03 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (03 July 2026)

 

  1. हाल ही में लॉन्च की गई SHE-LEAPS मोबाइल एप्लिकेशन का विकास किसने किया है? डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन
  2. हाल ही में केंद्र सरकार ने कानपुर और कबरई के बीच कितने किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण को मंज़ूरी दी है? 117.7 किलोमीटर
  3. हाल ही में कहाँ पर हेलीकॉप्टरों के लिए देश की पहली निजी पॉइंट-इन-स्पेस (PinS) इंस्ट्रूमेंट एप्रोच प्रक्रिया को मंजूरी दी गई है? उंडावल्ली हेलीपोर्ट, आंध्र प्रदेश
  4. पहले ‘एनबीटी भूषण सम्मान’ से किसे सम्मानित किया जाएगा? प्रसून जोशी
  5. सोमनाथ घोष को किस देश में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है? मलेशिया
  6. भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (IFFM) का कौन-सा संस्करण आयोजित किया जाएगा? 17वाँ
  7. दक्षिण पश्चिमी वायु कमान का एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ किसे नियुक्त किया गया है? पी. वी. शिवानंद
  8. हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) किसे नियुक्त किया गया है? अनुपम मिश्रा
  9. संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (SDG) सूचकांक 2026 में भारत ने कौन-सी रैंकिंग हासिल की है? 94वीं
  10. आईसीसी पुरुष टी-20 अंतर्राष्ट्रीय बल्लेबाज़ी रैंकिंग में विश्व नंबर-1 स्थान किसने हासिल किया है? ईशान किशन

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    हाल ही में लॉन्च की गई SHE-LEAPS मोबाइल एप्लिकेशन का विकास डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन ने किया है|

    केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन, नई दिल्ली में शी-लीप्स (सेल्फ-हेल्प एंटरप्रेन्योर-आजीविका और समृद्धि और स्थिरता के लिए एंटरप्राइज एप्लीकेशन) SHE-LEAPS (Self-Help Entrepreneur-Livelihoods and Enterprise Application for Prosperity and Sustainability) का शुभारंभ किया। यह स्वयं सहायता समूहों (Self-Help Groups - SHGs) से जुड़ी ग्रामीण महिला उद्यमियों (Rural Women Entrepreneurs) को सशक्त बनाने के लिए विकसित एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म (Digital Platform) है। उद्देश्य: रोजगार सृजन (Livelihood Creation), उद्यम विकास (Enterprise Growth) तथा वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) को बढ़ावा देना | यह मंच कृषि और गैर-कृषि दोनों प्रकार के ग्रामीण उद्यमों को समर्थन देकर एक मजबूत और टिकाऊ ग्रामीण अर्थव्यवस्था के निर्माण में सहायता करेगा। SHE-LEAPS महिलाओं के लिए उद्यम स्थापना और प्रदर्शन निगरानी (Performance Tracking) हेतु एकीकृत मंच (Unified Platform) उपलब्ध कराता है। यह मंच रियल-टाइम उद्यम डेटा (Real-time Enterprise Data) संकलित करता है, जिससे ग्रामीण आर्थिक गतिविधियों की बेहतर निगरानी और विश्लेषण संभव हो सकेगा। इसके माध्यम से राज्य ग्रामीण आजीविका मिशनों (State Rural Livelihood Missions - SRLMs) को महिलाओं के उद्यमों की प्रगति का प्रभावी आकलन करने में सहायता मिलेगी।

  • 2

    हाल ही में केंद्र सरकार ने कानपुर और कबरई के बीच 117.7 किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण को मंज़ूरी दी है|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (Cabinet Committee on Economic Affairs - CCEA) ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India - NHAI) की 14,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें उत्तर प्रदेश में कानपुर –कबरई के बीच एक ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड राजमार्ग (Greenfield Access-Controlled Highway) तथा दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे को नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने वाली छह लेन सड़क सुरंग (Six-Lane Road Tunnel) शामिल है। कैबिनेट ने 7,145.14 करोड़ रुपये की लागत से 117.7 किलोमीटर लंबे चार लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण को मंजूरी दी है, जिसे भविष्य में छह लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा। यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग (ओ) कार्यक्रम [National Highways (O) Programme] के तहत बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (Build-Operate-Transfer - BOT Toll) मॉडल पर विकसित की जाएगी। इस कॉरिडोर से क्षेत्र के 16 आर्थिक केंद्र (Economic Nodes), 10 लॉजिस्टिक्स हब (Logistics Hubs) तथा 9 सामाजिक एवं पर्यटन स्थलों (Social and Tourism Destinations) तक बेहतर संपर्क उपलब्ध होगा।

  • 3

    हाल ही में उंडावल्ली हेलीपोर्ट, आंध्र प्रदेश में हेलीकॉप्टरों के लिए देश की पहली निजी पॉइंट-इन-स्पेस (PinS) इंस्ट्रूमेंट एप्रोच प्रक्रिया को मंजूरी दी गई है|

    सरकार ने आंध्र प्रदेश के उंडावल्ली हेलीपोर्ट (Undavalli Heliport) पर हेलीकॉप्टरों के लिए देश की पहली निजी पॉइंट-इन-स्पेस (Private Point-in-Space - PinS) इंस्ट्रूमेंट एप्रोच प्रक्रिया (Instrument Approach Procedure) को मंजूरी दी है। इस प्रक्रिया का विकास भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India - AAI) ने किया है तथा इसे नागर विमानन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation - DGCA) ने स्वीकृति प्रदान की है। यह प्रणाली अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (International Civil Aviation Organization - ICAO) के मानकों एवं अनुशंसित प्रथाओं (Standards and Recommended Practices - SARPs) तथा DGCA के नियमों के अनुरूप विकसित की गई है।

  • 4

    पहले ‘एनबीटी भूषण सम्मान’ से प्रसून जोशी को सम्मानित किया जाएगा|

    नवभारत टाइम्स (NBT) ने 'एनबीटी भूषण सम्मान (NBT Bhushan Samman)' की शुरुआत की है। इस प्रतिष्ठित सम्मान का पहला पुरस्कार प्रख्यात लेखक, गीतकार और पटकथा लेखक प्रसून जोशी को प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह 4 जुलाई 2026 को 'एनबीटी उत्सव 2026 (NBT Utsav 2026)' के दौरान नई दिल्ली में आयोजित होगा, जहाँ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उन्हें इस सम्मान से अलंकृत करेंगे। वह हिंदी सिनेमा के प्रमुख गीतकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने 'रंग दे बसंती', 'तारे ज़मीन पर', 'भाग मिल्खा भाग' और 'नीरजा' जैसी चर्चित फिल्मों के लिए यादगार गीत लिखे हैं। 'एनबीटी भूषण सम्मान' उन असाधारण व्यक्तित्वों को समर्पित होगा, जिन्होंने अपने कार्य, विचार और सृजन के माध्यम से भारतीय समाज, संस्कृति तथा सार्वजनिक जीवन को समृद्ध बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

  • 5

    सोमनाथ घोष को मलेशिया में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है|

    केंद्र सरकार ने सोमनाथ घोष को मलेशिया में देश का अगला उच्चायुक्त (High Commissioner to Malaysia) नियुक्त किया है। वह वर्तमान में शिकागो (Chicago) स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास में महावाणिज्य दूत (Consul General) के पद पर कार्यरत हैं|

  • 6

    भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (IFFM) का 17वाँ संस्करण आयोजित किया जाएगा|

    भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (Indian Film Festival of Melbourne - IFFM) के 17वें संस्करण की शुरुआत 9 जुलाई 2026 को प्रतिष्ठित एसीएमआई सिनेमा (ACMI Cinema) में फिल्म 'लगान' की विशेष स्क्रीनिंग के साथ होगी। यह आयोजन ऑस्कर नामांकित (Academy Award-nominated) इस क्लासिक फिल्म की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है और महोत्सव के औपचारिक उद्घाटन (Curtain Raiser) के रूप में होगा। IFFM 2026 का आयोजन 13 से 23 अगस्त 2026 तक ऑस्ट्रेलिया (Australia) में किया जाएगा। भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न को विक्टोरिया सरकार (Government of Victoria) का समर्थन प्राप्त है और यह भारतीय सिनेमा के लिए एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच बन चुका है। महोत्सव में भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता है तथा दुनिया भर के फिल्म निर्माता, अभिनेता, फिल्म उद्योग के विशेषज्ञ और सिनेमा प्रेमी एक साथ भाग लेते हैं।

  • 7

    दक्षिण पश्चिमी वायु कमान का एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ पी. वी. शिवानंद को नियुक्त किया गया है|

    एयर मार्शल पी.वी. शिवानंद, एवीएसएम, वीएम ने 1 जुलाई 2026 को दक्षिण पश्चिमी वायु कमान (South Western Air Command - SWAC) के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (Air Officer Commanding-in-Chief - AOC-in-C) का पदभार ग्रहण किया। SWAC भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की एक महत्वपूर्ण परिचालन कमान है, जो भारत के पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र की हवाई सुरक्षा और सामरिक अभियानों की जिम्मेदारी निभाती है। उन्होनें एयर मार्शल तेजिंदर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम का स्थान लिया है। एयर मार्शल तेजिंदर सिंह को चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ टू द चेयरमैन चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (Chief of Integrated Defence Staff to the Chairman Chiefs of Staff Committee - CISC) के पद पर नियुक्त किया गया है, जहाँ उन्होंने भी 1 जुलाई 2026 को कार्यभार संभाला।

  • 8

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) अनुपम मिश्रा को नियुक्त किया गया है|

    सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी (PSU) हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (Hindustan Copper Limited - HCL) ने 1 जुलाई 2026 को अनुपम मिश्रा को अपना नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (Chairman & Managing Director - CMD) नियुक्त किया है।
    उन्होंने संजीव कुमार सिंह का स्थान लिया है। उनकी नियुक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet - ACC) ने मंजूरी दी है। उनका कार्यकाल 28 फरवरी 2030 तक रहेगा।
    वह इससे पहले फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स ट्रावणकोर लिमिटेड (Fertilisers and Chemicals Travancore Limited - FACT Ltd.) में निदेशक (विपणन) [Director (Marketing)] के पद पर कार्यरत थे। दुस्तान कॉपर लिमिटेड ने आगामी वर्षों में अपनी उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि का लक्ष्य रखा है। कंपनी का लक्ष्य 2025-26 में 4.21 मिलियन टन प्रति वर्ष (Million Tonnes Per Annum - MTPA) के अयस्क उत्पादन को बढ़ाकर 2029-30 तक 12.20 MTPA करना है, जिससे देश में तांबे (Copper) के उत्पादन और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।

  • 9

    संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (SDG) सूचकांक 2026 में भारत ने 94वीं रैंकिंग हासिल की है|

    संयुक्त राष्ट्र (United Nations - UN) के सतत विकास लक्ष्य सूचकांक (Sustainable Development Goals Index - SDG Index) 2026 में भारत ने अब तक की अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करते हुए 167 देशों में 94वाँ स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2025 में भारत 99वें स्थान पर था। भारत का कुल SDG स्कोर 68.3 रहा है, जो वर्ष 2015 के बाद से उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UN Sustainable Development Solutions Network - SDSN) द्वारा जारी सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट 2026 (Sustainable Development Report 2026) के अनुसार, SDGs अपनाए जाने के बाद भारत ने 18 स्थानों की छलांग लगाई है, जो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक सुधारों में से एक है।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top