18 November Current Affairs Rojgar with Ankit

18 November Current Affairs Rojgar with Ankit

18 November Current Affairs Rojgar with Ankit
  1. झारखंड का गठन भारत के 28वें राज्य के रूप में किस वर्ष हुआ था? 15 नवंबर 2000
  2.  शिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) नेताओं की बैठक 2023 का मेजबान कौन सा देश है? अमेरिका
  3. माउंट एटना, जो खबरों में था, किस देश में स्थित है? इटली
  4. किस भारतीय को पुरुषों के ”वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर” पुरस्कार के लिए चुना गया है? नीरज चोपड़ा
  5. JSW इन्फ्रास्ट्रक्चर ने कर्नाटक के केनी बंदरगाह के लिए ठेके को कितने रुपये में प्राप्त किया है? 4,119 करोड़ रुपये
  6. तीसरी हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2023 का उद्घाटन किसने किया? हरदीप सिंह पुरी
  7. 37 वें राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में कौन सा राज्य पहले स्थान पर रहा?    महाराष्ट्र 
  8. किस शहर में जल, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, और पर्यावरण-वेटेक्स सौर प्रदर्शनी में तीस भारतीय कंपनियों भाग ले रही हैं? दुबई
  9. हाल ही में नई गेको प्रजाति की खोज कहाँ की गई है? मिजोरम
  10. 10. राष्ट्रीय मिर्गी दिवस कब मनाया जाता है? 17 नवंबर
  • 1

    झारखंड का गठन भारत के 28वें राज्य के रूप में 2000 वर्ष हुआ

    हर साल 15 नवंबर को पूरे राज्य में झारखंड स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है ।

    इसका गठन 15 नवंबर 2000 को 28वें राज्य के रूप में हुआ था। इससे पहले, राज्य बिहार के दक्षिणी हिस्से का हिस्सा था।

     

  • 2

    शिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) नेताओं की बैठक 2023 का मेजबान अमेरिका देश

    वर्तमान में लीडर्स वीक के लिए एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) ,अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आयोजित हो रहा है, जो 11 नवंबर को शुरू हुआ और 17 नवंबर को इकोनॉमिक लीडर्स रिट्रीट के साथ समाप्त होगा।

    बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने एक साल में पहली बार चीनी नेता शी जिनपिंग से मुलाकात की और अमेरिका-चीन संबंधों और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की।

     

  • 3

    माउंट एटना, जो खबरों में था, इटली देश में स्थित

    इटली में माउंट एटना, जो दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक के रूप में प्रसिद्ध है, ने पिछले वर्ष अपने विस्फोट के कारण लोगों की चिंताएँ बढ़ा दी थीं।

    इस ज्वालामुखीय गतिविधि का एक लंबा इतिहास है, जिसमें 1500 ईसा पूर्व के रिकॉर्ड किए गए विस्फोट हैं, ओर अब तक कुल मिलाकर 200 से अधिक विस्फोट हुए हैं।

  • 4

    नीरज चोपड़ा भारतीय को पुरुषों के ”वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर” पुरस्कार के लिए चुना गया है

    हाल ही मे ओलंपिक और विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को पुरुषों के ”वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर” पुरस्कार के लिए चुना गया।

    25 वर्षीय नीरज चोपड़ा भारतीय प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुने गए पांच एथलीटों में से एक हैं ।

    अंतिम सूची में अन्य पुरुष एथलीट यूएसए के रयान क्राउसर (शॉट पुट), स्वीडन के मोंडो डुप्लांटिस (पोल वॉल्ट), केन्या के केल्विन किप्टम (मैराथन) और यूएसए के नूह लायल्स हैं।

     

     

  • 5

    JSW इन्फ्रास्ट्रक्चर ने कर्नाटक के केनी बंदरगाह के लिए ठेके को 4,119 करोड़ रुपये रुपये में प्राप्त किया

    जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर को कर्नाटक के केनी बंदरगाह पर सार्वजनिक निजी भागीदारी के आधार पर हर मौसम के अनुकूल, गहरे पानी, हरित क्षेत्र वाला बंदरगाह विकसित करने का ‘आवंटन पत्र’ मिला है।

     

    यह ठेका 4,119 करोड़ रुपये का है। जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर ने बयान में कहा कि प्रस्तावित केनी पोर्ट में केप-आकार के जहाजों को संभालने के लिए आधुनिक पर्यावरण-अनुकूल मशीनीकृत सुविधाएं होंगी।

    बयान में कहा गया है कि शुरुआत में, प्रस्तावित बंदरगाह की क्षमता 30 एमटीपीए (मिलियन टन प्रति वर्ष) होगी और लंबे समय में इसमें काफी वृद्धि होने की संभावना है।

    बयान में कहा गया है कि केनी पोर्ट की परिकल्पना, उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में पश्चिमी तट पर सभी प्रकार के कार्गो को संभालने वाले हर मौसम वाले, नए, मल्टी-कार्गो, डायरेक्ट बर्थिंग, गहरे पानी के वाणिज्यिक बंदरगाह के रूप में की गई है, जो बेल्लारी, होसपेटे, हुबली, कालाबुरागी और दक्षिण महाराष्ट्र को कवर करने वाले क्षेत्र में उद्योगों को सेवा प्रदान करेगा।

  • 6

    विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में छक्कों का अर्धशतक पूरा कर लिया है.

