बाल्ड ईगल (bald eagle) को आधिकारिक रूप से संयुक्त राज्य अमरीका (United States of America) का राष्ट्रीय पक्षी (national bir) घोषित किया गया है|
यह पक्षी लगभग 240 वर्षों से अमरीका की शक्ति और ताकत का प्रतीक रहा है|
बाल्ड ईगल वर्ष 1782 से संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की आधिकारिक मुहर (seal) और अमेरिकी मुद्रा (U.S. currency) में उपयोग किया जा रहा है| संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक मुहर में बाल्ड ईगल, एक जैतून की शाखा (olive branch), तीर, एक ध्वज जैसी ढाल, और सितारों का एक समूह और “ई प्लुरिबस यूनम (E Pluribus Unum)” आदर्श वाक्य लिखा हुआ है|