03 February Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today ( 03 February 2026)

 

1. हाल ही में 2026 थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता है? देविका सिहाग
2. हाल ही में प्रो रेसलिंग लीग 2026 का खिताब किसने जीता है? हरियाणा थंडर
3. हाल ही में रुसोमा ऑरेंज फेस्टिवल का पाँचवाँ संस्करण कहाँ आयोजित किया गया है? नागालैंड
4. हाल ही में 48वां वार्षिक नवम पेराहेरा कहाँ आयोजित किया गया है? कोलंबो
5. हाल ही में ऑपरेशन हेरोफ़ किसने शुरू किया है? बलूच लिबरेशन आर्मी
6. हाल ही में इस्राइल ने गज़ा में किसकी मानवीय अभियानों को समाप्त करने की घोषणा की है? डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स
7. हाल ही में 9 वर्ष के अंतराल के बाद संयुक्त नौसैनिक खोज और बचाव अभ्यास पुनः शुरू करने पर किन देशों ने सहमति की है? दक्षिण कोरिया और जापान
8. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को किन राज्यों के बीच पेन्नैयार नदी के जल विवाद को सुलझाने के लिए न्यायाधिकरण स्थापित करने का निर्देश दिया है? तमिलनाडु और कर्नाटक
9. हाल ही में भारत के पहले भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर अधिवक्ता प्रशिक्षण और शोध केंद्र का उद्घाटन कहाँ किया गया है? नवी मुंबई
10. हाल ही में देश की पहली LNG-डीज़ल डुअल-फ्यूल DEMU ट्रेन कहाँ शुरू की गई है? साबरमती

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    हाल ही में 2026 थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब देविका सिहाग ने जीता है|

    देविका सिहाग ने थाईलैंड मास्टर्स 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट (Thailand Masters 2026 badminton tournament) में महिला एकल का खिताब (women's singles title) जीता है| यह उनका पहला बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 खिताब है| उन्होंने अगस्त 2025 में मलेशिया इंटरनेशनल में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीता था|
    फाइनल मैच के दौरान मलेशिया की गोह जिन वेई (Malaysia's Goh Jin Wei) ने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण मुकाबले से हटने का फैसला किया|

  • 2

    हाल ही में प्रो रेसलिंग लीग 2026 का खिताब हरियाणा थंडर ने जीता है|

    कुश्ती में, हरियाणा थंडर (Haryana Thunder) ने दिल्ली दंगल वॉरियर्स को हराकर प्रो रेसलिंग लीग 2026 (Pro Wrestling League 2026) का खिताब जीता है| प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: दिल्ली दंगल वॉरियर्स के तुरान बायरामोव को 57 किलोग्राम वर्ग में 7 में से 7 मुकाबले जीतने के लिए | टूर्नामेंट के सबसे अधिक अंक पाने वाले खिलाड़ी : पंजाब रॉयल्स के चंद्रमोहन , प्लेयर ऑफ द मैच : हरियाणा थंडर्स की नेहा सांगवान , फाइटर ऑफ द मैच: रौनक , इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच: अक्षय धेरे | लीग का आयोजन 15 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक नोएडा इंडोर स्टेडियम में किया गया|

  • 3

    हाल ही में दिवंगत अभिनेत्री कैथरीन ओ'हारा को वर्ष 2017 कनाडा के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था|

    कनाडाई मूल की अमेरिकी अभिनेत्री कैथरीन ओ'हारा (Canadian-American actress Catherine O'Hara) का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है| उन्हें होम अलोन और बीटलजुइस (Home Alone and Beetlejuice) फिल्मों में मुख्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता था| उन्हें 2020 में टीवी शो ‘शिट्स क्रीक (Schitt's Creek)’ में मोइरा रोज की भूमिका के लिए एमी अवॉर्ड (Emmy Award) मिला था| 2017 में उन्हें ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ कनाडा का सर्वोच्च नागरिक सम्मान (highest civilian honor, Officer of the Order of Canada) से सम्मानित किया गया था|

