UP Police Previous Year 8(सामान्य अध्ययन)

आगरा की मोती मस्जिद का निर्माण ……… द्वारा करवाया गया।

  • शाहजहाँ
  • औरंगजेब
  • दारा शिकोह
  • अकबर
आगरा को मोती मस्जिद का निर्माण मुगल शासक शाहजहाँ के द्वारा करवाया गया था। जबकि औरंगजेब ने दिल्ली की मोती मस्जिद का निर्माण करवाया था। बादशाह अकबर के काल में फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजा का निर्माण करवाया गया। शाहजहाँ के पुत्र दारा शिकोह के द्वारा उपनिषदों का अनुवाद ‘सिर्र-ए-अकबर’ के नाम से करवाया गया था।

……….डेटा बुक भारत में जानवरों, वनस्पतियों और कवकों की दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों के दस्तावेजीकरण के लिए स्थापित एक राजकीय दस्तावेज है।

  • रेड
  • ब्लू
  • येलो
  • व्हाइट
‘इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंज्वेशन ऑफ नेचर’ (IUCN) की रेड डाटा सूची में लुप्त हो रहे तथा अपने अस्तित्व के लिए खतरों को झेल रहे जीवों तथा पौधों की प्रजातियों का उल्लेख किया जाता है।

निम्न में से कोशिकाओं का कौन-सा भाग पशु कोशिकाओं में नहीं होता?

  • कोशिका भित्ति
  • कोशिका झिल्ली
  • कोशिकाद्रव्य (साइटोप्लाज्म)
  • केन्द्रक (न्यूक्लिअस)
पॉली सेक्राइड्स की बनी एक कठोर परत, जिसको कोशिका भित्ति (Cell Wall) कहते हैं, केवल पौधों, कवक एवं बैक्टीरिया की कोशिकाओं के प्लाज्मा झिल्ली के बाहर की ओर स्थित होती है। कोशिका भित्ति पशु अथवा जन्तु कोशिकाओं में नहीं पाई जाती है। बैक्टीरिया, कवकों एवं पौधों की कोशिका भित्ति क्रमश: पेप्टिग्लाइकॉन, काइटिन एवं सेलुलोज तथा हेमीसेलुलोज की बनी होती है।

निम्न में से किस जाति (स्पीशीज) में बाह्य निषेचन होता है?

  • मेंढक
  • साँप
  • बिल्ली
  • मुर्गी
प्रदत्त विकल्पों में से मेढ़क में बाह्य निषेचन होता है। इसका तात्पर्य यह है कि नर तथा मादा मेंढक एक ही समय, एक साथ पानी की सतह पर तैरते हुए शुक्रद्रव्य एवं अंड कोशिकाओं से युक्त तरल पदार्थ को जल में छोड़ देते हैं। इनके आपस में मिलने से ही अनेकों अंड कोशिकाएँ निषेचित होती हैं।

मानवों में, आवाज ……… द्वारा उत्पादित होती है।

  • कंठ (लैरिंक्स
  • मुंह
  • फेफड़ा
  • श्वास नली
मानवों में आवाज, कंठ (लैरिंक्स) या आवाज पेटिका या ग्लॉटिस के द्वारा उत्पादित होती है। यह नलिका व्यस्क मनुष्य की भोजन नलिका के ऊपरी भाग पर स्थित होती है। इसकी लम्बाई लगभग 2 इंच ( 5 सेमी) होती है।

निम्न में से कौन-सी मृदा कपास की खेती के उपयुक्त होती है?

  • काली मिट्टी
  • लाल मिट्टी
  • जलोढ़ मृदा
  • लैटेराइट मृदा
कपास के पौधे का मूल स्थान भारत है। सूती कपड़ा उद्योग में मुख्य कच्चा माल के रूप में प्रयुक्त कपास के लिए दक्कन पठार के शुष्कतर भागों में प्राप्त काली मिट्टी को उपयुक्त माना जाता है। कपास उत्पादन में भारत विश्व में दूसरे स्थान (प्रथम में चीन) पर है।

निम्न में से कौन-सा जानवर भारत में स्थानिक प्रजाति (वो जानवर जो केवल एक ही भौगोलिक क्षेत्र में रहते हैं) का उदाहरण नहीं है?

  • एकसिंगी गैण्डा
  • गाय
  • बंगाल टाइगर
  • मिथुन
असम के काजीरंग राष्ट्रीय पार्क का स्थानिक जानवर एक सिंगी गैंडा है। सुन्दरवन (पं० बंगाल) का स्थानीय जानवर बंगाल टाइगर है। अरूणाचल प्रदेश का स्थानिक जानवर मिथुन है। गाय किसी क्षेत्र विशेष में नहीं अपितु विश्व के अधिकांश स्थानों पर पाई जाती है।

निम्नलिखित में से किस प्रकार का कोयला उच्चतम गुणवत्ता का होता है?

  • एंश्रेसाइट
  • बिटुमिनस
  • पीट
  • लिग्नाइट
मुख्यतः ऊष्मा और प्रकाश की आपूति हेतु ईंधन के रूप में प्रयुक्त कोयला, हाइड्रोकार्बन से निर्मित एक ठोस संगठित शिला है। कार्बन की शुद्धता के आधार पर इसे मुख्यतः चार भागों में विभाजित करते हैं-(i) एंश्रेसाइट (90-95% कार्बन) (ii) बिटुमिनस (55-80% कार्बन), (iii) लिग्नाइट (40-55% कार्बन) (iv) पीट ( 40%से कम कार्बन)। एंश्रेसाइट, सबसे कठोर, चमकीला और सर्वोत्तम कोयले का रूप है।

निम्नलिखित में से पंजाब का कौन-सा प्रसिद्ध वाद्य यन्त्र, लकड़ियों की कई छड़ियों से मिलकर बना होता है?

  • चिक्का
  • खड़ताल
  • चिमटा
  • मशक
‘सप्प’ या ‘सुप्प’ के नाम से विख्यात वाद्य यंत्र ‘चिक्का’ का संबंध पंजाब राज्य से हैं। इस वाद्य यंत्र को भांगड़ा और मालवी गिद्दा के समय बजाया जाता है।

निम्न में से किस भारतीय वास्तुविद को 2018 का प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार प्रदान किया गया?

  • बालकृष्ण दोशी
  • पीलू मोदी
  • चार्ल्स कोरिया
  • हफ़जी कॉन्ट्रैक्टर
प्रसिद्ध भारतीय वास्तुकार ‘बालकृष्ण दोशी’ को वर्ष 2018 का प्रतिष्ठित, ‘प्रिज्जकरआर्किटेक्चर’ पुरस्कार प्रदान किया गया। इस पुरस्कार को आर्किटेक्चर का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है तथा इसके तहत 1 लाख डॉलर की धनराशि प्रदान की जाती है। इस वर्ष 2021 में फ्रांस के जीन-फिलप वासल तथा एनी लेकेअन को संयुक्त रूप से प्रित्जकर पुरस्कार प्रदान किया गया है।
Police Ke Bede Mein Zone Ke Andar Shamil Honge 5,146 Sipahi Jharkhand Mein Jaldi Hogi 26 Hazar Teachers Ki Bahali : Education Minister. RPSC : Jaipur Mein Bane 240 Kendra, 91 Hazar Students Denge Pariksha.