State Bank of India (SBI) द्वारा आयोजित Junior Associate (Clerk) Prelims परीक्षा का परिणाम इसी हफ्ते जारी हो सकता है| यह परीक्षा September 20, 21 और 27 को Online Mode मे आयोजित की गई थी| जिसमे लगभग 8.5 लाख Candidates ने हिस्सा लिया था| Banking Expert प्रवीण पांडे के अनुसार इस साल Prelims cut-off 60 से 70 अंकों के बीच जा सकती है|
अगर आपका Score इस Range के आस-पास है तो अब आपको जल्दी से Mains की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए| इस साल SBI ने Total 6589 पदों पर भर्ती निकाली हैं| Mains की परीक्षा November में आयोजित हो सकती है| इसलिए अब हर दिन की तैयारी बहुत मायने रखती है| Prelims की cut-off State – Wise जारी की जाएगी| Prelims परीक्षा केवल Qualifying Nature की होती है| Final Merit List केवल Mains के अंकों के आधार पर बनती है|
Expected Prelims Cut-Off:
| State | Expected Cut-Off |
|---|---|
| Rajasthan | 60- 68 |
| Madhya Pradesh | 60- 68 |
| Chhattisgarh | 55- 62 |
| Haryana | 63- 70 |
| Gujarat | 47- 55 |
| Jharkhand | 50- 57 |
| Bihar | 47- 55 |
| Punjab | 65- 72 |
- Previous Year Marks Trend के मुताबिक राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार वाले कैंडिडेट्स जिनके 100 में से करीब 70 अंक बन रहे हो उन्हें मेंस की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
SBI Clerk Mains Exam Pattern:
SBI Clerk Mains में Total 190 questions होंगे और यह 200 marks का होगा जिसे पूरा करने के समय 2 घंटे 40 मिनट का समय दिया जाएगा|Exam में 4 sections होंगे|
Mains Exam Pattern Table
| Section Name | Questions | Marks | Time |
|---|---|---|---|
| General / Financial Awareness | 50 | 50 | 35 min |
| General English | 40 | 40 | 35 min |
| Quantitative Aptitude | 50 | 50 | 45 min |
| Reasoning Ability & Computer Aptitude | 50 | 60 | 45 min |
| Total | 190 | 200 | 160 min (2 hr 40 min) |
हर सेक्शन में क्या पढ़ना है?
| General / Financial Awareness: | Daily Newspaper पढ़ें, Banking News, RBI updates, Government schemes, Economic News, Basic financial terms revise करें| |
| General English: | Grammar, Vocabulary, Reading Comprehension, Fill in the blanks, Error spotting, Para jumbles की रोज practice करें| |
| Quantitative Aptitude: | Data Interpretation, Simplification, Arithmetic chapters (Profit and Loss, Ratio, Percentage, Time and Work, Time and Distance), Number series आदि की practice करें| Speed और Accuracy दोनों improve करें| |
| Reasoning Ability & Computer Aptitude: | Puzzles, Seating Arrangement, Coding and Decoding, Syllogism, Blood Relation, Inequality practice आदि की practice करें| Computer की Basic knowledge जैसे MS Office, Internet, Software, Hardware Basics आदि का भी अध्ययन करें | |
Language Proficiency Test (LPT):
Mains Clear करने के बाद LPT (Language Proficiency Test) भी जरूरी है| यह Local Language Check करने के लिए होता है| यह दो भागों में Divide होता है |
| Test Name | Details |
| Non-Verbal Test |
|
| Verbal Test |
|
LPT Qualifying Nature का होगा यानी इसमें पास होना जरूरी है। अगर कोई उम्मीदवार LPT में असफल होता है, तो उसे final Selection के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।
Some Preparation Tips:
1. Prelims Score का अंदाजा लगाएं :
अगर आपका Score Expected Cut-Off के आस – पास है तो तुरंत Mains की तैयारी शुरू कर दें Result का Wait न करें|
2. Daily Study Plan बनाएं :
चारों Sections को बराबर Time दें और पुराने Weak Topics को पहले Strong करें|
3. Current Affairs पर Strong पकड़ बनाएं :
पिछले 6 months की Current Affairs, Banking News और RBI updates daily revise करें|
4. Mock Test दें :
Full-length SBI Clerk Mains mock test दें इससे आपको Exam Pattern, Time Management और Weak Areas को समझने में help मिलेगी और हर Mock Test के बाद Analysis जरूर करें|
5. Time Management करें :
हर Section की fixed timing है| इसी time में Questions Solve करने की आदत डालें और किसी एक Question को ज्यादा Time न दें|
6. Local Language Practice :
अगर आपने Local Language 10th या 12th में नहीं पढ़ी है तो अब basic समझना और पढ़ना शुरू करें क्योंकि LPT पास करना जरूरी है|
7. Positive Mindset रखें :
Preparation में consistency बहुत जरूरी है, Regular study करें और अपना confidence high रखें|
Conclusion:
SBI Clerk Mains tough नहीं है, बस Smart Study/Strategy की जरूरत होती है| अगर आप daily revision करें, mock tests दें और Syllabus को अच्छे से पढ़ें, तो आप आसानी से Final Merit List में आ सकते हैं|