  • 4

    हाल ही में 48वां वार्षिक नवम पेराहेरा कोलंबो में आयोजित किया गया है|

    श्रीलंका, कोलंबो के गंगारामया मंदिर (Gangaramaya Temple) में 48वां वार्षिक नवम पेराहेरा (48th annual Nawam Perahera) का आयोजन 31 जनवरी- 1 फरवरी को किया गया| इसमें सजे-धजे हाथियों, पारंपरिक ढोलवादकों और नर्तकों के साथ भव्य शोभायात्रा निकली गयी| यह वर्ष 1979 से इस पारंपरिक उत्सव को मनाने की परंपरा चली आ रही है| नवम पेराहेरा, नवम पोया के दिन होता है, जो अरहत सारिपुत्त और अरहत मोग्गलाना (Arahath Sariputta and Arahath Moggallana) को भगवान बुद्ध के मुख्य शिष्यों के रूप में नियुक्त करने का प्रतीक है|

  • 5

    हाल ही में ऑपरेशन हेरोफ़ बलूच लिबरेशन आर्मी ने शुरू किया है |

    बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना द्वारा किए जा रहे अत्याचारों का जवाब देने के लिए बलूच लिबरेशन आर्मी (Baloch Liberation Army (BLA) ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान- ऑपरेशन हेरोफ (Operation Hereof) के दूसरे चरण की शुरुआत की है| इसमें बलूचिस्तान के 14 शहरों में समन्वित हमलों में शामिल था|  बीएलए ने दावा किया कि उन्होंने 84 पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों को निष्प्रभावी किया और प्रमुख सरकारी संपत्तियों और सैन्य चौकियों पर नियंत्रण हासिल किया|

  • 6

    हाल ही में इस्राइल ने गज़ा में डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स के मानवीय अभियानों को समाप्त करने की घोषणा की है|

    हाल ही में इस्राइल (Israel) ने गज़ा (Gaza) में डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (Doctors Without Borders (MSF)) की मानवीय अभियानों (humanitarian operations) को समाप्त करने की घोषणा की है| अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा चैरिटी अपनी फिलिस्तीनी कर्मचारियों की सूची प्रदान करने में विफल रही| स्थानीय कर्मचारियों की सूचियाँ प्रस्तुत करना, एक आवश्यकता जो इस क्षेत्र में काम कर रही सभी मानवीय संगठनों पर लागू होती है|

  • 7

    हाल ही में 9 वर्ष के अंतराल के बाद संयुक्त नौसैनिक खोज और बचाव अभ्यास पुनः शुरू करने पर दक्षिण कोरिया और जापान ने सहमति की है |

    दक्षिण कोरिया और जापान (South Korea and Japan) ने 9 वर्ष के अंतराल के बाद संयुक्त नौसैनिक खोज और बचाव अभ्यास (bilateral naval search and rescue exercise) पुनः शुरू करने पर सहमति की है|

  • 8

    हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच पेन्नैयार नदी के जल विवाद को सुलझाने के लिए न्यायाधिकरण स्थापित करने का निर्देश दिया है|

    सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने केंद्र को तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच पेन्नैयार नदी के जल विवाद (Pennaiyar river sharing dispute) को सुलझाने के लिए एक महीने के भीतर एक जल विवाद न्यायाधिकरण (Water Disputes Tribunal) स्थापित करने का निर्देश दिया है| तमिलनाडु सरकार ने 2018 में यह मामला दायर किया था, जिसमें कर्नाटक द्वारा नदी पर चैकिन डैम और जल मार्ग बदलने के कार्यों को चुनौती दी गई थी|

  • 9

    हाल ही में भारत के पहले भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर अधिवक्ता प्रशिक्षण और शोध केंद्र का उद्घाटन नवी मुंबई में किया गया है|

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण आर. गावई ने नवी मुंबई के तलोजा में भारत के पहले ‘भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर अधिवक्ता प्रशिक्षण और अनुसंधान केंद्र’ (Bharat Ratna Dr Babasaheb Ambedkar Advocate Training and Research Centre BBATRC) का उद्घाटन किया| इस केंद्र की स्थापना महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल (Bar Council of Maharashtra and Goa BCMG) द्वारा की गई है|

  • 10

    हाल ही में रुसोमा ऑरेंज फेस्टिवल का पाँचवाँ संस्करण नागालैंड में आयोजित किया गया है|

    हाल ही में रुसोमा ऑरेंज फेस्टिवल (Rüsoma Orange Festival 2026) का पाँचवाँ संस्करण 30-31 जनवरी को नागालैंड के कोहिमा से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित रूसोमा गांव के रूसोमा लोकल ग्राउंड में आयोजित किया गया है| थीम: 'रूसोमा की भरपूरता (Abundance of Rüsoma)' | वर्तमान में, गांव के 570 में से 470 परिवार संतरे की खेती से जुड़े हैं|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top