Up Police Previous Year 14(सामान्य अध्ययन)

कुतुब-उद-दीन ऐबक किस राजवंश का संस्थापक था?

  • गुलाम वंश
  • खिलजी वंश
  • तुगलक वंश
  • लोदी वंश
कुतुबुद्दीन ऐबक गुलाम वंश का संस्थापक था। ऐबक ने 1206 में गुलाम वंश की नींव डाली तथा ये गौरी साम्राज्य के सुल्तान मुहम्मद गौरी का गुलाम था। ऐबक ने लाहौर को अपनी राजधानी बनाया और कुतुबमीनार की नींव डाली।

निम्नलिखित में से कौन-से देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्य हैं?

  • संयुक्त राज्य, रूस, यू०के० फ्रांस, चीन
  • फ्रांस, रूस, जापान, चीन, भारत
  • श्रीलंका, बांग्लादेश, फ्रांस, चीन, जापान
  • भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अमेरिका, चीन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्य क्रमशः संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस० यू०के० फ्रांस, चीन है। इसकी स्थापना वर्ष 1945 में की गई थी। इस परिषद् में कुल 15 सदस्य होते हैं। जिसमें की पाँच स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य देश है। अस्थायी सदस्यों का कार्यकाल 2 वर्ष का होता है।

निम्नलिखित में से किसकी खेती भारत में ‘जायद फसल’ के रूप में की जाती है?

  • तरबूज
  • सोयाबीन
  • गेहूँ
  • कपास
भारत में ‘जायद फसल’ के रूप में तरबूज की खेती की जाती है। इसे मार्च-अप्रैल में बोया जाता है और जून-जुलाई में काटा जाता है। जायद फसलों के अन्य उदाहरण-खरबूजा, ककड़ी, खीरा, भिंडी, मूंग, उड़द आदि है।

उस देश का नाम बताइए, जिसके साथ भारत ने अक्टूबर, 2019 में दूध और दूध उत्पादों की आपूर्ति के लिए मेमोरेंडम ऑफ इंटरेस्ट( MoI) पर हस्ताक्षर किया है?

  • श्रीलंका
  • मालदीव
  • भूटान
  • नेपाल
भारत ने श्रीलंका के साथ अक्टूबर 2019 में दूध और दूध उत्पादों की आपूर्ति के लिए मेमोरेंडम ऑफ इंटररेस्ट पर हस्ताक्षर किया। भारत में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात शीर्ष दुग्ध उत्पादक राज्य है।

भारत में “लोसूंग या लोसांग” त्योहार ज्यादातर हर साल दिसंबर के महीने में मनाया जाता है। यह त्योहार भारत के किस राज्य का सबसे महत्त्वपूर्ण त्योहार है?

  • सिक्किम
  • पंजाब
  • केरल
  • हरियाणा
भारत में लोसूंग या लोसांग त्योहार सिक्किम में मनाया जाने वाला महत्त्वपूर्ण त्यौहार हैं यह ज्यादातर दिसंबर महीने में भूटिया तथा लेप्चा जनजातियों के द्वारा फसल कटाई के अवसर पर मनाया जाता है।

दिए गए पुलिस के रैंक को निचले क्रम से उच्च क्रम में व्यवस्थित करें।

  • हेड कांस्टेबल, इंस्पेकटर, सहायक/उप पुलिस, अधीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक
  • पुलिस उपमहानिरीक्षक, हेडकांस्टेबल, इंस्पेक्टर, सहायक/उप पुलिस अधीक्षक
  • हेड कांस्टेबल, पुलिस उप महानिरीक्षक, इंस्पेक्टर, सहायक/उप पुलिस अधीक्षक
  • हेडकांस्टेबल, इंस्पेक्टर, पुलिस उप महानिरीक्षक, सहायक/उप पुलिस अधीक्षक
दिए गए पुलिस के रैंक इस प्रकार है- हेडकांस्टेबल, इंस्पेक्टर, सहायक/उपपुलिस अधीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक।

निम्नलिखित में से कौन भारत के प्रथम सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित हुए थे?

  • मेजर सोमनाथ शर्मा
  • कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया
  • कैप्टन विक्रम बत्रा
  • सेकेण्ड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे
मेजर सोमनाथ शर्मा के प्रथम सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानिक किए गए थे। मेजर शर्मा कुमायूँ रेजीमेंट के चौथे बटालियन में मेजर थे। इन्होंने ने 1947 (अक्टूबर-नवंबर) के भारत-पाक संघर्ष में हिस्सा लिया था।

उत्तर प्रदेश के नौटंकी, रासलीला, कजरी, झोरा, छपेली और जैता निम्नलिखित में से किससे संबंधत हैं?

  • लोकनृत्य
  • प्रसिद्ध मेला
  • लोक चित्रकला
  • शास्त्रीय नृत्य
उत्तर प्रदेश के नौंटकी, रासलीला, कजरी, झोरा, छपेली और जैता ‘लोकनृत्य’ से संबंधित है। वहीं कथक-उत्तर प्रदेश से हुई है।

प्रसिद्ध पुस्तक ‘द कैलकटा क्रोमोसोम’, निम्नलिखित में से किस लेखक द्वारा लिखा गया है?

  • अमिताव घोष
  • जोनाथन स्ट्राउड
  • मार्गरेट एटवुड
  • जैरी पिंटो
द कैल्कटा क्रोमोसोम नामक प्रसिद्ध पुस्तक के लेखक अमिताव घोष है। ये अंग्रेजी भाषा के साहित्यकार है। उनकी रचना “द शेडरो लाइन्स” के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से 1989 में सम्मानित किया गया। इनकी प्रमुख रचनाएँ-‘द सर्किल ऑफ रीजन’, द शेडो लाइन्स, द ग्लास पैलेस, द हंगरी टाइड, खिर ऑफ स्मोक और फ्लड ऑफ फायर प्रमुख है। इन्हें वर्ष 2018 का 54 वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार भी दिया गया।

निम्नलिखित किस वर्ष में भारतीय आईटी अधिनियम, 2000 में प्रमुख संशोधन किया गया था?

  • 2008
  • 2004
  • 2005
  • 2006
2008 में भारतीय आई॰टी० अधिनियम 2000 में प्रमुख संशोधन किया गया था। इस कानून को 27 अक्टूबर 2008 को घोषणा द्वारा संशोधित कर अध्याय- 2 की धारा- 3 में इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर की जगह डिजिटल हस्ताक्षर को जगह दी गई।
Education aur Rojgar Se Judi 5 Badi Baaty New Guidelines Ke Baad Bhi Nahi Mil Rhe Kendra, 11 Meeting Me Krane Honge Exam NEET- PG Ab 11 August Ko Hogi