Up Police Previous year 4

मुगल सम्राट जहांगीर ने —— में शालीमार बाग का निर्माण किया।

  • कश्मीर
  • अवध
  • बलूचिस्तान
  • दिल्ली
‘शालीमार बाग’ भारत के जम्मू कश्मीर राज्य में विख्यात उद्यान है जो मुगल बाग का एक उदाहरण है। इसे मुगल बहादशाह जहांगीर ने कश्मीर के श्रीनगर में बनवाया था। ज्ञातव्य है कि सम्राट जहांगीर ने इसे अपनी पत्नी मेहरून्निसा (नूरजहाँ) के लिए बनवाया था। शालीमार गार्डन को “श्रीनगर का ताज” भी कहा जाता है।

वार्षिक भारतीय शास्त्रीय संगीत समारोह ‘सवाई गंधर्व भीमसेन महोत्सव’ में आयोजित किया जाता है।

  • पुणे
  • उदयपुर
  • कानपुर
  • मैसुरु
वार्षिक भारतीय शास्त्रीय संगीत समारोह ‘सवाई गंधर्व भीमसेन महोत्सव’ पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित की जाती है। इसकी शुरूआत 1953 से की गई। तथा इसे पहले ‘सवाई गंधर्व संगीत महोत्सव’ के नाम से जाना जाता था।

निम्नलिखित में से कौन-सा बैंक भारत का सबसे पुराना सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है?

  • इलाहाबाद बैंक
  • यूको बैंक
  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • बैंक ऑफ इंडिया
इलाहाबाद बैंक भारत का सबसे पुराना सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। इसकी स्थापना 24 अप्रैल 1865 में हुई थी। तथा इसके वर्तमान अध्यक्ष एस. एस. मल्लिकार्जुन राव है। ध्यातव्य है कि इलाहाबाद बैंक का अब इंडियन बैंक के साथ विलय हो चुका है।

वैदिक सभ्यता विकसित हुई।

  • सरस्वती
  • कृष्णा
  • कावेरी
  • गोदावरी
भारत में वैदिक सभ्यता सरस्वती नदी के किनारे विकसित हुई थी। वैदिक काल में सरस्वती की बड़ी महिमा थी और इसे ‘परम पवित्र’ नदी माना जाता था।

जुलाई, 1944 में संयुक्त राष्ट्र ब्रेटन वुड्स सम्मेलन में किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन की कल्पना की गई थी?

  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
  • विश्व बैंक
  • संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ)
  • विश्व व्यापार संगठन
जुलाई 1944 में संयुक्त राष्ट्र ब्रेटन वुड्स सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की कल्पना की गई थी। IMF एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है जो अपने सदस्य देशों की वैश्विक आर्थिक स्थिति पर नजर रखता है।

भारत की पहली इंजन-रहित स्पीड ट्रेन, ट्रेन-18, ……….. इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा विकसित की गई थी।

  • चेन्नई
  • कपूरथला
  • चितरंजन
  • पटियाला
भारत की पहली इंजन रहित स्पीड ट्रेन, ट्रेन- 18 इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई द्वारा विकसित इस ट्रेन को मेक इन इंडिया के तहत बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि इस ट्रेन का नाम अब बदलकर ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ कर दिया गया है। तथा यह पूरी तरह से भारत में डिजाइन और निर्मित होने वाली पहली ट्रेन भी है।

नवंबर, 2018 में भारत ने कौन-से देश के साथ 500 मिलियन डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें स्थानीय स्तर पर दो गोपनीय युद्ध-पोतों का निर्माण किया जाएगा?

  • रूस
  • जापान
  • इस्राइल
  • संयुक्त राज्य अमेरिका
नवंबर, 2018 में भारत ने रूस के साथ 500 मिलियन डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत गोवा शिपयार्ड में दो मिसाइल युद्धपोत का निर्माण किया जाएगा। वही गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जी एस एल) भारत सरकार के स्वामित्व वाली जहाज निर्माण कंपनी है।

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एस०पी०वी० एन०पी०ए०) …………. के पास स्थित है।

  • हैदराबाद
  • भोपाल
  • चंडीगढ़
  • पुणे
सरदार बल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एस.वी.पी.एन.पी.ए.) पेट्रा गुंटा हैदराबाद (तेलंगाना) में स्थित है। अकादमी की स्थापना 15 सितंबर 1948 को माउंट आबू (राजस्थान) में सेंट्रल पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (CPTC) के रूप में की गई थी।

नवंबर, 2018 में किस भारतीय राज्य की विधानसभा भंग कर दी गई थी?

  • जम्मू-कश्मीर
  • पंजाब
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
जम्मू कश्मीर राज्य की विधानसभा 21 नवम्बर, 2018 को राज्यपाल मलिक के द्वारा भंग कर दी गई थी। वही वर्तमान में जम्मू-कश्मीर भारत का केन्द्र शासित प्रदेश है और इसका गठन 31 अक्टूबर 2019 को हुआ था।

महाधमनी ……… के शीर्ष पर शुरू होती है।

  • बायाँ निलय
  • बायाँ आलिंद
  • दाहिना आलिंद
  • दाहिना निलय
महाधमनी मानव शरीर की सबसे बड़ी मुख्य धमनी है, यह (महाधमनी) हदय के ‘बांए वेंट्रिकल’ से शुरू होती है। जिसमें ऑक्सीकृत शुद्ध रक्त का प्रवाह होता है। धमनियाँ वे वहिकाएँ होती है जो रक्त (शुद्ध) को हदय से दूर ले जाती है।
Maharashtra ke bacchon ke Liye Ankit Sir Ne De Badi Khushkhabri. “Shikshak Bharti, Calendar Ke Liye Bani Samiti”. Rajasthan Sub Inspector Ki Bharti Cancel Krege Rajasthan Sarkar.