Bihar Bpsc Tre-4 Teacher Recruitment Details

Bihar BPSC TRE-4 Teacher Recruitment Details, New Syllabus and Vacancy Updates

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए शिक्षा विभाग और बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से बेहद महत्वपूर्ण सूचनाएं सामने आई हैं। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा TRE-4 से जुड़ी नई रिक्तियों, परीक्षा प्रणाली, सिलेबस में बदलाव तथा अन्य प्रशासनिक बातों पर स्थिति स्पष्ट की गई है। इस बार TRE-4 में कुल पदों की संख्या बढ़कर 33,274 हो गई है। इसके साथ ही पीटी परीक्षा (PT Exam) के सिलेबस और प्रश्न पैटर्न में भी बड़े बदलाव की सिफारिश की गई है।

Bihar BPSC TRE-4 Teacher Recruitment : Overview Table

Particulars Details & Key Updates
Exam Name Teacher Recruitment Exam-4 (TRE-4)
Conducting Body Bihar Public Service Commission (BPSC)
Department Education Department, Bihar
Initial Vacancies Sent 32,388 posts
New Supplementary Vacancies Sent 886 posts
Total Vacancies (Current) 33,274 posts
Cut-off Date for Added Vacancies September 30
Proposed PT Syllabus Pattern
  • 50% Child Psychology & Pedagogy
  •  50% GK/GS
Bihar Specific Questions in GK/GS 30% of GK/GS section

Bihar BPSC TRE-4 Teacher Recruitment: New Vacancy Breakdown 

शिक्षा विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से BPSC को 886 नई रिक्तियों की अधियाचना भेजी है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि TRE-4 के तहत पहले भेजे गए 32,388 पदों के अलावा अब ये 886 supplementary Vacancies  जोड़ी गई हैं। इसके बाद अब कुल 33,274 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इन 886 नई रिक्तियों का विषयवार विवरण इस प्रकार है:

Subject Number of Posts
Bengali 90
Fine Arts 21
Dance 164
Maithili 193
Arabic 20
Persian 36
Special School Teacher 88
Pali 38
Prakrit 63
Bhojpuri 69
Magahi 28
Agriculture 76
Total 886

शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि शिक्षा मंत्री ने साफ कर दिया है कि BPSC TRE-4 के लिए अब और नई वैकेंसी  नहीं भेजी जाएगी। अगर 30 सितंबर तक विभाग को कोई और खाली पद मिलते हैं, तो उन्हें भी TRE-4 के ही Notification  में जोड़ दिया जाएगा।

Bihar BPSC TRE-4 Teacher Recruitment: Changes in PT Syllabus

छात्र संघों की मांगों के आधार पर शिक्षा विभाग ने BPSC को TRE-4 के पीटी सिलेबस में बदलाव करने के लिए पत्र लिखा है। शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने BPSC अध्यक्ष को पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि:

Category Weightage / Percentage Details & Focus Areas
Child Psychology & Pedagogy 50% Child Psychology and Teaching Methodology (essential for B.Ed. & D.El.Ed. candidates)
General Knowledge & General Studies (GK/GS) 50%
  • Includes general awareness
  • History
  • Polity
  • Economy
  • Geography
Bihar Special Weightage 30% of GK/GS section (15% of total exam)
  • Bihar’s rich history
  • Political and economic status
  • Geographical landscape

Department Roles and Warnings to Candidates

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि शिक्षा विभाग का काम केवल यह बताना है कि कौन-से और कितने पद खाली हैं। परीक्षा कराना और पूरी भर्ती प्रक्रिया को संभालना केवल BPSC की जिम्मेदारी है। छात्रों की समस्याओं को हल करने के लिए बड़े अधिकारियों, जैसे—शिक्षा विभाग के सचिव, विशेष सचिव, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष और पटना के जिलाधिकारी (DM) को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही, मंत्री जी ने छात्रों को गलत जानकारी देकर भड़काने वाले लोगों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल  Official जानकारी पर ही भरोसा करें।

Other Demands and BPSC Examination Controller Updates

  • One Candidate One Result Demand : छात्र संगठनों ने मांग की है कि एक अभ्यर्थी को केवल एक ही सीट/रिजल्ट दिया जाए ताकि दूसरों को भी मौका मिले। शिक्षा विभाग ने यह मांग BPSC को भेज दी है और अब इस पर आखिरी फैसला BPSC ही लेगा।
  • Statement Regret by Exam Controller: BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहावत (लोकोक्ति) कह दी थी, जिससे छात्र नाराज हो गए थे। इसके बाद उन्होंने वीडियो जारी कर माफी मांगी (खेद जताया) और कहा कि उनका मकसद किसी का दिल दुखाना नहीं था। साथ ही, उन्होंने अपने सस्पेंड (निलंबन) होने की अफवाहों को गलत बताया।
  • Assistant Engineer Exam Result Delay: उन्होंने बताया कि करीब 1 साल पहले हुई असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा का रिजल्ट इसलिए रुका हुआ है क्योंकि मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।

Some Important Link :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version