19 October Current Affairs Rojgar with Ankit

19 October Current Affairs Rojgar with Ankit

19 October Current Affairs Rojgar with Ankit 1
  1. नई दिल्ली में इंडियास्किल्स 2023-24 का शुभारंभ किस केन्द्रीय मंत्री ने किया?  धर्मेंद्र प्रधान
  2. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी? 4 प्रतिशत
  3. मिशन चंद्रयान-3 पर गतिविधि-आधारित वेब पोर्टल ‘अपना चंद्रयान’ किसने लांच किया?  नरेंद्र मोदी
  4. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड जीतने वाले पहले तेलुगु एक्टर कौन है? अल्लू अर्जुन
  5. केंद्र सरकार ने 2024-25 सत्र के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कितने रुपये बढ़ाया है? 150 रुपये
  6. बिहार में चौथे कृषि रोड मैप (2023-2028) को किसके द्वारा लांच किया गया? द्रौपदी मुर्मू
  7. ‘सरस्वती सम्मान 2022’ प्राप्त करने वाले शिवशंकरी किस भाषा के प्रसिद्ध लेखक हैं? तमिल
  8. किस संस्था ने कॉल मनी मार्केट में थोक डिजिटल रुपये के लिए एक पायलट कार्यक्रम शुरू किया है? भारतीय रिजर्व बैंक
  9. सर्वोच्च न्यायालय ने किस विवाह को संशोधित करने के लिए विशेष विवाह अधिनियम में संशोधन से इंकार किया है? समलैंगिक विवाह
  10. केन्द्रीय मत्‍स्‍य पालन मंत्री परषोत्तम रूपाला ने वैश्विक मत्‍स्‍य पालन सम्मेलन का उद्घाटन कहां किया? गुजरात
  • 1

    नई दिल्ली में इंडियास्किल्स 2023-24 का शुभारंभ धर्मेंद्र प्रधान केन्द्रीय मंत्री जी ने किया

    केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में इंडियास्किल्स 2023-24 का शुभारंभ किया, साथ ही उन्होंने विश्व कौशल 2022 के विजेताओं को सम्मानित भी किया. 

    भारत ने वैश्विक प्रतिस्पर्धा में 11वां स्थान हासिल किया है. विश्व कौशल प्रतियोगिता दुनिया की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता है, जो हर दो साल में आयोजित की जाती है. इसका आयोजन वर्ल्डस्किल्स इंटरनेशनल द्वारा किया जाता है, जिसके 86 सदस्य देश हैं. 

  • 2

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में चार फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी. 

    सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इसे इस साल 1 जुलाई से लागू किया जाएगा.

    इस फैसले से 48.67 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा. 

  • 3

    मिशन चंद्रयान-3 पर गतिविधि-आधारित वेब पोर्टल 'अपना चंद्रयान' धर्मेंद्र प्रधान ने लांच किया

    केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में वेब पोर्टल 'अपना चंद्रयान' (Apna Chandrayaan) लॉन्च किया.

    जिसमें मिशन चंद्रयान-3 पर स्कूली छात्रों के लिए गतिविधि-आधारित मटेरियल सहित क्विज़ उपलब्ध है. 

    इसे एनसीईआरटी द्वारा विकसित किया गया है. इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री ने चंद्रयान-3 पर 10 विशेष मॉड्यूल भी जारी किए.      

  • 4

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड जीतने वाले पहले अल्लू अर्जुन तेलुगु एक्टर कौन है

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड दिग्गज अभिनेता अल्लू अर्जुन को दिया गया है. 

    अल्लू अर्जुन को यह अवार्ड उनकी सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' के लिए दिया गया है. 

    अल्लू अर्जुन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड जीतने वाले पहले तेलुगु एक्टर भी है. 

    वहीं सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का अवार्ड फिल्म 'सरदार उधम सिंह' को दिया गया है. 

  • 5

    इस वर्ष 'आयुर्वेद दिवस' 'वन हेल्‍थ के लिए आयुर्वेद' थीम पर आयोजित किया जायेगा?

    इस वर्ष 'आयुर्वेद दिवस' दुनिया भर के 100 देशों में आयोजित किया जायेगा. इस वर्ष 'वन हेल्‍थ के लिए आयुर्वेद' (Ayurveda for One Health) की थीम पर यह दिवस मनाया जायेगा. 

    इसे दिवस को सफल बनाने के लिए आयुष मंत्रालय देश के सभी मंत्रालयों के साथ सहयोग करेगा.

  • 6

    केंद्र सरकार ने 2024-25 सत्र के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 150 रुपये रुपये बढ़ाया है

    केंद्र सरकार ने 2024-25 विपणन सत्र के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को 150 रुपये बढ़ाकर 2,275 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है. 

    साल 2014 के बाद गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में यह सबसे बड़ी वृद्धि है. 

    प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) की बैठक में यह फैसला लिया गया.  

  • 7

    बिहार में चौथे कृषि रोड मैप (2023-2028) को द्रौपदी मुर्मू द्वारा लांच किया गया

    बिहार में चौथे कृषि रोड मैप (2023-2028) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा लांच किया गया है. 

    इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि कृषि बिहार की लोक संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह बिहार की अर्थव्यवस्था का आधार है. 

    बिहार सरकार 2008 से कृषि रोड मैप लागू कर रही है. वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है.

  • 8

    ‘सरस्वती सम्मान 2022’ प्राप्त करने वाले शिवशंकरी तमिल भाषा के प्रसिद्ध लेखक हैं

    हाल ही मे ,प्रसिद्ध लेखिका और कार्यकर्ता शिवशंकरी को तमिल में लिखे गए उनके संस्मरण, सूर्या वामसम के लिए वर्ष 2022 के प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया। 

    सरस्वती सम्मान की स्थापना केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा की गई थी और शिवशंकरी इस पुरस्कार के 32वें प्राप्तकर्ता हैं। 

    सरस्वती सम्मान 1991 में केके बिड़ला फ़ाउंडेशन द्वारा स्थापित तीन साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है। 

    यह पुरस्कार भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं के भारतीय लेखकों द्वारा पिछले 10 वर्षों में प्रकाशित साहित्यिक कृतियों के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है।

  • 9

    2023 में G20 संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन (P20) की मेजबानी नई दिल्ली शहर ने की

    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 9वें G20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (P20) का उद्घाटन किया। 

    दो दिवसीय शिखर सम्मेलन से पहले मिशन LiFE पर एक संसदीय मंच आयोजित किया गया था। 

    सम्मेलन में G20 देशों के अलावा 10 अन्य देशों को आमंत्रित किया गया था। 9वें P20 शिखर सम्मेलन का विषय ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद’ था।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *