Up Police Previous Year 10(सामान्य हिन्दी)

निम्नलिखित शब्दों में से विशेषण को पहचानिए।

  • ऐतिहासिक
  • उपासना
  • अपेक्षा
  • आश्वासन
उपरोक्त शब्दों ऐतिहासिक शब्द विशेषण है, किसी भी चीज की विशेषता सूचित करने वाला शब्द विशेषण कहलाता है। उपासना का विशेषण-उपास्य, आश्वासन का विशेषणआश्वास्ति, उपेक्षा का विशेषण-अपेक्षित होगा।

‘जागना’ मूल रूप क्रिया का प्रथम प्रेरणार्थ रूप क्या हागा?

  • जगाना
  • जागवाना
  • जाग
  • जगवाना
‘जगाना’ ही ‘जागना’ मूल रूप से क्रिया का प्रथम प्रेरणार्थक रूप होगा। जब किसी क्रिया से इस बात का बोध हो कि कर्ता स्वयं कार्य न कर किसी दूसरे को कार्य करने के लिए प्रेरित करता है, तब वह क्रिया प्रेरणार्थक क्रिया कहलाती है। जैसे-पढ़ना से पढ़ाना।

निम्नलिखित वाक्यों में से पूर्ण वर्तमान काल को स्पष्ट कीजिए।

  • अब हमारे पढ़ने का समय हो गया है।
  • मैं बाहर जाऊंगी।
  • वह पढ़ रहा था।
  • वह घूमने जा रहा है।
पूर्ण वर्तमान काल से वर्तमान काल में किसी कार्य की पूर्ण सिद्धि का बोध होता है। इसलिए वाक्य-‘अब हमारे पढ़ने का समय हो गया है।’ पूर्ण वर्तमान काल है। ‘वह पढ़ रहा था’ वाक्य में अपूर्ण भूतकाल है। इसी प्रकार ‘मैं बाहर जाऊँगी’ वाक्य में सामान्य भविष्यत् काल है।

‘सुरेश गीत गा रहा था’ वाक्य में काल है-

  • अपूर्ण भूत
  • आसन्न भूत
  • सामान्य भूत
  • पूर्ण भूत
उपरोक्त वाक्य ‘सुरेश गीत गा रहा था’ में अपूर्ण भूतकाल है। इसमें में तो पता चलता है कि कार्य/क्रिया भूतकाल में हो रही है परंतु ये पता नहीं चलाता कि क्रिया समाप्त भी हो रही है।

पक्षी दाना चुग रहा है। रेखाकिंत शब्द का पयार्यवाची शब्द नहीं है-

  • पंकज
  • नभचर
  • खग
  • अंडज
पंकज कमल को पर्यायवाची है न कि पक्षी का पक्षी के पर्यायवाची अंडज, खग, नभचर है।

हमें अनाथ बच्चों की मदद करनी चाहिए। रेखांकित शब्द का विलोम बताइए।

  • सनाथ
  • जिसका कोई न हो
  • अपाहिज
  • अज्ञा
उपरोक्त वाक्य में रेखांकित शब्द अनाथ का विलोम समाथ है।

निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द अनेकार्थी नहीं है?

  • हत्या
  • महावीर
  • अनंत
  • कनक
उपरोक्त शब्दों में ‘हत्या’ शुद्ध अनेकार्थी नही हैं तथा कनक, अनंत, महावीर अनेकार्थी शब्द है। कनक = सोना, धतूरा अनंत = अंतहीन, आकाश, विष्णु महावीर =हनुमान, बहुत, बलबान, जैन तीर्थकर (24वें)

जिनका संबंध आध्यात्म से है-के लिए एक ही शब्द होगा-

  • आध्यात्मिक
  • नैतिक
  • शास्त्रीय
  • धार्मिक
‘जिनका संबंध अध्यात्म से है’ वाक्य के लिए आध्यात्मिक शब्द का प्रयोग होगा।

कौन-सा जोड़ा समरूपी भिन्नार्थक है?

  • अवधि-अवधी
  • अभिनय-नाटक
  • आदि-अंत
  • अनुचर-नौकर
उपर्युक्त जोड़ों में अवधि-अवधी शब्द समरूपी भिन्नार्थक है। जिसमें अवधीं से तात्पर्य समय/काल से है तथा अवधी बोली या भाषा का तात्पर्य अवधी शब्द से है

प्रति + आघात का सन्धि रूप क्या होगा?

  • प्रत्याघात
  • प्रतीआघात
  • प्रतीयाघात
  • प्रतियाघात
प्रत्याघात
Education aur Rojgar Se Judi 5 Badi Baaty New Guidelines Ke Baad Bhi Nahi Mil Rhe Kendra, 11 Meeting Me Krane Honge Exam NEET- PG Ab 11 August Ko Hogi