27 October current affairs Rojgar with Ankit

27 October current affairs Rojgar with Ankit

27 October current affairs Rojgar with Ankit 1

1 “अभ्यास हरिमाउ शक्ति 2023” का आयोजन किन देशों की सेनाओं के बीच किया गया? भारत और मलेशिया

2. 2023 में किस देश ने फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (FII) के 7वें संस्करण की मेजबानी की? सऊदी अरब

3. भारत निर्वाचन आयोग ने किसे अपना नेशनल आइकन नियुक्त किया है? राजकुमार राव

4. वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी ने बनाया है? ग्लेन मैक्सवेल

5. एशियाई पैरा खेलों में भारत ने सबसे अधिक पदक का रिकॉर्ड तोड़ दिया, एशियाई पैरा खेलों का आयोजन किस देश में किया जा रहा है? चीन

6. राष्ट्रीय स्तर का ‘सरस आजीविका मेला’ 2023 का आयोजन कहां किया जा रहा है? गुरुग्राम

7. यरबस ने भारतीय एयरोस्पेस क्षेत्र में प्रतिभा विकास को बढ़ावा देने के लिए किस आईआईटी के साथ समझौता किया है? आईआईटी कानपुर

8. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के बीच सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी को मंजूरी दी है? जापान

9. भारतीय सेना की पहली वर्टिकल विंड टनल (वीडब्ल्यूटी) के उद्घाटन का आयोजन कहां हुआ है? बकलोह, हिमाचल प्रदेश

10. किस देश ने भारत सहित सात देशों के नागरिकों के लिए मुफ्त वीजा जारी करने का फैसला किया है? श्रीलंका

  • 1

    वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल-सितंबर के दौरान भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार अमेरिका देश

    इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बनकर उभरा है। 

     

    2022-23 में अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था। 

     

    भारत और अमेरिका के बीच अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान द्विपक्षीय व्यापार 11.3 प्रतिशत घटकर 59.67 बिलियन डॉलर हो गया है, जो पिछले साल की समान अवधि में 67.28 बिलियन डॉलर था। 

     

    इसी तरह, भारत और चीन के बीच दोतरफा व्यापार भी 3.56 प्रतिशत घटकर 58.11 अरब डॉलर रह गया।

     

  • 2

    अभ्यास हरिमाउ शक्ति 2023” का आयोजन भारत और मलेशिया देशों की सेनाओं के बीच किया

    हाल  ही  मे  भारतीय और मलेशियाई सेना के बीच संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास “एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023” आधिकारिक तौर पर भारत के उमरोई छावनी में शुरू हो गया है। 

     

    मलेशियाई सेना के दल में मलेशियाई सेना की 5वीं रॉयल बटालियन के सैनिक शामिल हैं, जबकि भारतीय दल का प्रतिनिधित्व राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन द्वारा किया जाता है। इस अभ्यास का पिछला संस्करण 2022 में मलेशिया में हुआ था।

  • 3

    भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास (एनसीएक्स) 2023 की मेजबानी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय संस्थान

    भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास (एनसीएक्स) 2023 की मेज़बानी नई दिल्ली के स्कोप कन्वेंशन सेंटर में की गई।  

     

    यह अभ्यास राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। यह राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास का दूसरा संस्करण था। 

    इस अभ्यास के अलावा, भारत एनसीएक्स 2023 ने भारत एनसीएक्स सीआईएसओ कॉन्क्लेव की भी मेज़बानी की। इसमें 200 से अधिक मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (सीआईएसओ) शामिल हुए।

  • 4

    2023 में सऊदी अरब ने फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (FII) के 7वें संस्करण की मेजबानी की?

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रियाद में फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (FII) के 7वें संस्करण में भाग लिया। 

     

    उन्होंने मेजबान देश सऊदी अरब (केएसए) के कई गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की। 

     

    पीयूष गोयल ने “द कमिंग इन्वेस्टमेंट मैंडेट” नामक पूर्ण सत्र में एफआईआई के 7वें संस्करण को संबोधित किया। भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद (SPC) की स्थापना 2019 में की गई

    थी।

  • 5

    भारत निर्वाचन आयोग नेराजकुमार राव अपना नेशनल आइकन नियुक्त किया है

    भारत निर्वाचन आयोग ने अभिनेता राजकुमार राव को अपना नेशनल आइकन नियुक्त किया है. 

     

    नेशनल आइकन वोटिंग को लेकर लोगों को जागरूक करते हैं. राजकुमार राव को उनकी फिल्म 'न्यूटन' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया था.  

    निर्वाचन आयोग ने इसी साल अगस्त में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अपना नेशनल आइकन बनाया था. 

     

  • 6

    वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल खिलाड़ी ने

    ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया है. 

     

    ग्लेन मैक्सवेल ने नीदरलैंड के खिलाफ महज 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. 

    अपनी पारी के दौरान मैक्सवेल ने 9 चौके और 8 छक्के लगाये. इस मामले में मैक्सवेल ने साउथ अफ्रीका के एडेन मार्कराम का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 49 गेंदों में शतक जड़ा था.

  • 7

    एशियाई पैरा खेलों में भारत ने सबसे अधिक पदक का रिकॉर्ड तोड़ दिया, एशियाई पैरा खेलों का आयोजन चीन

    एशियाई पैरा खेलों में भारत ने सबसे अधिक पदक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

     

    भारत ने अब तक कुल 79 पदक हासिल किए हैं जिनमें 18 स्वर्ण, 22 रजत और 39 कांस्य शामिल हैं. 

     

    एशियाई पैरा खेलों का आयोजन चीन के हांगझोऊ में 22 से 28 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे हैं.

     

    भारत ने इंडोनेशिया में 2018 में आयोजित हुए इन खेलों में 72 पदक जीते थे

    .    

  • 8

    'फारेस्ट फायर एंड सर्टिफिकेशन' पर यूएन फोरम की मेजबानी भारत देश कर रहा

    उत्तराखंड में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में दो दिवसीय कंट्री लेड इनिशिएटिव (सीएलआई) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. 

     

    इसमें 30 देशों के लगभग 55 प्रतिनिधि और 20 संगठनों के 41 प्रतिनिधि फारेस्ट फायर एंड सर्टिफिकेशन विषय पर चर्चा करेंगे. यह कार्यक्रम वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम का एक हिस्सा है.

     

  • 9

    राष्ट्रीय स्तर का 'सरस आजीविका मेला' 2023 का आयोजन गुरुग्राम में किया जा रहा

    राष्ट्रीय स्तर का 'सरस आजीविका मेला' 2023 (Saras Aajeevika Mela) गुरुग्राम के लेजर वैली ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है. यह 17 दिवसीय मेला अगले महीने की 11 तारीख तक जारी रहेगा. 

     

    सरस आजीविका मेला ग्रामीण विकास मंत्रालय की दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की एक पहल है

    .

  • 10

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच अमोल मुजुमदार बनाया गया

    घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी अमोल मुजुमदार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नामित किया है.

     

    मुजुमदार ने इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए बल्लेबाजी कोच के रूप में काम किया है

    .

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *