी क्षेत्र) (Regional Executive Director (Eastern Region), Kolkata, AAI) के रूप में सेवा दे रही थीं, जहां वह देश के 12 हवाई अड्डों का प्रबंधन कर रही थीं|

  • 10

    हाल ही में फ्यूचर वॉरफेयर कोर्स का तीसरा संस्करण शुरू हुआ है|

    तीनों भारतीय सेनाओं के लिए तीसरा फ्यूचर वॉरफेयर कोर्स (Future Warfare Course) नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में 2 से 25 फरवरी, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है| यह कोर्स एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय (Headquarters Integrated defence Staff) के तत्वावधान में और संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र (Centre for Joint Warfare Studies (CENJOWS) के सहयोग से संचालित किया जा रहा है| इस कार्यक्रम में भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना के अधिकारी, साथ ही रक्षा उद्योग के विशेषज्ञ भाग ले रहे है|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top