01 April Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (01 April 2026)

 

  1. हाल ही में 2026 जापान ग्रैंड प्रिक्स किसने जीती हैं? एंड्रिया किमी एंटोनेली
  2. हाल ही में 2026 मियामी ओपन महिला एकल खिताब किसने जीता है? आर्यना सबालेंका 
  3. हाल ही में किस देश के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का निधन हो गया है? सूरीनाम 
  4. हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए माउंटेन रडार हेतु 1,950 करोड़ रुपये का अनुबंध किसके साथ किया है? भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 
  5. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन्स सेमीकॉन की आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट (OSAT) सुविधा का उद्घाटन कहाँ किया है? साणंद 
  6. हाल ही में सम्राट सम्प्रति संग्रहालय का उद्घाटन कहाँ किया गया है? गांधीनगर 
  7. हाल ही में किसके द्वारा निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धपोत “एग्रे” को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है? गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE), कोलकाता 
  8. हाल ही में नागोया प्रोटोकॉल (ABS) के तहत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त अनुपालन प्रमाणपत्र (IRCC) जारी करने में भारत किस स्थान पर है? पहला
  9. हाल ही में केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के चार्जिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए कौन सा फोरम लॉन्च किया है? लीफ
  10. हाल ही में वाणिज्यिक यात्री वाहनों के लिए “ग्रीन कार्ड प्रणाली” कहाँ शुरू की गई है? उत्तराखंड

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    हाल ही में 2026 जापान ग्रैंड प्रिक्स एंड्रिया किमी एंटोनेली ने जीती हैं|

    हाल ही में 19 वर्षीय इटली के मर्सिडीज ड्राईवर एंड्रिया किमी एंटोनेली (Italian Mercedes driver Andrea Kimi Antonelli) ने 2026 जापानी ग्रैंड प्रिक्स (2026 Japanese Grand Prix) जीता है| दूसरा स्थान: मैकलारेन के ऑस्कर पियास्त्री (McLaren's Oscar Piastri) | तीसरा स्थान: फेरारी के चार्ल्स लेक्लेर्क (Ferrari's Charles Leclerc) | वह 1953 में अल्बर्टो अस्करी (Alberto Ascari) के बाद फॉर्मूला वन में बैक-टू-बैक रेस जीतने वाले पहले इतालवी भी बन गए हैं| वह हाल ही में 2026 चीनी ग्रैंड प्रिक्स (2026 Chinese Grand Prix) जीतकर 19 साल, छह महीने और 18 दिन की उम्र में फॉर्मूला 1 (Formula 1 race) के दूसरे सबसे कम उम्र के रेस विजेता बने थे|

  • 2

    हाल ही में 2026 मियामी ओपन महिला एकल खिताब आर्यना सबालेंका ने जीता है|

    हाल ही में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka) ने फाइनल में अमेरिका की कोको गाफ (American Coco Gauff) को हराकर 2026 मियामी ओपन महिला एकल खिताब (2026 Miami Open women's singles title) जीता है| उन्होंने एक ही सीजन में इंडियन वेल्स और मियामी ओपन जीतकर सनशाइन डबल (Sunshine Double) पूरा कर लिया है| वह ये रिकॉर्ड बनाने वाली 5वीं महिला खिलाड़ी हैं| यह उनका 24वां डब्ल्यूटीए खिताब है| पुरुष एकल खिताब इटली के जैनिक सिनर (Jannik Sinner of Italy) ने चेक गणराज्य के खिलाड़ी जिरी लेहेको (Jiri Leheko of the Czech Republic) को हराकर जीता है| उन्होनें भी सनशाइन डबल (Sunshine Double) पूरा कर लिया है|

  • 3

    हाल ही में सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का निधन हो गया है|

    सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकापरसाद "चान" संतोखी (Former Suriname President Chandrikapersad "Chan" Santokhi) का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| उन्होंने 2020 से 2025 तक राष्ट्रपति के रूप में सेवा की और प्रोग्रेसिव रिफॉर्म पार्टी (Progressive Reform Party) के भी नेता थे| उन्होंने प्रोग्रेसिव रिफॉर्म पार्टी (VHP) के सदस्य के रूप में राजनीति में प्रवेश किया, और 2011 में इसके अध्यक्ष बने| उन्होंने 2005 से 2010 तक सूरीनाम के न्याय और पुलिस मंत्री के रूप में सेवा की, कानून और व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने के कारण "द शेरिफ (The Sheriff)" के उपनाम से जाने गए, विशेष रूप से मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ| उन्होंने इंटर-अमेरिकन ड्रग एब्यूज कंट्रोल कमीशन (Inter-American Drug Abuse Control Commission (CICAD)) में भी सूरीनाम का प्रतिनिधित्व किया और 2010 में इसके अध्यक्ष रहे| 2020 के आम चुनाव में, उन की पार्टी संसद में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, और उन्हें सूरीनाम के नौवें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया, जिन्होंने 16 जुलाई 2020 से 16 जुलाई 2025 तक सेवा दी|

  • 4

    हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए माउंटेन रडार हेतु 1,950 करोड़ रुपये का अनुबंध भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ किया है|

    रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के लिए दो माउंटेन रडार (Mountain Radars), संबंधित उपकरण और आवश्यक बुनियादी ढांचे की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Limited (BEL)) के साथ लगभग 1,950 करोड़ रुपये की पूंजी अधिग्रहण अनुबंध (capital acquisition contract) पर हस्ताक्षर किए हैं| यह अनुबंध बाय (भारतीय-स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित) श्रेणी के तहत नई दिल्ली में हस्ताक्षरित किया गया|

  • 5

    हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन्स सेमीकॉन की आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट (OSAT) सुविधा का उद्घाटन साणंद में किया है|

    हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन्स सेमीकॉन (Kaynes Semicon) की की Rs 3,300 करोड़ की आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट (outsourced semiconductor assembly and test (OSAT) facility) सुविधा का उद्घाटन गुजरात के साणंद में किया है| यह संयंत्र भारत सेमीकंडक्टर मिशन (India Semiconductor Mission) का हिस्सा है और वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है| यह सुविधा इंटेलिजेंट पावर मॉड्यूल्स (Intelligent Power Modules (IPMs) का निर्माण करेगी, जिनका उपयोग इलेक्ट्रिक वाहनों, औद्योगिक प्रणालियों और ऊर्जा-कुशल उपकरणों में किया जाता है|

  • 6

    हाल ही में सम्राट सम्प्रति संग्रहालय का उद्घाटन गांधीनगर में किया गया है|

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 31 मार्च को भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर गुजरात में गांधीनगर स्थित कोबा तीर्थ (Koba Tirth) में सम्राट सम्प्रति संग्रहालय (Samrat Samprati Museum) का उद्घाटन किया| यहसंग्रहालय, जिसका नाम सम्राट अशोक के पोते के नाम पर रखा गया है, जैन धर्म के अनन्त ज्ञान और भारत की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने के लिए समर्पित है|

  • 7

    हाल ही में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE), कोलकाता के द्वारा निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धपोत "एग्रे" को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है|

    गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (Garden Reach Shipbuilders and Engineers (GRSE), Kolkata), कोलकाता द्वारा आठ पनडुब्बी रोधी युद्धपोतों (ASW SWC (Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft)) में से चौथा "एग्रे (Agray)" को भारतीय नौसेना (Indian Navy) में शामिल किया गया है| लगभग 77 मीटर लंबे ये जहाज जलजेट द्वारा संचालित भारतीय नौसेना के सबसे बड़े युद्धपोत हैं और अत्याधुनिक हल्के टॉरपीडो (Lightweight Torpedoes), स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर और उथले पानी के सोनार (shallow water SONAR) से सुसज्जित हैं| यह पानी के नीचे के खतरों का प्रभावी ढंग से पता लगाने और उनसे निपटने में सक्षम है| यह जहाज पूर्व के आईएनएस एग्रे (INS Agray) का पुनरोद्धार (reincarnation) है, जो 1241 पीई श्रेणी के गश्ती पोतों में से चौथा था और जिसे वर्ष 2017 में सेवामुक्त कर दिया गया था|

  • 8

    हाल ही में नागोया प्रोटोकॉल (ABS) के तहत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त अनुपालन प्रमाणपत्र (IRCC) जारी करने में भारत पहले स्थान पर है|

    एबीएस क्लियरिंग-हाउस (ABS Clearinghouse) के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया भर में अब तक कुल 6,311 अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त अनुपालन प्रमाणपत्र (Internationally Recognized Compliance Certificates (IRCCs) जारी किए गए हैं| इनमें से 3,561 प्रमाणपत्र अकेले भारत द्वारा जारी किए गए है|  वैश्विक स्तर पर जारी कुल प्रमाणपत्रों में भारत की हिस्सेदारी 56% से अधिक है| एबीएस क्लियरिंग-हाउस पर पंजीकृत 142 देशों में से अब तक केवल 34 देशों ने IRCCs जारी किए हैं|

  • 9

    हाल ही में केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) ने आयुर्वेद शोध को 13 भाषाओं में उपलब्ध कराने के लिए अनुवादिनी एआई के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

    आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी को 13 भाषाओं में उपलब्ध कराने के लिए अनुवादिनी एआई (Anuvadini AI) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं| अनुवादिनी एआई को शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (All India Council for Technical Education (AICTE) द्वारा विकसित किया गया है|
    इस के तहत, अनुवादिनी एआई सीसीआरएएस के अनुसंधान परिणामों और शैक्षिक सामग्रियों का हिंदी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद करेगी| देश के 25 राज्यों में 30 संस्थानों के नेटवर्क के साथ, सीसीआरएएस आयुर्वेद विज्ञान में वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रकाशित करता है|

  • 10

    हाल ही में केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के चार्जिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए लीफ फोरम लॉन्च किया है|

    हाल ही में केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के चार्जिंग इकोसिस्टम (electric vehicle (EV) charging ecosystem) को मजबूत करने के लिए लीफ (इलेक्ट्रिक-व्हीकल एक्सेलेरेशन फोरम Light Electric-Vehicle Acceleration Forum (LEAF) लॉन्च किया है| उद्देश्य (Objective): अधिक एकीकृत और इंटरऑपरेबल (interoperable) चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को सक्षम बनाकर इलेक्ट्रिक दो- और तीन-पहिया वाहनों को अपनाने को बढ़ावा देना | LEAF लाइट इलेक्ट्रिक व्हीकल (light electric vehicle (LEV) ecosystem) पारिस्थितिकी तंत्र के विभिन्न हितधारकों को एक साथ लाता है, जिसमें ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (original equipment manufacturers OEMs), चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर ऑपरेटर, घटक आपूर्तिकर्ता, और प्रौद्योगिकी प्रदाता शामिल हैं| यह मंच सरकारी एजेंसियों, नियामकों और उद्योग समूहों के साथ मिलकर काम करेगा ताकि ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करने की उनकी योजनाओं को राष्ट्रीय नीतियों के साथ संरेखित किया जा सके| इस गठबंधन की स्थापना हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp), एथर एनर्जी (Ather Energy), और IPEC इंडिया के बीच एक समझौता ज्ञापन के माध्यम से की गई है, जिसमें पहले ही 20 से अधिक सदस्य संगठनों की भागीदारी है|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top