Up Police Previous Year 12 (सामान्य हिन्दी)

‘अंक’ शब्द के अनेकार्थी शब्द-समूह का चयन कीजिए-

  • गोद, संख्या, अध्याय
  • अध्याय, समय, अवस्था
  • संख्या, भाग, टुकड़ा
  • अंग, गोदी, हिस्सा
अंक का अनेकार्थी शब्द, गोद, संख्या, अध्याय, चिन्ह इत्यादि, अंग का गोदी, हिस्सा, इत्यादि, समय का अवस्था, अध्याय, काल इत्यादि तथा संख्या का भाग, टुकड़ा इत्यादि होता है।

‘अपराध बोध से होने वाली ग्लानि’ वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए-

  • आत्मग्लानि
  • पश्चाताप
  • निन्दा
  • लज्जा
वाक्यांश-एक शब्द अपराध बोध से होने वाली ग्लानि—आत्मा ग्लानि जिसको जीता न जा सके—अजेय जो कुछ नहीं जानता हो—अज्ञ/अज्ञानी वह स्त्री जिसका पति दूसरा विवाह कर ले—अध्यदा

‘चिर-चीर’ के अर्थ के सही विकल्प का चयन कीजिए-

  • पुराना-वस्त्र
  • वस्त्र-पुराना
  • पेड़-वस्त्र
  • लम्बा-प्राचीन
‘चिर-चीर’- चिर का अर्थ ‘पुराना’, ‘चीर’ का अर्थ ‘वस्त्र’ है।

‘सम्’ उपसर्ग से बना शब्द है-

  • संयोग
  • स्वयं
  • सुकर्म
  • समभाव
उपसर्ग ऐसे शब्दांश है जो दूसरे शब्दों के पहले जुड़कर अनेक अर्थ में परिवर्तन ला देते हैं। जैसे-संयोग – सम् + योग अंतःकरण – अन्त + करण, अतिकाल – अति + काल में क्रमशः उपसर्ग सम, अन्त तथा अति का प्रयोग हुआ है।

‘रंगीला’ शब्द में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?

  • ईला
  • ला
  • इला
  • गीला
प्रत्यय शब्दों का विस्तार है जो शब्दों के अन्त में लगते हैं। यह दो प्रकार का होता है कृत तथा तद्धित प्रत्यय। उदाहरण – रंगीला रंग + ईला, घबराहट – घबरा + आहट अलगाव – अलग + आव इत्यादि।

‘सूर्योदय’ में कौन-सी सन्धि है?

  • दीर्घ
  • वृद्धि
  • यण
  • गुण
जब अ, या आ के उपरांत लघु या दीर्घ इ, उ आए, तो दोनों के स्थान पर क्रमशः ए, ओ, अर हो जाता है। जैसे – सूर्य + उदय – सूर्योदय देव + इन्द्र – देवेन्द्र,

शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-

  • उसे शिमला जाना है।
  • उससे शिमला जाना है
  • उसने शिमला जाना है।
  • उसका शिमला जाना है
उपर्युक्त वाक्यों में उसे शिमला जाना है, शुद्ध वाक्य है।

‘सज्जन’ शब्द में समास है-

  • कर्मधारय समास
  • दिगु समास
  • द्वन्द्व समास
  • तत्पुरुष समास
जब कोई एक खण्ड विशेषण या उपमा सूचक शब्द हो तो कर्मधारय समास बनता है। जैसे-‘सत् है जन जो – सज्जन। ‘आत्मा है महान जो’ – महात्मा।

वाच्य के कितने भेद होते हैं-

  • तीन
  • सात
  • पाँच
  • दो
वाच्य क्रिया के उप रूपान्तर को कहते हैं, जिसके कर्ता, कर्म और भावानुसार क्रिया के परिवर्तन ज्ञात होते है। जैसे रमा पुस्तक पुढ़ती हैं ये तीन प्रकार के होते हैं-कर्तृवाच्य कर्मवाच्य तथा भाव वाच्य।

वह दिनभर पढ़ता है। रेखांकित पद में अव्यय का भेद बताइए।

  • निपात
  • प्रश्नवाचक
  • समुच्यबोधक
  • परिणामवाची
निपात एक अव्यय है जैसे-तो, तक, भर, भला इत्यादि। जैसे-दिन भर एक निपात है जो वाक्य को विशिष्टता प्रदान करता है।
Education aur Rojgar Se Judi 5 Badi Baaty New Guidelines Ke Baad Bhi Nahi Mil Rhe Kendra, 11 Meeting Me Krane Honge Exam NEET- PG Ab 11 August Ko Hogi