8 October Current Affairs Rojgar With Ankit 2024

8 October Current Affairs Rojgar With Ankit 2024

  1. वर्ष 2024 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार किसे प्रदान किया गया? विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन
  1. हाल ही में, एशियाई विकास बैंक ने किस राज्य को पर्यटन विकास के लिए 162 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण दिया है? हिमाचल प्रदेश
  2. हाल ही में चर्चा में रही अल्प्स पर्वत श्रृंखलाकहाँ स्थित है? यूरोप
  3. भारतीय वायु सेना दिवस कब मनाया जाता है? 8 अक्टूबर
  4. भारत में 2016-17 से 2022-23 के दौरान रोजगार में कितनी प्रतिशत वृद्धि हुई है? 36%
  5. हाल ही में, 15वां ईरानी कप 2024 किसने जीता है? मुंबई
  6. वर्ष 2025 में महाकुंभ का आयोजन कहाँ किया जाएगा? प्रयागराज
  7. महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी-2024 का शुभंकर क्या है? गुड़िया
  8. हाल ही में दिवंगत हुए मोहन राज उर्फ कीरीकदन जोस का संबंध किससे है? अभिनेता
  9. हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस का किस देश ने प्रवेश प्रतिबंधित किया है? इजराइल
  • 1

    ISSF जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल टीम प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक मुकेश नेलवल्ली, राजवर्धन पाटिल और हरसिमर सिंह रत्था ने हासिल किया|

    हाल ही में, मुकेश नेलवल्ली, राजवर्धन पाटिल और हरसिमर सिंह रत्था की तिकड़ी ने पेरू में आयोजित ISSF जूनियर विश्व चैम्पियनशिप (ISSF Junior World Championship) में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल टीम प्रतियोगिता में भारत के लिए 11वां स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता |भारत कुल 16 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान  पर है|

  • 2

    भारतीय नौसेना ने अपना प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) ओमान में तैनात किया|

    हाल ही में, भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1st Training Squadron (1TS)) के भारतीय नौसेना के जहाज तीर, शार्दुल और भारतीय तटरक्षक जहाज वीरा लंबी दूरी की प्रशिक्षण (training) तैनाती के लिए  मस्कट, ओमान पहुंचे।

    यह पोर्ट कॅाल यात्रा 05 से 09 अक्टूबर 2024 तक चलेगी|

    उद्देश्य:  भारत और ओमान के बीच समुद्री क्षेत्र में मौजूदा रक्षा संबंधों को और मजबूत करना

    राजधानी- मस्कट

    मुद्रा- रियाल

  • 3

    एशियाई विकास बैंक ने हिमाचल प्रदेश को पर्यटन विकास के लिए 162 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण दिया है|

    हाल ही में, एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank) ने हिमाचल प्रदेश को पर्यटन विकास के लिए 162 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण दिया है|

    उद्देश्य: राज्य सरकार की सतत और समावेशी पर्यटन विकास परियोजना (Sustainable and Inclusive Tourism Development Project) को वित्तपोषित (funded) करने के लिए इस परियोजना का लक्ष्य पांच जिलों-हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में पर्यटन अर्थव्यवस्था (tourism economy) को पुनर्जीवित करना है

    राजधानी- शिमला

    राज्यपाल- शिव प्रताप शुक्ला

    मुख्यमंत्री- सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • 4

    चर्चा में रही 'अल्प्स पर्वत श्रृंखला' यूरोप में स्थित है|

    हाल ही में,इटली और स्विट्जरलैंड ने अल्पाइन सीमाएं पुनः बनाई है| सीमा परिवर्तन का मुख्य कारण अल्प्स में ग्लेशियरों का जलवायु परिवर्तन के कारण पिघलना है, जिससे  राष्ट्रीय सीमा रेखाएं बदल रही हैं। अल्प्स यूरोप की सबसे ऊँची पर्वत श्रृंखला है, जो उत्तरी और दक्षिणी यूरोप के बीच एक प्राकृतिक सीमा का निर्माण करता है| एल्प्स पर्वत श्रंखला मुख्य रूप से यूरोप के आठ देशों में स्थित है, यह देश हैं : फ्रांस, मोनाको, स्विट्जरलैंड, लिकटेंस्टीन, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इटली और स्लोवेनिया

  • 5

    भारतीय वायु सेना दिवस 8 अक्टूबर को मनाया जाता है|

    प्रत्येक वर्ष 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस (Indian Air Force Day) के रूप में मनाया जाता हैं| 92वा वायुसेना दिवस समारोह मरीना बीच, चेन्नई में मनाया गया| भारतीय वायुसेना दिवस की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 में की गई थी|

  • 6

    भारत में 2016-17 से 2022-23 के दौरान रोजगार में 36% की वृद्धि हुई है|

    हाल ही में, केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2016-17 से 2022-23 के दौरान रोजगार में लगभग 36% की वृद्धि हुई. जिसमे करीब 17 मिलियन नौकरियाँ जुड़ी हैं। यह आंकडे ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (Observer Research Foundation) की रिपोर्ट, ‘Busting the Myth of Jobless Growth’ के द्वारा प्रस्तुत किये गए है|

  • 7

    15वां ईरानी कप 2024 मुंबई ने जीता है|

    15वां ईरानी कप 2024 मुंबई की टीम ने जीता है|

    उपविजेता (runner up): रेस्ट ऑफ इंडिया टीम (Rest of India Team)

    प्लेयर ऑफ द मैच: सरफराज खान

    मुंबई टीम ने 1997 में ईरानी कप जीता था|

    मुंबई टीम की कप्तान अजिंक्य रहाणे थे

    ईरानी ट्रॉफी भारत की एक घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता (domestic cricket competition) है|

  • 8

    चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेन्‍ट 2024 का खिताब कोको गॉफ ने जीता है|

    हाल ही में, अमेरिका की खिलाडी कोको गॉफ (Coco Gauff) ने चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेन्‍ट (China Open Tennis Tournament) 2024 का खिताब जीत लिया है|

    उन्होंने फाइनल में चेक गणराज्‍य (Czech Republic) की कैरोलिना मुचोवा (Karolina Muchova) को हराया|

    वह सबसे कम उम्र की चाइना ओपन चैंपियन बन गई हैं।

  • 9

    महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी-2024 का शुभंकर गुड़िया है|

    हाल ही में, 2024 महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के लोगो और शुभंकर ‘गुड़िया’ का अनावरण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया शुभंकर (mascot) ‘गुड़िया’ बिहार के राज्य पक्षी गौरैया से प्रेरित है| ‘लोगो’ के डिजाइन में बोधि वृक्ष और हॉकी स्टिक को दर्शाया गया है| महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का आयोजन राजगीर हॉकी स्टेडियम, बिहार में किया जाएगा|

  • 10

    10 दिवंगत हुए मोहन राज उर्फ कीरीकदन जोस का संबंध अभिनेता से है|

    हाल ही में, मलयालम अभिनेता मोहन राज उर्फ कीरीकदन जोस का निधन हो गया|

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *