UP Police Previous Year 8(सामान्य अध्ययन)

भारत और श्रीलंका को कौन-सा जलडमरूमध्य (खाड़ी) अलग करता है?

  • पाक जलडमरूमध्य
  • मैक्सिको खाड़ी
  • अकाबा की खाड़ी
  • मन्नार की खाड़ी
भारत के राज्य तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच स्थित एक जल संधि है, जिसका नाम पाक जलडमरूमध्य है। इस जल संधि को पाक जलडमरूमध्य, मद्रास प्रेसीडेंसी के गवर्नर रॉबर्ट पाक के नाम पर कहा जाता है।

1662 ई. में पुर्तगाल के राजा ने इंग्लैण्ड के चार्ल्स द्वितीय को कौन-सा भारतीय तटीय शहर दहेज के तौर पर उपहार में दिया था?

  • मुम्बई
  • गोवा
  • कोलकाता
  • पुडुचेरी
चार्ल्स द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट का विवाह पुर्तगाल की राजकुमारी कैथरीन से होने पर चार्ल्स को मुंबई उपहार में प्राप्त हुआ था, जिसे उन्होंने 1668 ई० में 10 पौंड के वार्षिक किराए पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को दे दिया था।

किस भारतीय दार्शनिक-विचारक को 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में अपने सम्बोधन के लिए याद किया जाता है?

  • स्वामी विवेकानन्द
  • रामकृष्ण परमहंस
  • सर्वपल्ली राधाकृष्णन
  • राजा राम मोहन राय
1893 में शिकागों में आयोजित प्रथम विश्व धर्म संसद में अपने संबोधन के लिए स्वामी विवेकानन्द को याद किया जाता है। इनके द्वारा 1897 में राम कृष्ण मिशन की स्थापना की गई थी।

भारतीय साहित्य में, आरम्भिक बीसवीं शताब्दी के मुख्य हिन्दुस्तानी लेखक ‘धनपत राय’ को किस नाम से जाना जाता है?

  • मुंशी प्रेमचन्द
  • बंकिमचन्द्र चटर्जी
  • अशोक वाजपेयी
  • फ़िराक गोरखपुरी
‘धनपत राय’ को मुंशी प्रेमचन्द के नाम से जाना जाता है जो भारतीय साहित्य में, आरंभिक बीसवीं शताब्दी के मुख्य हिन्दुस्तानी है। फिराक गोरखपुरी का मूल नाम रघुपति सहाय था।

हरिवंश राय बच्चन को उनके किस काव्य संग्रह के लिए जाना जाता है?

  • मधुशाला
  • राजतरंगिणी
  • गीतांजलि
  • नज़ुल गीति
वर्ष 1935 में हरिवंश राय बच्चन की काव्य ‘सगह ‘मधुशाला’ प्रकाशित हुई। उनकी ‘भाग्य प्रबल मानव प्रबल की सीख देने वाली यह रचना बहुत प्रसिद्ध हुई।

निम्न में से किस संरचना को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अविभाजित भारतीय सेना के सैनिकों की युद्ध स्मृति में बनाया गया?

  • इण्डिया गेट
  • बुलन्द दरवाजा
  • गेटवे ऑफ इण्डिया
  • लाहौरी गेट, लाल किले का मुख्य द्वार
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नई दिल्ली के राजपथ पर स्थित इंडिया गेट, अविभाजित भारतीय सेना के सैनिकों की युद्ध स्मृति में बनाया गया था। इसे मूल रूप से अखिल भारतीय युद्ध स्मारक कहा जाता है। सर एडवर्ड लुटियंस ने इसका डिजाइन तैयार किया था।

किसकी आत्मकथा का शीर्षक ‘गोल’ है?

  • मेजर ध्यानचंद
  • डेविड बेकहम
  • पेले
  • बाइचुंग भूटिया
‘गोल’ शीर्षक, मेजर ध्यानचन्द के द्वारा लिखी गई आत्मकथा है।

वर्ल्ड वाइड वेब के आविष्कारक कौन हैं?

  • टिम बर्नर्स ली
  • स्वीट जॉब्स
  • बिल गेट्स
  • सेर्गे ब्रिन
टिम बर्नर्सली के द्वारा वर्ल्ड वाइड वेब का आविष्कार किया गया है।

महर्षि वाल्मीकि का आश्रम ब्रह्सवर्त में स्थित था, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के ……… में है?

  • बिठूर
  • इलाहाबाद
  • सीतापुर
  • वाराणसी
ब्रह्मवर्त में महर्षि वाल्मीकि का आश्रम स्थित था, यह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के बिठूर में है।

अपनी कृति ‘पृथ्वी राज रासो’ में पृथ्वीराज चौहान के वीरतापूर्ण कार्यों का उल्लेख किसने किया है?

  • चंदबरदाई
  • घनानंद
  • मतिराम
  • जगनिक
पृथ्वीराज चौहान के वीरतापूर्ण कार्यों का उल्लेख चंदबरदाई ने अपनी कृति पृथ्वीराज रासो में किया है।
Police Ke Bede Mein Zone Ke Andar Shamil Honge 5,146 Sipahi Jharkhand Mein Jaldi Hogi 26 Hazar Teachers Ki Bahali : Education Minister. RPSC : Jaipur Mein Bane 240 Kendra, 91 Hazar Students Denge Pariksha.