    न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित ने ये कीर्तिमान अपने नाम किया.

    50वें छक्के साथ रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज़ के दिग्गज बल्लेबाज़ और जाने माने सिक्स हिटर क्रिसे गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गेल ने टूर्नामेंट में 49 छक्के लगाए थे.

    विश्व कप में पूरा किया छक्के का अर्धशतक

    अब भारतीय कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

    भारतीय कप्तान ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 29 गेंदों में 162.07 के स्ट्राइक रेट से 47 रन स्कोर किए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.

    इन 4 छक्कों के साथ रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में 50 छक्कों की आंकड़ा पार करते हुए 51 पर पहुंच गए हैं.

    क्रिस गेल ने 35 मैचों की 34 पारियों में 49 छक्के लगाए थे। वहीं रोहित शर्मा ने महज़ 27 मैचों की 27 पारियों में 51 छक्के जड़ दिए हैं।

    रोहित शर्मा छक्के लगाने के अलावा रन बनाने के मामले में भी क्रिस गेल से आगे हैं।

    रोहित शर्मा ने 27 पारियों में 61.12 की औसत से 1528 रन स्कोर कर लिए हैं। जबकि क्रिस गेल ने 34 पारियों में 35.93 के स्ट्राइक रेट से 1186 रन बनाए हैं।

    सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

    रोहित विश्व कप इतिहास में पांचवें सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर (44 पारियों में 2,278 रन, छह शतक और 15 अर्द्धशतक

    के साथ) हैं।

  • 7

    तीसरी हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2023 का उद्घाटन हरदीप सिंह पुरी

    पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने शिवाजी स्टेडियम में तीसरी हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2023 का उद्घाटन किया।

    एक मनोरम खेल माहौल में, माननीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और आवास और शहरी मामलों के मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने शिवाजी स्टेडियम में तीसरी हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2023 का उद्घाटन किया।

    यह समारोह उस कार्यक्रम की रोमांचक शुरुआत थी जो देश भर से सर्वश्रेष्ठ महिला हॉकी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का वादा करता है।.

     

  • 8

    37 वें राष्ट्रीय खेलों 2023 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट का अवार्ड श्री हरि नटराजने जीता

    नेशनल गेम्स 2023, ओलंपिक से प्रेरित भारत का अपना मल्टी-स्पोर्ट इवेंट है। इसे गोवा के पांच शहरों - मापुसा, मडगांव, पंजिम, पोंडा और वास्को में आयोजित किया गया था।

    ओलंपिक तैराक श्रीहरि नटराज (आठ स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य) को 37वें नेशनल गेम्स में सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट चुना गया, जबकि जिमनास्ट संयुक्ता प्रसेन काले और प्रणति नायक (चार स्वर्ण और एक रजत प्रत्येक) को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट चुना गया।

     

  • 9

    37 वें राष्ट्रीय खेलों 2023 में सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का अवार्ड जीता प्रणति नायक और संयुक्ता प्रसेन काले

    ओलंपिक तैराक श्रीहरि नटराज (आठ स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य) को 37वें नेशनल गेम्स में सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट चुना गया, जबकि जिमनास्ट संयुक्ता प्रसेन काले और प्रणति नायक (चार स्वर्ण और एक रजत प्रत्येक) को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट चुना गया।

     

  • 10

    37 वें राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में महाराष्ट्र राज्य पहले स्थान पर रहा

    महाराष्ट्र ने 228 पदकों - 80 स्वर्ण, 69 रजत और 79 कांस्य - के साथ नेशनल गेम्स 2023 मेडल टैली में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए राजा भालिंद्र सिंह ट्रॉफी जीती, जो नेशनल गेम्स में सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम को दी जाती है।

    महाराष्ट्र आखिरी बार 1994 में राष्ट्रीय खेल की पदक तालिका में शीर्ष पर रहा था।

  • 11

    भारत सरकार द्वारा विश्व मात्स्यिकी सम्मेलन भारत 2023 अहमदाबाद आयोजित किया जा रहा है

    मछुआरों और मछली पालकों और अन्य हितधारकों के योगदान और उपलब्धियों का उत्‍सव मनाने तथा मत्स्य पालन क्षेत्र के सतत और न्यायसंगत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए भारत सरकार का मत्स्य पालन विभाग विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर वैश्विक मत्स्य सम्मेलन भारत 2023 का आयोजन कर रहा है।

    दो दिवसीय यह सम्‍मेलन 21 और 22 नवंबर 2023 को अहमदाबाद के गुजरात साइंस सिटी में आयोजित किया जाएगा। सम्‍मेलन का विषय 'मत्स्य पालन और जलीय कृषि धन का उत्‍सव मनाएं' होगा।

  • Responses

    Your email address will not be published. Required fields are marked *