24 October Current affairs Rojgar with Ankit

24 October Current affairs Rojgar with Ankit

  1. ‘APAAR’ अकाउंट रजिस्ट्री, जो खबरों में देखी गई थी, किस क्षेत्र से संबंधित है? शैक्षणिक
  2. किस संस्था ने ‘सस्ते पानी की उच्च लागत’ रिपोर्ट जारी की? WWF
  3. ‘अमृत काल विजन 2047’, जिसका हाल ही में अनावरण किया गया, किस क्षेत्र से संबंधित है? समुद्री उद्योग
  4. ‘आयुर्वेद दिवस 2023’ का विषय क्या है? एक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद
  5. अबू धाबी मास्टर्स बैडमिंटन 2023 महिला एकल खिताब किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता? उन्नति हुड्डा
  6. ‘अनुभव पुरस्कार’ 2023 किस केन्द्रीय मंत्री द्वारा प्रदान किया गया है? जितेंद्र सिंह
  7. 37वें राष्ट्रीय खेलों का पहला स्वर्ण पदक किस राज्य की महिला बैडमिंटन टीम ने जीता? असम
  8. कोटक महिंद्रा बैंक के नए सीईओ और एमडी के रूप में किसे चुना गया है?अशोक वासवानी
  9. एशियाई पैरा गेम्स 2022 में पुरुषों के हाई जम्प T63 इवेंट में स्वर्ण पदक किसने जीता? शैलेश कुमार
  10. राजस्थान रॉयल्स ने किसे सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया है? शेन बॉन्ड
  11. बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है, वह किस खेल से जुड़े हुए थे? क्रिकेट
  • 1

    ‘APAAR’ अकाउंट रजिस्ट्री, जो खबरों में देखी गई थी, शैक्षणिक क्षेत्र से संबंधित है

    Current AffairsAPAAR’ या EduLocker, छात्रों के लिए शुरू की गई एक रजिस्ट्री है।  यह रजिस्ट्री छात्रों को एक विशिष्ट पहचान संख्या प्रदान करेगी। 

    यह छात्रों को उनकी शैक्षणिक यात्रा और उपलब्धियों को डिजिटल रूप से ट्रैक करने की अनुमति देगा। 

    यह रजिस्ट्री प्री-प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक प्रत्येक छात्र को एक विशिष्ट पहचान संख्या प्रदान करेगी।

  • 2

    WWF ने ‘सस्ते पानी की उच्च लागत’ रिपोर्ट जारी की

    विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर, जो 16 अक्टूबर को पड़ता है, वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) ने “सस्ते पानी की उच्च लागत” शीर्षक से एक रिपोर्ट का अनावरण किया। 

    हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि बढ़ते वैश्विक जल संकट से आर्थिक मूल्य, खाद्य सुरक्षा और स्थिरता को खतरा है और अनुमानतः 58 ट्रिलियन डॉलर का ख़तरा है।

  • 3

    ‘अमृत काल विजन 2047’, जिसका हाल ही में अनावरण किया गया, समुद्री उद्योग से संबंधित है

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 के उद्घाटन के दौरान ‘अमृत काल विजन 2047’ पेश किया।

    भारत की समुद्री नीली अर्थव्यवस्था के लिए यह दीर्घकालिक योजना बंदरगाह के बुनियादी ढांचे में सुधार, स्थिरता को प्रोत्साहित करने और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के रणनीतिक प्रयासों पर प्रकाश डालती है।

  • 4

    ‘आयुर्वेद दिवस 2023’ का विषय एक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद

    केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने 10 नवंबर, 2023 को ”आयुर्वेद दिवस” मनाने की घोषणा की है। 

    इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा, जिसमें दुनिया भर के लगभग 100 देशों की भागीदारी की उम्मीद है। 

    इस वर्ष के उत्सव का विषय ‘एक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद’ है, और यह एक वैश्विक कार्यक्रम बनने के लिए तैयार है।

  • 5

    अबू धाबी मास्टर्स बैडमिंटन 2023 महिला एकल खिताब उन्नति हुड्डा भारतीय खिलाड़ी ने जीता

    भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने अबू धाबी मास्टर्स 2023 महिला एकल बैडमिंटन टाइटल अपने नाम कर लिया है. 

    उन्होंने फाइनल में सामिया इमाद फारूकी को मात दी. 16 साल की उन्नति हुड्डा का यह दूसरा BWF सुपर 100 वर्ल्ड टूर खिताब है.

    इससे पहले उन्होंने 14 साल की उम्र में BWF खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनीं थी.        

  • 6

    अनुभव पुरस्कार' 2023 जितेंद्र सिंह केन्द्रीय मंत्री द्वारा प्रदान किया गया है?

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) ने वर्ष 2023 के लिए 'अनुभव पुरस्कार' (ANUBHAV AWARDS) की घोषणा कर दी है.

    'अनुभव पुरस्कार' केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा प्रदान किया गया.

    DoPPW ने वर्ष 2015 में अनुभव पोर्टल को लॉन्च किया था. डॉ. जितेंद्र सिंह ने पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ एकीकृत पेंशनर्स पोर्टल लॉन्च किया.

    साथ ही उन्होंने राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र 2.0 पोर्टल भी लॉन्च किया.

  • 7

    37वें राष्ट्रीय खेलों का पहला स्वर्ण पदक असम राज्य की महिला बैडमिंटन टीम ने जीता

    असम की महिला बैडमिंटन टीम ने 37वें राष्ट्रीय खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीता, वहीं कर्नाटक ने पुरुषों के फाइनल में जीत हासिल की.

    37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गोवा में किया जा रहा है.  इस बार के राष्ट्रीय खेलों में 43 खेलों को शामिल किया गया है. 

    राष्ट्रीय खेलों का पिछला आयोजन गुजरात में किया गया था.

  • 8

    कोटक महिंद्रा बैंक के नए सीईओ और एमडी के रूप में अशोक वासवानी चुना गया है?

    कोटक महिंद्रा बैंक के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में अशोक वासवानी को चुना गया है. 

    वह बैंक के संस्थापक उदय कोटक का स्थान लेंगे. अशोक वासवानी वर्तमान में यूएस-इज़राइल फिनटेक फर्म पगाया (Pagaya) टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष हैं.

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *