Up Police Previous Year 11 (सामान्य अध्ययन)

‘इनसाइड आईबी एंड रॉ : द रोलिंग स्टेन दैट गेदर्ड मॉस’ किताब के लेखक कौन थे?

  • के० शंकरन नायर
  • के०सी० वर्मा
  • विक्रम सूद
  • अशोक चतुर्वेदी
हाल ही में के० शंकरन नायर का निधन हुआ है। 1971 में हुए बांग्लादेश युद्ध में इनकी अहम भूमिका थी। ये रॉ के पूर्व अधिकारी थे। इनकी यह पुस्तक 2008 में प्रकाशित हुई थी। 1983 में इन्हें समाज में योगदान हेतु पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा गया।

किस संशोधन ने संसद और राज्य विधानमंडलों पर माल और सेवा कर को नियंत्रित करने वाले कानून बनाने के लिए एक साथ शक्ति प्रदान की?

  • 122 वें संशोधन विधेयक, 2014
  • 120 वें संशोधन विधेयक, 2014
  • 115 वें संशोधन विधेयक, 2014
  • 101 वें संशोधन विधेयक, 2014
वस्तु/माल और सेवा कर (GST) को 122 वाँ संशोधन विधेयक, 2014 को राष्ट्रपति की मंजूरी के पश्चात् 101 वां संविधान संशोधन अधिनियम के रूप में 2016 के रूप में लागु हुआ। GST कर 1 जुलाई, 2017 को लागू एक अप्रत्यक्ष कर है। इसे सर्वप्रथम स्वीकार करने वाला राज्य असम था।

एक अनधिकृत कम्प्यूटर प्रोग्राम एक अधिकृत कार्यक्रम की तरह व्यवहार करता है, जिससे वह वास्तव में क्या कर रहा है उसे छुपाता है। इसे संभवतः कहते हैं-

  • ट्रोजन हॉर्स
  • स्पैमिंग
  • डिडलिंग
  • वॉइयूर
ट्रोजन हार्स एक ऐसा प्रोग्राम है जो दिखने में तो सही अनुभव होता है, परंतु यदि इसे चलाया जाता है तो इसके प्रभाव भयंकर होते है। इसके इस्तेमाल एक हैकर किसी पासवर्ड को तोड़ने के लिए कर सकता है। यह हार्ड डिस्क के सारे डेटा और प्रोग्राम को मिटा देता है।

जकार्ता एशियाई खेल, 2018 में शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले 16 वर्षीय सौरभ चौधरी, उत्तर प्रदेश के ………. से संबंधित है।

  • मेरठ
  • अलीगढ़
  • गोरखपुर
  • इलाहाबाद
16 वर्षीय सौरभ चौधरी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से है। इन्होंने 2018 में हुए एशियाई खेल, जकार्ता में शूटिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। 2021 में एशिया खेल बैकांक, थाइलैण्ड में होगा। 2022 में हॉगकांग, चीन में एशियाई खेल प्रस्तावित है।

निम्नलिखित में से कौन-सी नदी यमुना नदी की सहायक नदी नहीं है?

  • कल्याणी
  • चंबल
  • बेतवा
  • केन
कल्याणी, गोमती नदी की सहायक नदी है न कि यमुना की सहायक है। यमुना की प्रमुख सहायक नदियाँ-बेतवा, केन, चंबल, सिंध, नदियाँ है। यमुना की सबसे बड़ी सहायक नदी है।

मृदा जिसमें मुख्य रूप से पोटाश की कमी है, उत्तर प्रदेश के है।

  • जौनपुर
  • गोंडा
  • बलरामपुर
  • बहराइच
पोटास पौधों को दूसरे पोषक तत्त्व उपलब्ध कराने में मदद करता है यदि भूमि में नाइट्रोजन, फास्फोरस या अन्य तत्वों को उपयोग की क्षमता बढ़ा देता है। इससे फलों में रोग प्रतिरोधक क्षमता व सूखा सहने की क्षमता बढ़ती है। उ०प्र० के जौनपुर में पोटाश की कमी पाई जाती है।

उत्तर प्रदेश का निम्नलिखित में से कौन-सा जिला बुंदेलखंड क्षेत्र का हिस्सा है?

  • महोबा
  • एटा
  • औरैया
  • चंदौली
बुंदेलखण्ड, उत्तर प्रदेश दक्षिणी पश्चिम भाग में फैला हैं इसके अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के झाँसी, बांदा, महोबा, चित्रकूट, जालौन, हमीरपुर और ललितपुर जिले आते है।

अशोक स्तंभ में उत्कीर्ण किए हुए शेर का मुख, जिससे भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में अपनाया गया है, , ………. के संग्रहालय में संरक्षित है।

  • सारनाथ
  • लुम्बिनी
  • कन्नौज
  • कुशीनगर
सारनाथ के अशोक स्तम्भ में उत्कीर्ण शेर साहस और निर्भकता का प्रतीक माना जाता है, जिससे 26 जनवरी, 1950 में राष्ट्रीय चिन्ह के रूप में भारत के रूप में भारत सरकार द्वारा अपनाया गया।

चंदेल शासन के दौरान उत्तर प्रदेश का निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र जीजक-भुक्ति या जयहोटी के नाम से जाना जाता था?

  • बुंदेलखंड
  • दोआब
  • काशी
  • अवध
उत्तर प्रदेश का बुंदेलखण्ड क्षेत्र जयहोटी या जीजकभुक्ति के नाम से जाना गया। यमुना और नर्मदा नदियों के मध्य स्थित यह क्षेत्र के शासक चंदेल थे, जो आरंभ में प्रतिहारों के सामंत रहे।

उत्तर प्रदेश को महिलाओं से संबंधित पहली पत्रिका ……… 1874 में प्रकाशित करने का भी श्रेय जाता है, जिसके संपादक भारतेंदु हरिश्चंद्र थे।

  • बाल बोधिनी
  • उदंत मार्तण्ड
  • सितारे हिंद
  • सरस्वती
1 जनवरी, 1874 को भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने बाल बोधिनी पत्रिका का प्रकाशन प्रारम्भ किया था। (यह हिन्दी मासिक पत्रिका का प्रकाशन बनारस से होता था। यह महिलाओं से संबंधित थी।
Education aur Rojgar Se Judi 5 Badi Baaty New Guidelines Ke Baad Bhi Nahi Mil Rhe Kendra, 11 Meeting Me Krane Honge Exam NEET- PG Ab 11 August Ko Hogi